UP Board Class 12 Geography Model Paper 2

Class 12 Geography Model Paper 2 – UP Board Geography Solutions

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश :
प्रारम्भ में 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
सामान्य निर्देश :

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • ‘प्रश्न संख्या 1 से 8 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 9 से 18 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 25 शब्दों में लिखना है। प्रश्न संख्या 19 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 50 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या 25 से 26 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 150 शब्दों के अन्तर्गत लिखना है।
  • मानचित्र कार्य, जिसके अन्तर्गत विश्व तथा भारत के सन्दर्भ में 10 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रत्येक पर 1 अंक, अतिलघु उत्तरीय पर 1 अंक, लघु उत्तरीय पर 4 अंक तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में प्रत्येक पर 9 अंक निर्धारित किए गए हैं। मानचित्र ‘कार्य के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पारिस्थितिकी शब्द का अंग्रेजी पर्याय ‘इकोलॉजी’ शब्द का प्रतिपादन किस जर्मन जैव वैज्ञानिक ने किया था।
(a) ओडम
(b) डेविस
(c) अर्नेस्ट हैकल
(d) हरबर्ट सन

प्रश्न 2.
सुनामी की उत्पत्ति का सम्बन्ध हैं।
(a) भूकम्प से
(b) ज्वालामुखी क्रिया से
(c) भू-स्खलन से
(d) बाद से

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज आधारित उद्योग हैं?
(a) लौह इस्पात
(b) मोटर गाड़ी
(c) हवाई जहाज
(d) रसायन

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग पर स्थित नहीं है?
(a) मॉस्को
(b) ओमस्क
(c) चीता
(d) टोमस्क

प्रश्न 5.
भारत में वर्तमान जनसंख्या वृद्धि का प्रमुख कारण है।
(a) निरक्षरता
(b) तीव्र नगरीकरण
(c) स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
(d) तीव्र औद्योगीकरण

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में कौन-सा उद्योग कच्चे माल के समीप विकसित होता है?
(a) लौह-इस्ताप उद्योग
(b) वस्त्र उद्योग
(c) उर्वरक उद्योग,
(d) चीनी उद्योग

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन आपदा पूर्वानुमान में शामिल नहीं है?
(a) मौसम विभाग
(b) इसरो
(c) न्यूट्रिनो वेधशाला
(d) डी.आर.डी.ओ

प्रश्न 8. नगरीय क्षेत्रों में जलाभाव का कारण है।
(a) झीलों का विस्तार
(b) सड़क के किनारे जलग्रहण गड्ढे का निर्माण
(c) जल का अपव्यय
(d) जल का भूमिगत संचयन

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9.
विषुवत् रेखीय वनों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 10.
पारिस्थितिक-तन्त्र की कार्यप्रणाली किस पर निर्भर करती है?

प्रश्न 11.
जापान के दो सूती वस्त्र उद्योग केन्द्रों के नाम बताइए।

प्रश्न 12.
विश्व में प्रचलित दो वायु परिवहन मार्ग का नाम बताइए।

प्रश्न 13.
भारत के निर्यात-व्यापार की पाँच प्रमुख वस्तुओं के नाम बताइए।

प्रश्न 14.
भारत के दो कृषि आधारित उद्योगों के नाम लिखिए।

प्रश्न 15.
‘स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना’ क्या है?

प्रश्न 16.
प्राकृतिक आपदाओं को वर्गीकृत कीजिए।

प्रश्न 17.
भौम जल क्या है?

प्रश्न 18.
धरातलीय जल क्या है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 19.
प्राकृतिक वनस्पति पर जलवायु के प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 20.
सूती वस्त्र उद्योग के स्थानीयकरण के प्रमुख चार कारक बताइए।

प्रश्न 21.
कैनेडियन पैसिफिक रेलमार्ग के महत्त्व की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 22.
उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग के विकास की समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 23.
भारत में सूखा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 24.
वर्षा-जल संचयन के क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25.
चावल के उत्पादन के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए तथा विश्व में उसके उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र बताइए।
अथवा
कपास की कृषि का निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत वर्णन कीजिए।
1.भौगोलिक दशाएँ
2. उत्पादन क्षेत्र
3. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार

प्रश्न 26.
चाय की कृषि के लिए अनुकूल भौगोलिक दशाओं तथा प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों का विवरण दीजिए।
अथवा
भारत में जनसंख्या वृद्धि तथा उससे सम्बन्धित समस्याओं का विवरण प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर

उत्तर 1:
(c) अर्नेस्ट हैकल

उत्तर 2:
(a) भूकम्प से

उत्तर 3:
(a) लौह इस्पात

उत्तर 4:
(d) टोमस्क

उत्तर 5:
(d) निरक्षरता

उत्तर 6:
(d) चीनी उद्योग

उत्तर 7:
(c) न्यूट्रिन वेधशाला

उत्तर 8:
(c) जल का अपव्यय

उत्तर 9:
ये वन विषुवत रेखा के दोनों ओर 6° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित हैं। ये वन अधिक तापमान तथा अधिक वर्षा वाले स्थानों पर उगते हैं। इसी कारण से ये सदाबहार एवं सघन वन होते हैं एवं इनकी ऊँचाई भी 70 से 100 मी के बीच होती है। यहाँ पाए जाने वाले मुख्य वृक्ष है-आबनूस, महोगनी, बाँस, रोजवुड, लॉगवुड, आयरनवुड, ब्राजीलवुड, मेनिओक, रबड़, ग्रीन हार्ट, सैगो, बैंड-फुट, ताड़, नारियल, कत्था, सिनकोना तथा बेंत आदि।

उत्तर 10:
पारिस्थितिक-तन्त्र की कार्यप्रणाली मुख्यतया ऊर्जा प्रवाह पर निर्भर करती है। ऊर्जा और रासायनिक पदार्थों के अन्तर्रवाह से पारिस्थितिक तन्त्र गतिशील रहता है।

उत्तर 11:
जापान के दो सूती वस्त्र उद्योग केन्द्र निम्नलिखित हैं।

कोने-ओसाका क्षेत्र
नागोया क्षेत्र

उत्तर 12:
विश्व के दो वायु परिवहन मार्ग हैं

  1. यूरोप से ऑस्ट्रेलिया तथा एशिया जाने वाले वायुमार्ग।
  2. अमेरिका से एशिया के बीच वायुमार्ग।

उत्तर 13:
भारत के निर्यात-व्यापार की पाँच प्रमुख वस्तुओं के नाम निम्नलिखित हैं।

  1. चाय
  2. चमड़े का सामान
  3. लौह-अयस्क
  4. जूट से निर्मित सामान
  5. चावल

उत्तर 14:
भारत के दो कृषि आधारित उद्योग निम्नलिखित हैं।

  1. चीनी उद्योग मुख्य उत्पादक उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र।
  2. जूट उद्योग मुख्य उत्पादक पश्चिम बंगाल।

उत्तर 15:
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना चारों महानगरों को जोड़ने का कार्यक्रम है। देश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रारम्भ की गई है। इस योजना के तहत देश के चार महानगरों (दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई एवं कोलकाता) को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास का लक्ष्य है, इसकी लम्बाई 5846 किमी हैं।

उत्तर 16:
प्राकृतिक आपदाएँ दो प्रकार की होती हैं।

  1. अचानक उत्पन्न होने वाली प्राकृतिक आपदा; जैसे-भूकम्प, सुनामी लहरें, भू-स्खलन, ज्वालामुखी आदि।
  2. धीरे-धीरे उत्पन्न होने वाली प्राकृतिक आपदा जैसे-सूखा, पर्यावरण हास, भूमि का मरुस्थलीकरण आदि।

उत्तर 17:
धरातल या भूमि के नीचे उपयोग लायक उपलब्ध जल को भौम जल कहते हैं।

उत्तर 18:
नदियों, झीलों, तलाबों एवं अन्य सतही जलाशयों में उपलब्ध जल को सतही या धरातलीय जल कहते हैं।

उत्तर 26:
मानचित्र कार्य
1. दिए गए विश्व के मानचित्र पर 1, 2, 3, 4 व 5 अंक अंकित हैं। ये अंक विश्व के लौह अयस्क उत्पादक क्षेत्रों से सम्बन्धित हैं। इन स्थानों को पहचान कर उनके नाम मानचित्र पर लिखें।

  1. भारत
  2. चीन
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका
  4. ब्राजील

उत्तर :
UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 1 4
2. निम्नलिखित को भारत के सन्दर्भ में दर्शाइए।

  1. जूट उत्पादक राज्य
    • पश्चिम बंगाल
    • आन्ध्र प्रदेश
  2. विशाखापट्टनम् बन्दरगाह
  3. सूती वस्त्र उद्योग
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  4. सबसे कम जन्म दर वाला राज्य
  5. कोलकाता बन्दरगाह

उत्तर :
UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 1 3

Hindilearning.in Team आशा करती हैं कि कक्षा 12 – UP Board Class 12 Geography Model Paper 2 स्टडी में आपकी मदद करेंगे। यदि आपको कक्षा 12 – Geography Model Papers के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे एक comment box में पूछ सकते है, हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देंगे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *