UP Board Class 12 Chemistry Model Papers Paper 2

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

  • इस प्रश्न-पत्र में कुल सात प्रश्न हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न के प्रारम्भ में स्पष्ट उल्लेख है, कि उसके कितने खण्ड करने हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
  • प्रथम प्रश्न से प्रारम्भ कीजिए और अन्त तक करते जाइए। जो प्रश्न न आता हो, उस पर समय नष्ट न करें।
  • यदि रफ कार्य के लिए स्थान अपेक्षित है, तो उत्तर-पुस्तिका के बाएँ पृष्ठ पर कीजिए और फिर काट (x) दीजिए। उस पृष्ठ पर कोई हल न कीजिए।
  • रचना के प्रश्नों के हल में रचना रेखाएँ न मिटाइए। यदि पूछा गया हो तो रचना के पद अवश्य लिखिए।
  • प्रश्न संख्या 1 के अतिरिक्त सभी प्रश्नों के हल के क्रियापद स्पष्ट रूप से लिखिए। प्रश्नों के हल को उत्तर-पुस्तिका के दोनों ओर लिखिए।
  • जिन प्रश्नों के हल में चित्र खींचना आवश्यक है, उनमें स्वच्छ एवं स्पष्ट चित्र अवश्य खींचिए। चित्र के बिना हल अशुद्ध तथा अपूर्ण माना जाएगा।

इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिए गए हैं, सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तरपुस्तिका में लिखिए।

प्रश्न 1.
(क) नायलॉन-6 बहुलक का निर्माण किस एकलक अणु के बहुलकन से होता है? [1]
(a) कैप्रोलेक्टम
(b) ऐडिपिक अम्ल
(c) एथिलीन ग्लाइकॉल
(d) टेरफ्थैलिक अम्ल

(ख) दिए गए सूत्र frac { { p }^{ 0 }-p }{ { p }^{ 0 } }

= xA में p° सम्बन्धित है [1]
(a) विलायक का वाष्प दाब
(b) विलयन का वाष्प दाब
(c) विलेय का वाष्प दाब।

(ग) एक पदार्थ, जो पूतिरोधी तथा विसंक्रामी दोनों प्रकार से प्रयोग हो सकता है। [1]
(a) ऐस्प्रिन
(b) क्लोरोजाइलिनॉल
(c) बाइथायोनल
(d) फीनॉल

(घ) ऐस्कॉर्बिक अम्ल कौन-से विटामिन की कमी से होता है? [1]
(a) विटामिन A
(b) विटामिन B
(c) विटामिन C
(d) विटामिन D

(ङ) शर्करा के ताजे बने विलयन का प्रकाशीय घूर्णन कुछ समय उपरान्त परिवर्तित होना कहलाता है। [1]
(a) घूर्णन गति
(b) इन्वर्सन
(c) विशिष्ट घूर्णन
(d) म्यूटारोटेशन

(च) हाइड्रोजन द्वारा अपचयित होने वाला ऑक्साइड है। [1]
(a) CaO
(b) MnO2
(c) CuO
(d) Na2O

प्रश्न 2.
(क) पूतिरोधी तथा विसंक्रामी औषधियाँ क्या हैं? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए। [2]
(ख) अनुचुम्बकीय तथा लौह-चुम्बकीय पदार्थों में क्या अन्तर है? [2]
(ग) अपचायक प्रवृत्ति के आधार पर शर्कराओं को किस प्रकार वर्गीकृत किया गया है? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए। [2]
(घ) फॉस्फोरस प्राप्त करने की किन्हीं दो विधियों के रासायनिक समीकरण लिखिए। [2]

प्रश्न 3.
(क) नाइट्रोजन के विभिन्न ऑक्साइडों का संक्षिप्त परिचय दीजिए। [2]
(ख) 3.0 ग्राम यूरिया को 100 ग्राम जल में घोलने पर जल के क्वथनांक में उन्नयन की गणना कीजिए। जल के लिए मोलल उन्नयन स्थिरांक की मान 0.52 केल्विन किग्रा मोल-1 है।
(ग) आदर्श तथा अनादर्श विलयन क्या होते हैं? ऋणात्मक तथा धनात्मक विचलन प्रदर्शित करने वाले विलयनों में अन्तर बताइए। [2]
(घ) ऐलुमिनियम के विद्युतीय शोधन में क्रायोलाइट का क्या उपयोग है [2]

प्रश्न 4.
(क) निम्न पर टिप्पणी लिखिए।
(i) मॉण्ड-प्रक्रम
(ii) वॉन-आर्केल प्रक्रम

(ख) क्या होता है? जब (केवल समीकरण दीजिए) [3]
(i) ऐल्किल सायनाइड का LiAlH4 द्वारा अपचयन करते हैं।
(ii) नाइट्रोऐल्केन C2H5OH की उपस्थिति में Sn/HCl से अभिक्रिया करता है।
(iii) C2H5CONH2 की Br2 तथा KOH (गर्म) के साथ अभिक्रिया होती है।
(iv) C2H5NH2 की CHCl3 तथा KOH (ऐल्को.) के साथ अभिक्रिया होती है।

(ग) (i) ज्विटर आयन क्या है? [3]
(ii) ऐमीनो अम्लों के विलयन में सम-विभव बिन्दु क्या होता है?
(iii) ऐमीनो अम्लों के लिए D तथा L- विन्यास क्या हैं?

(घ) (i) यदि एक ऑक्साइड में चतुष्फलकीय रिक्तिका में तत्व A तथा अष्टफलकीय रिक्तिका में तत्व B स्थित है, तो ऑक्साइड का सूत्र क्या होगा? [3]
(ii) एक ठोस AB की संरचना CSCl के प्रकार की है। मात्रक कोष्ठिका के किनारों की लम्बाई 4.04 Å है। A+ एवं B के मध्य की दूरी ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 5.
(क) निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
(i) पेप्टीकरण
(ii) अपोहन
(iii) टिण्डल प्रभाव
(iv) पायसीकारक

(ख) निम्न के IUPAC नाम लिखिए।
(i) K3[Fe(CN)6]
(ii) [NiCl4]2-
(iii) K3[Cr(C2O4)3]
(iv) [CoBr2(en)2]+

(ग) (i) हैलोऐरीनों में नाभिकस्नेही अभिक्रिया हैलोऐल्केनों की तुलना में कठिनता से होती है, क्यों?
(ii) हैलोऐल्केनों की विलोपन तथा नाभिक स्नेही अभिक्रियाओं के एक-एक उदाहरण दीजिए।

(घ) (i) प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक ऐमीनी में विभेद करने से सम्बन्धित एक अभिक्रिया का वर्णन कीजिए।
(ii) ल्यूकास परीक्षण क्या है? परीक्षण से प्राप्त परिणाम बताइए।

प्रश्न 6.
(क) निम्न अभिक्रियाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
(i) रोजेनमुण्ड अभिक्रिया
(ii) हुन्सडीकर अभिक्रिया
(iii) सेण्डमेयर अभिक्रिया
(iv) गाटरमान-कोच अभिक्रिया
(v) वुज-फिटिग अभिक्रिया [5]
अथवा
बेन्जीन डाइऐजोनियम लवण बनाने की विधि एवं रासायनिक समीकरण देते हुए बेन्जीन डाइऐजोनियम लवण से निम्न को बनाने के लिए रासायनिक समीकरण दीजिए।
(i) फीनॉल
(ii) ऐनिलीन
(iii) p-हाइड्रॉक्सी ऐजो बेन्जीन

(ख) (i) कार्बोक्सिलिक अम्लों की अनुनाद संरचना का वर्णन कीजिए।
(ii) विशिष्ट गन्ध वाला कार्बनिक यौगिक A, सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ क्रिया करके दो यौगिक B तथा C बनाती है। यौगिक B का अणुसूत्र C7H8O है। इसका ऑक्सीकरण करने पर पुनः यौगिक A बनता हैं। यौगिक C को सोड़ा लाइम के साथ गर्म करने पर बेन्जीन प्राप्त होती है। A, B तथा C कार्बनिक यौगिकों की संरचनाएँ लिखिए। सम्बन्धित अभिक्रियाओं के समीकरण भी लिखिए। [5]
अथवा
(i) निम्न में विभेद कीजिए।

  1. मेथिल तथा एथिल ऐल्कोहॉल में
  2. ऐसीटोन तथा ऐसीटैल्डिहाइड में
  3. फीनॉल तथा बेन्जोइक अम्ल में

(ii) लीबरमान नाइट्रोसो परीक्षण क्या है? सम्बन्धित रासायनिक अभिक्रिया दीजिए। [5]

प्रश्न 7.
(क) (i) डाऊ प्रक्रम क्या है? सम्बन्धित रासायनिक समीकरण लिखिए।
(ii) फीनॉल द्वारा फीनॉल्फथैलीन निर्माण से सम्बन्धित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
(iii) ऐस्प्रिन क्या है? इसे निर्माण से सम्बन्धित एक रासायनिक विधि का समीकरण दीजिए।
(iv) फीनॉक्साइड आयन को स्थायित्व फीनॉल से अधिक क्यों है? [5]
अथवा
निम्न पर टिप्पणी कीजिए।
(i) बेन्जोइलीकरण
(ii) हैलोजनीकरण
(iii) ऐल्डोल संघनन
(iv) कैनिजारो अभिक्रिया
(v) शिफ अभिकर्मक [5]

(ख) (i) XeF2, XeF4 तथा XeF6 के निर्माण की विधियाँ लिखिए।
(ii) XeF4 तथा XeF2 के जल-अपघटन से सम्बन्धित रासायनिक अभिक्रियाएँ लिखिए। [5]
अथवा
(i) क्लोरीन के निर्माण की प्रयोगशाला विधि का वर्णन कीजिए। सम्बन्धित रासायनिक समीकरण भी दीजिए।
(ii) क्लोरीन के विरंजक गुण का वर्णन कीजिए। [5]

Solutions

उत्तर 1.
(क) (i)
(ख) (i)
(ग) (iv)
(घ) (iii)
(ङ) (iv)
(च) (i)

उत्तर 3.
(ख) 0.26°C

उत्तर 4.
(घ) (ii) 3.49Å

उत्तर 5.
(ख) बेजीन का द्रव्यमान प्रतिशत = 15.27%
कार्बन टेटोक्लोराइ का द्रव्यमान प्रतिशत = 84.73%

हमें आशा है, कि यूपी बोर्ड Class 12 Chemistry Model Papers Paper 2 आपकी मदद करेंगे। यदि आपको यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिकी मॉडल पेपर पेपर 5 के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment करके पूँछ सकते है, हमारे टीम आपको उत्तर देगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *