पाचन क्या है | मनुष्य का पाचन तंत्र |मुख | ग्रसनी | आमाशय | बड़ी आंत्र | छोटी आंत्र \ पाचक ग्रंथियाँ

पाचन (Digestion in hindi) : पाचन वह क्रिया है जिसमें भोजन के बड़े एवं जटिल अणुओं को सरल व घुलनशील अणुओं में तोड़ा जाता है जो आंत्र उपकला द्वारा आसानी से अवशोषित हो सके | पाचन मुख्यतः दो प्रकार का होता है –

  • बाह्य कोशिकीय पाचन
  • अन्त: कोशिकीय पाचन
  • बाह्य कोशिकीय पाचन : जब भोजन का पाचन कोशिका के बाहर आहारनाल में होता है तो इसे बाह्यकोशिकीय पाचन कहते है | इसमें आहारनाल पूर्ण या अपूर्ण हो सकती है |

उदाहरण – मनुष्य , मछली , मेंढक आदि |

  • अन्त: कोशिकीय पाचन : जब भोजन का पाचन कोशिका के अन्दर होता है तो इसे अन्त: कोशिकीय पाचन कहते है |

उदाहरण – अमीबा , पैरामिशियम आदि |

मनुष्य का पाचन तंत्र (human digestive system in hindi) : मनुष्य का पाचन तंत्र दो प्रमुख घटकों से बना होता है –

  • आहारनाल
  • पाचक ग्रंथियाँ
  • आहारनाल : यह मुख से गुदा तक फैली लम्बी एवं कुंडलित लगभग 4.5m की होती है |
  1. मुख (mouth) : उपरी व नीचले होंठो से घिरा अर्द्धचन्द्राकार छिद्र मुख कहलाता है | मुख आगे की ओर मुख गुहिका में खुलता है | मुखगुहिका का ऊपरी भाग तालु कहलाता है , तालु के अधर तल पर एक पेशीय जिह्वा (पेशीय जीभ) पायी जाती है | जिस पर स्वाद कलिकाएँ होती है , स्वाद कलिकाओं द्वारा भोजन के स्वाद का ज्ञान होता है | मुख द्वार पर दो जबड़े होते है , ऊपरी जबड़ा अचल व निचला जबड़ा चल होता है | दोनों जबड़ो में दांत पाए जाते है , मनुष्य में दांत गर्तदन्ती , विषमदन्ती व द्विबार दन्ती होते है | व्यस्क मनुष्य में 32 दांत होते है , दांत चार प्रकार के होते है
  2. कृन्तक (I) = (इनसाइजक)
  3. रदनक (C) – canine = (क्रनाइन)
  4. अग्र चवर्णक (Pm) = (प्री मोलर)
  5. चवर्णक (m) = (मोलर)

प्रत्येक दांत के तीन भाग होते है –

  1. अस्थि के गर्त में – मूल
  2. मसूड़ों से घिरा मध्य भाग – ग्रीवा
  3. ऊपरी भाग – शिखर

मूल गर्त में सीमेंट द्वारा स्थिर रहता है , शिखर इनेमल द्वारा ढका रहता है जो शरीर का सबसे कठोर भाग होता है | दन्त कोशिकाएँ डेंटिन का स्त्राव करती है |

  1. ग्रसनी (oesphogas) : मुखगुहा के आगे का भाग ग्रसनी कहलाता है , यह मुख व ग्रसिका के मध्य स्थित होती है | इसके पश्च भाग में दो छिद्र घाटी द्वार व निगल द्वार होते है |
  2. ग्रसिका (phyrinx) : यह लगभग 25cm लम्बी होती है , इसकी भित्ति में निम्न स्तर पाए जाते है –
  3. बाह्य पेशीय स्तर
  4. श्लेष्मा स्तर
  5. अद्धश्लेष्मा स्तर
  6. सिरोसा

ग्रसिका भोजन को क्रमाकुंचन गति द्वारा ग्रसनी से आमाशय में पहुँचती है , श्वासनली में भोजन के प्रवेश को छांटी द्वार पर ढक्कन लगाकर रोका जाता है |

  1. आमाशय (stomach) : ग्रसिका के आगे पेशीय थैले के समान संरचना आमाशय कहलाता है | आमाशय के तीन भाग होते है –
  2. उपरी भाग – फर्डीयक
  3. निचला भाग – पाइलोरिक

कहलाता है | आमाशय में दो जठर ग्रंथियां पायी जाती है |

  1. जठर ग्रन्थि : यह जठर रस का स्त्राव करती है
  2. जठर निर्गम : यह श्लेष्मा का स्त्राव करती है | आमाशय की भित्ति श्लेष्मा उपकला की बनी होती है | जो स्वपाचन से बचाती है , आमाशय के सिरों पर स्थित अवरोधनियां भोजन निकास का नियंत्रण करती है | जठर ग्रंथियों में दो प्रकार की कोशिकाएँ पायी जाती है |
  3. जाइनोजन कोशिकाएँ : ये पेप्सिनोजन का स्त्राव करती है |
  4. अम्लजन कोशिकाएँ : ये HCl (हाइड्रो क्लोरिक अम्ल) का स्त्राव करती है | HCl भोजन के साथ प्रवेश करने वाले जीवाणुओं व अन्य रोगाणुओं को नष्ट करता है तथा भोजन को अम्लीय माध्यम प्रदान करता है |
  5. छोटी आंत्र (small intestine) : आमाशय के एक पाइलोरिक भाग से जुडी नलिका छोटी आंत्र कहलाती है | इसके तीन भाग होते है –
  6. प्रथम खण्ड U आकार का होता है , इसकी लम्बाई लगभग 25cm होती है , इस भाग को ग्रहणी कहते है |
  7. द्वितीय खण्ड लगभग 1m लम्बा तथा कुंडलित होता है जिसे सेजुनम कहते है |
  8. अन्तिम खण्ड 1.7m लम्बा कुंडलित भाग होता है इसे इलियम कहते है |

छोटी आंत्र की भित्ति में चार उत्तकीय स्तर होते है जिसमे अँगुली के समान रसांकुर पाये जाते है , रसाकुरो से पाचन एवं अवशोषण कारी सतह बढ़ जाती है | ग्रहणी की अधर श्लेष्मिका में कुंडलित ग्रंथियाँ पायी जाती है , जिन्हें ब्रुनर ग्रंथियाँ कहते है | रसांकुरो में कलश कोशिकाएँ व पैनेट कोशिकाएँ पायी जाती है |

  • बड़ी आंत्र (large intestine) : आहारनाल का अन्तिम भाग बड़ी आंत्र कहलाता है | छोटी आंत्र व बड़ी आंत्र के संधि स्थल पर एक छोटा बंध कोश होता है जिसे कोलन कहते है | मनुष्य में यह अवशेषी अंग होता है | कोलन के सिरे पर अंगुली के समान प्रवर्ध पाया जाता है जिसे क्रामिरुपी परिशेषिका कहते है | बड़ी आंत्र का अन्तिम भाग मलाशय कहलाता है |
  • गुदा (anus) : मलाशय गुदा में खुलता है , गुदा के चारो ओर दो प्रकार की अवरोधनियाँ पायी जाती है | बाह्य अवरोधनियाँ चिकनी पेशी से निर्मित होती है जबकि आन्तरिक अवरोधनियाँ रेखित पेशी से निर्मित होती है | आहारनाल की दिवार में ग्रसिका से मलाशय तक चार स्तर होते है –
  • सिरोसा
  • मस्कुलेरिस
  • सबम्यूकोशा
  • म्युकोशा
  1. पाचक ग्रंथियाँ (digestive glands)
  1. लार ग्रंथियाँ (salivary glands) : मनुष्य में तीन जोड़ी लार ग्रंथियां पायी जाती है –
  2. पेरोटीड
  3. सबमैक्सीलरी
  4. सबलिग्बल

इन लार ग्रंथियों के द्वारा स्त्रवित लार क्षारीय प्रकृति की होती है , लार में जल (H2O) , श्लेष्मा , सोडियम , क्लोरिन , फास्फेट , टायलीन , CO32- , लाइसोजाइम आदि पाये जाते है |

लार भोजन को लसलसा बनाने में सहायक है , लार में उपस्थित लाइसोजाइम भोजन में पाये जाने वाले जीवाणुओं को नष्ट करता है , टायलीन कार्बोहाइड्रेट के पाचन में सहायक है |

  1. अग्नाशय (pancreas) : यह आमाशय के समीप पत्ती के समान आकृति की ग्रन्थि है | यह अनेक पिण्डको द्वारा निर्मित होती है , यह एंजाइम युक्त अग्नाशयी रस स्त्रवित करती है | अग्नाशयी रस में एन्जाइम , जल , व बाइकार्बोनेट पाया जाता है | जो कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन के पाचन में सहायक अग्नाशय का अन्त: स्त्रावी भाग लैंगर हैन्स के द्वीप कहलाते है जिनमे एल्फा , बीटा , गामा कोशिकाएँ होती है जो हार्मोन स्त्रावित करती है |

  1. यकृत (liver) : यह शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि होती है , जिसका भार 1.2-1.5 Kg होता है | यकृत दाई व बायीं दो पालियों के रूप में होता है | दाई पाली बड़ी व बायीं पाली छोटी होती है | दायीं पाली के नीचे पित्ताशय स्थित होता है , इसमें पित्त का संचय होता है | पित्तवाहिनी पित्त को ग्रहणी में ले जाती है , यकृत पालियो का निर्माण यकृत कोशिकाओं द्वारा होता है जो पित्त रस स्त्रावित करती है |

यकृत के कार्य

  • पित्त का निर्माण : यकृत पित्त का निर्माण करता है जो हल्का क्षारीय तरल होता है , पित्त में जल , पित्त लवण , पित्त वर्णक , वसीय अम्ल , सोडियम , फास्फोरस , क्लोरिन आदि होते है | इसमें कोई एंजाइम नहीं होता है , यह वसा के पायसीकरण एवम अवशोषण में सहायक है
  • उपापचय में महत्व : कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन व वसा के उपापचय में सहायक है | यकृत ग्लाइकोजन का संग्रह करता है | यकृत में ग्लूकोजेनसिस एवं ग्लुकोनियोजिनेसिस की क्रिया होती है | यकृत में प्रोटीन व यूरिया का संश्लेषण भी होता है |
  • संचय का कार्य : विटामिन , कॉपर , जिंक , कोबाल्ट , लोहा , फास्फेट आदि का संचय यकृत में होता है |
  • अन्य कार्य : यकृत की कोशिकाओं द्वारा भ्रूणीय अवस्था में RBC का निर्माण करती है तथा हीमोग्लोबिन का निर्माण भी किया जाता है |

Remark:

दोस्तों अगर आपको इस Topic के समझने में कही भी कोई परेशांनी हो रही हो तो आप Comment करके हमे बता सकते है | इस टॉपिक के expert हमारे टीम मेंबर आपको जरूर solution प्रदान करेंगे|


यदि आपको https://hindilearning.in वेबसाइट में दी गयी जानकारी से लाभ मिला हो तो आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है |

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *