कॉकरोच (तिलचट्टा) क्या है | जानकारी | संरचना | चित्र |प्रजनन तंत्र ,

कॉकरोच (तिलचट्टा) cockroach in hindi : स्वभाव एवं प्रकृति : यह एक मुक्तजीवी रात्रिचर प्राणी है।  यह नम , अँधेरे वाले स्थानों पर पाया जाता है।  यह सर्वाहारी होता है।  यह तेजी से दौड़ने वाला तथा खतरे के समय उड़ने की क्षमता भी रखता है।

बाह्य आकारिकी

1. रंग – यह चमकीला पीला , लाल व हरे रंग का हो सकता है।  परन्तु मुख्यत: चमकीले भूरे रंग का होता है।

2. आकार – यह 1/4 से 3 इंच लम्बा (पेरिप्लेनेटा अमेरिकन 34 – 53 मिली लम्बा ) होता है।

3. खण्ड – शरीर मुख्यत: सर , वक्ष व उदर में बंटा होता है।

4. बाह्य आवरण – बाह्य कंकाल काइटिन का बना होता है।  बाह्य कंकाल में मजबूत पट्टिकाएँ होती है , जिन्हे कठक कहते है।  पृष्ठांश व अद्यांश एक पतली झिल्ली से जुड़े रहते है जिसे संधि झिल्ली कहते है।

सिर : शरीर के अग्र भाग में त्रिकोणीय गहरे रंग का सिर होता है , जो वक्ष से समकोण पर लगा होता है।  लचीली गर्दन के कारण यह चारो ओर घूम सकता है।  सिर पर एक जोड़ी संयुक्त नेत्र व एक जोड़ी श्रंगिकाएं पायी जाती है , जो संवेदी ग्राही होती है।  सिर के अग्र छोर पर काटने व चबाने के लिए मुखांग पाये जाते है।  मुखांग में निम्न भाग होते है –

  1. एक जोड़ी उधर्वोष्ठ – ऊपरी जबड़ा
  2. एक जोड़ी चिबुकास्थी – निचला जबड़ा
  3. एक जोड़ी जम्भिका
  4. एक जोड़ी अधरोष्ठ
  5. अद्योग्रसनी – जीभ का कार्य

 वक्ष (Thorax) : वक्ष तीन खण्डो में बंटा होता है।

अग्र वक्ष , मध्य वक्ष व पश्च वक्ष

प्रत्येक वक्ष भाग से एक जोड़ी टाँगे निकलती है , प्रत्येक टांग के निम्न भाग होते है।

  1. कक्षांक
  2. शिखरक
  3. ऊर्विका
  4. अंतजरधानिका
  5. गुल्फ

वक्ष भाग से दो जोड़ी पंख निकलते है।

1. अग्र पंख – ये मध्य वक्ष से निकलते है , वे अपारदर्शी व हरे रंग के होते है व प्रवार आच्छाद कहलाते है।

2. पश्च पंख – ये पश्च वक्ष से निकलते है , ये पारदर्शी , झिल्लीनुमा व उड़ने में सहायक होते है।

उदर (Abdomen) : नर व मादा में उदर 10 खण्डीय होता है।  7 , 8 व 9 वा खण्ड मिलकर जनन कोष्ठ बनाते है।  10 वें खण्ड पर एक जोड़ी संधि युक्त तन्तुमय गुदीय लूम पायी जाती है।  लुमो के बीच में एक जोड़ी गुदा शुष्क होते है , मादा में गुदा शुष्क अनुपस्थित होते है।

आन्तरित आकारिकी

1. आहारनाल : कॉकरोच की आहारनाल तीन भागो में विभक्त होती है –

  1. अन्ग्रान्त्र : यह क्यूटिकल से स्थिरित भाग होता है | इसमें निम्न अंग होते है –
  2. मुख : सिर के अग्र छोर पर मुख स्थित होता है , जिसमे भोजन को काटने , चबाने के लिए मुखांग पाये जाते है |
  3. मुखगुहा : मुख मुखगुहा में खुलता है , मुखगुहा ग्रसिका से जुडी होती है |
  4. ग्रसिका : यह एक सकरी नलिका होती है जो अन्न्पुट में खुलती है |
  5. अन्न्पुट : इसमें भोजन का संग्रह होता है |
  6. पोषणी : इसमें भोजन को पिसा जाता है |
  7. मध्यान्त्र : यह भाग क्यूटिकल से स्थिरित नहीं होता है , यह समान व्यास की सकरी नलिका होती है | जिसमे अंगुली के समान 6-8 अंध नलिकाएं निकलती है | ये पाचक रस बनाती है |
  8. पश्चांत्र : यह मध्यांत्र से चौड़ा भाग होता है , इसमें निम्न संरचनाएं पायी जाती है |
  9. क्षूंदात्र
  10. वृहदांत्र (कोलोन)
  11. मलाशय
  12. गुदा

परिसंचरण तंत्र (circulatory system) :

परिसंचरण तन्त्र खुला प्रकार का होता है , रुधिर वाहिनियाँ अनुपस्थित होती है | रूधिर रक्त पात्रों में भरा होता है , रुधिर लसिका (हिमोलिंक) रंगहीन प्लाज्मा व रुधिराणु से बना होता है | ह्रदय लम्बी पेशीय नलिका के रूप में होता है |

श्वसन तंत्र (Respiration system) :

कोकरोच का श्वसन तंत्र 10 जोड़ी श्वसन नालो से बना होता है , जो शरीर के पाशर्व में में 10 जोडी श्वसन छिद्रों के रूप में खुलते है , श्वसन नाल पुन: विभाजित होकर श्वसनिकाएं बनाती है | जिन पर गैसों का आदान प्रदान विसरण विधि द्वारा होता है |

उत्सर्जन तंत्र

कोकरोच में उत्सर्जन मैलपिघी नलिकाओ द्वारा होता है , ये नलिकाएं ग्रंथिल व रोकयुक्त होता है | ये यूरिक अम्ल का उत्सर्जन करती है |

मैलपीघी नलिकाओ के अतिरिक्त वसा पिण्ड , वृक्काणु , उपत्वचा व युरेकोष ग्रन्थियां उत्सर्जन में सहायक होती है |

तंत्रिका तंत्र :

कोकरोच में तन्त्रिका तन्त्र गुच्छको का बना होता है , कुल नौ गुच्छक होते है , जिनमे से तीन गुच्छक वक्ष भाग में व 6 गुच्छक उदर भाग में होते है |

तंत्रिका तंत्र पूरे शरीर में फैला रहता है , सिर भाग में तंत्रिका तंत्र कम जबकि शरीर के शेष भाग अधिक विस्तारित होता है | यही कारण है की कोकरोच का सिर कट जाने पर भी वह एक सप्ताह तक जीवित रह सकता है |

संवेदी अंग :

  • श्रगिका व स्पर्शक : ये स्पर्श संवेदी अंग होते है |
  • संयुक्त नेत्र : ये एक जोड़ी होते है , प्रत्येक संयुक्त नेत्र में लगभग 2000 षटकोणीय नेत्रशांक होते है | नेत्रशांको की सहायता से कोकरोच एक ही वस्तु के कई प्रतिबिम्ब देख सकता है , इसे मौजेक दृष्टि कहते है |
  • मैक्सिलरी स्पर्शक : ये स्वाद ग्राही अंग है |
  • गुदा लूम : ये धमनी ग्राही अंग है |
  • लैबियल स्पर्शक : ये संवेदनाओं को ग्रहण करते है |

प्रजनन तंत्र :

  1. नर जनन तंत्र :
  1. वृषण : कोकरोच में एक जोडी वृषण 4-6 खण्ड के पाशर्व में पाये जाते है , ये शुक्राणुओ का निर्माण करते है |
  2. शुक्रवाहिनी : प्रत्येक वृषण से एक पतली शुक्रवाहिनी निकलती है जो शुक्राशय से होते हुए स्खलनीय वाहिनी खुलती है |
  3. शुक्राशय : यहाँ शुक्राणुओं का अस्थायी संग्रह किया जाता है |
  4. स्खलनीय वाहिनी : यह शुक्राशय से जुडी रहती है , आगे की ओर नर जनन छिद्र में खुलती है
  5. छात्रक ग्रन्थियाँ : 6 वे व 7 वे खण्ड में पायी जाती है , सहायक जनन ग्रंथि का कार्य करती है
  6. बाह्य जननेन्द्रिय : यह गोनोफोसिस या शिश्न खण्ड के रूप में होता है |
  7. शुक्राणु : ये शुक्राशय में संग्रहित रहते है , आपस में चिपककर पुंज बनाते है जिसे शुक्राणुधार कहते है |
  1. मादा जनन तंत्र
  • अंडाशय : एक जोड़ी अण्डाशय उदर के 2-6 खण्डो के पाशर्व में स्थित होते है , ये अण्डाणुओ का निर्माण करते है |
  • अण्डवाहिनी : प्रत्येक अण्डाशय से एक चौड़ी कीपनुमा नलिका निकलती है जिसे अण्डवाहिनी कहते है , दोनों अण्डवाहिनी योनी में खुलती है तथा योनी जननकोष्ट में खुलती है |

मैथुन तथा निषेचन : मैथुन क्रिया रात्रि में मार्च से सितम्बर माह के मध्य होता है , प्रजनन काल के दौरान मादा कामोत्तेजक फिरामोन स्त्रावित करती है जिससे आकर्षित होकर नर मादा से मैथुन करता है

मैथुन के फलस्वरूप शुक्राणु शुक्राणुधर से मादा में स्थानान्तरण हो जाते है , निषेचन कक्ष में निषेचन होता है | निषेचित अंडे एक सम्पुट में रहते है , जिसे अण्ड कवच कहते है | अण्डकवच लाल काले रंग के लगभग 8 मिमी लम्बे होते है | औसतन एक मादा 9 से 10 अण्ड कवच उत्पन्न करती है तथा प्रत्येक अंड कवच में 14-16 अण्डे होते है |

परिवर्धन : परिवर्धन पोरोमेटाबोलस प्रकार का होता है , जिसमे लार्वा अवस्था होती है जो व्यस्क के समान दिखाई देता है , कायांतरण के दौरान 13 निर्मोचनो के बाद व्यस्क में बदल जाता है |

आर्थिक महत्व : कोई आर्थिक महत्व नही है , ये पीडक जीव होते है , ये खाद्य पदार्थो को दूषित कर अनेक रोग फैलाते है |

Remark:

दोस्तों अगर आपको इस Topic के समझने में कही भी कोई परेशांनी हो रही हो तो आप Comment करके हमे बता सकते है | इस टॉपिक के expert हमारे टीम मेंबर आपको जरूर solution प्रदान करेंगे|


यदि आपको https://hindilearning.in वेबसाइट में दी गयी जानकारी से लाभ मिला हो तो आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है |

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *