द्विबीजपत्री तना और एकबीजपत्री तना | अंतर क्या है परिभाषा

द्विबीजपत्री तना (Dicotyledonous stem ) :

1. बाह्य त्वचा : यह तने के सबसे बाहरी रक्षात्मक सतह है , इस पर बहुकोशिकीय त्वचा रोम व रन्ध्र पाये जाते है।
2. वल्कुट : यह बाह्यत्वचा के नीचे तथा तीन क्षेत्रों में विभेदित होता है।

  • अद्यस्त्वचा : यह बाह्य त्वचा के नीचे कोलेनकाइमा की परते होते है , यह शैश्व अवस्था में तने को यांत्रिक सहारा प्रदान करती है।
  • सामान्य वल्कुट : यह अद्यस्त्वचा के नीचे गोलाकार पतली भित्ति वाली पेरेन्काइमा कोशिकाओ की परत होती है , इनमे अन्तरा कोशिकीय अवकाश होते है।
  • अंतस्त्वचा : यह वल्कुट की सबसे भीतरी परत होती है , यह एकल कोशिकीय व स्टार्च युक्त कोशिकाओं की परत होती है , जिसे स्टार्च आच्छद कहते है।

3. परिरम्भ : अंतस्त्वचा के नीचे स्केरेलन्काइमा की परत परिरम्भ कहलाती है , परिरम्भ द्वितीय वृद्धि के दौरान मज्जा किरणे बनाती है।
4. संवहन पूल : संवहन पूल मध्यादिदारुका व खुले प्रकार के होते है।
5. मज्जा : यह केन्द्र में स्थित होती है , इसमें पेरेनकाइमा कोशिकाएँ होती है जिनमें अन्तरा कोशिकीय अवकाश पाये जाते है।

एकबीजपत्री तना (monocotyledonous stem) :

एकबीजपत्री तने में उत्तको का विन्यास द्विबीजपत्री तने के समान होता है , परन्तु निम्न भिन्नता पायी जाती है।

  1. इनकी अंतस्त्वचा स्केरेलन्काइमा की बनी होती है।
  2. संवहन बंडल बिखरी हुई अवस्था में होते है।
  3. संवहन बण्डल के चारो ओर स्केरेलन्काइमी बंडल आच्छद पाया जाता है।
  4. संवहन बंडल संयुक्त व बंद प्रकार के होते है।
  5. संवहन बण्डल में फ्लोएम पेरेन्काइमा का अभाव होता है।
  6. इनमें जल धारक गुहिका पायी जाती है।

द्विबीजपत्री तना और एकबीजपत्री तने में अंतर :

 लक्षण द्विबीजपत्री तना एकबीजपत्री तना
 1. बाह्य त्वचा रोम युक्त त्वचा रोम रहित त्वचा
 2. अद्यस्त्वचा कोलेन्काइमा स्केरेलन्काइमा
 3. वल्कुट पेरेन्काइमा अविभेदित भरण उत्तक
 4. अंतस्त्वचा उपस्थित अनुपस्थित
 5. परिरम्भ उपस्थित अनुपस्थित
 6. मज्जा उपस्थित अनुपस्थित
 7. संवहन बंडल 1. छल्ले में व्यवस्थित 2. फ्लोएम पेरेन्काइमा उपस्थित 1. बिखरी हुई अवस्था 2. फ्लोएम पेरेन्काइमा उपस्थित
 8. द्वितीयक वृद्धि होती है। नहीं होती है।

Remark:

दोस्तों अगर आपको इस Topic के समझने में कही भी कोई परेशांनी हो रही हो तो आप Comment करके हमे बता सकते है | इस टॉपिक के expert हमारे टीम मेंबर आपको जरूर solution प्रदान करेंगे|


यदि आपको https://hindilearning.in वेबसाइट में दी गयी जानकारी से लाभ मिला हो तो आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है |

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *