UP Board Class 10 Hindi Model Paper 1

UP Board Class 10 Model Paper 1 Hindi

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

प्रश्न 1.
(क) निम्नलिखित में से कोई एक कथन सही है। उसे पहचानकर लिखिए। [ 1 ]

  1. प्रेमचन्द एक प्रमुख नाटककार हैं।
  2. डॉ. श्यामसुन्दर दास प्रसिद्ध कवि थे।
  3. ‘ध्रुवस्वामिनी’ जयशंकर प्रसाद का नाटक हैं।
  4. ‘त्रिवेणी’ रामचन्द्र शुक्ल का कविता संग्रह हैं।

(ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक कृति के लेखक का नाम लिखिए। [ 1 ]

  1. आकाशदीप
  2. त्याग-पत्र
  3. ठूँठा आम
  4. क्या भूलें क्या याद करूँ?

(ग) किसी एक आलोचना लेखक का नाम लिखिए। [ 1 ]
(घ) शेखर: एक जीवनी’ कृति किस विधा पर आधारित रचना है? [ 1 ]
(ङ) वृन्दावनलाल वर्मा की एक कृति का नाम लिखिए। [ 1 ]

प्रश्न 2.
(क) छायावादी काव्य की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [ 1 + 1 = 2 ] 
(ख) ‘उर्वशी’ और ‘कश्मीर-सुषमा’ के रचयिताओं के नाम लिखिए। [ 1 + 1 = 2 ]
(ग) सुमित्रानन्दन पन्त की दो काव्य-कृतियों के नाम लिखिए। [ 1 ]

प्रश्न 3.
निम्नांकित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। [ 2 + 2 + 2 = 6]

(क) “हे भगवान! तब के लिए! विपद के लिए! इतना आयोजन! परमपिता की इच्छा के विरुद्ध इतना साहस! पिताजी, क्या भीख न मिलेगी? क्या कोई हिन्दू भू-पृष्ठ पर बचा न रह जाएगा, जो ब्राह्मण को दो मुट्ठी अन्न दे सके? यह असम्भव है। फेर दीजिए पिताजी, मैं कॉप रही हूँ इसकी चमक आँखों को अन्धा बना रही हैं।”

  1. उपरोक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
  2. गद्यांश के रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
  3. अपने पिता का कौन-सा कृत्य ममता को परमपिता की इच्छा के विरुद्ध लगा?

(ख) पहले पहाड़ काटकर उसे खोखला कर दिया गया, फिर उसमें सुन्दर भवन बना लिए गए, जहाँ खम्भों पर उभरी मूरतें विहँस उठीं। भीतर की समूची दीवारें और छतें रगड़कर चिकनी कर ली गई और तब उनकी जमीन पर चित्रों की एक दुनिया ही बसा दी गई। पहले पलस्तर लगाकर आचार्यों ने उन पर लहराती रेखाओं में चित्रों की काया सिर दी, फिर उनके चेले कलावन्तों ने उनमें रंग भरकर प्राण फेंक दिए। फिर तो दीवारें उमग पड़ीं, पहाड़ पुलकित हो उठे।

  1. उपरोक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
  2. रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
  3. पहाड़ों को जीवन्त कैसे बनाया गया है? गद्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक की सन्दर्भ-सहित व्याख्या कीजिए तथा उसका काव्य-सौन्दर्य भी लिखिए। [ 1 + 4 + 1 = 6 ]

(क) चढ़ चेतक पर तलवार उठा,
रखता था भूतल पानी को।
राणा प्रताप सिर काट-काट
करता था सफल जवानी को।।
पर कवियों की अमर गिरा में
सेनानायक राणा के भी,
रण देखकर चार भरे।।
मेवाड़ सिपाही लड़ते थे
दूने तिगुने उत्साह भरे।।

(ख) सुनि सुन्दर बैन सुधारस-साने सयानी हैं जानकी जानी भली।
तिरछे करि नैन दे सैन तिन्है समुझाइ कहू मुसकाय चली।।
तुलसी तेहि औसर सो हैं सबै, अवलोकति लोचन-लाहु अली।
अनुराग-तड़ाग में भानु उर्दै बिगसी मनो मंजुल कंज कली।।

प्रश्न 5.
(क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय दीजिए एवं उनकी एक रचना का नाम लिखिए।  [2 + 1 = 3]

  1. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
  2. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  3. रामधारी सिंह ‘दिनकर’

(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय दीजिए तथा उनकी एक रचना का नाम लिखिए। [2 + 1 = 3]

  1. तुलसीदास
  2. महादेवी वर्मा
  3. माखनलाल चतुर्वेदी

प्रश्न 6.
निम्नलिखित का सन्दर्भ-सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए। [1 + 3 = 4]
इयं नगरी विविध धर्माणां सङ्गमस्थली। महात्मा बुद्धः तीर्थङ्करः पाश्र्वनाथ: शङ्कराचार्य, कबीर, गोस्वामी तुलसीदासः अन्ये च बहवः महात्मानः अत्रागत्य स्वीयान् विचारान् प्रासारयन्। न केवलं दर्शने साहित्ये, धमें, अपितु कलाक्षेत्रेऽपि इयं नगरी विविधानां कलानां, शिल्पानां च कृते लोके विश्रुता। अत्रत्याः कौशेय शाटिकाः देशे-देशे सर्वत्र स्मृह्यन्ते। अत्रत्याः प्रस्तरमूर्तयः प्रयिताः। इयं निजां प्राचीन परम्पराम् इदानीमपि परिपालयति।
अथवा
सार्थः प्रवसतो मित्रं भार्या मित्रं गृहे सुतः।
आतुरस्य भिषङ् मित्रं दानं मित्रं मुरिष्यतः ।।

प्रश्न 7.
(क) अपनी पाठ्यपुस्तक से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो। [ 2 ]
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए। [ 1 + 1 = 2 ] 

  1. वाराणस्य कति विश्वविद्यालयाः सन्ति केचते?
  2. अलक्षेन्द्र: सेनापति किम् आदिशत?
  3. चन्द्रशेखर: कः आसीत्।
  4. श्वेत केतुः कस्य पुत्रः आसीत्?
  5. ग्रामीणान् कः उपास?

प्रश्न 8.
(क) हास्य अथवा करुण रस की परिभाषा सोदाहरण लिखिए। [ 2 ]
(ख) उपमा अथवा उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए। [ 2 ]
(ग) रोला अथवा सोरठा छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। [ 2 ]

प्रश्न 9.
(क) निम्नलिखित उपसर्गों में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए। [ 1 + 1 +1 = 3 ]

  1. अति
  2. अनु
  3. अमि
  4. उप
  5. वि
  6. सह

(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्द बनाइए। [ 1 + 1 = 2 ]

  1. ता
  2. पन्
  3. आई
  4. वाँ
  5. त्व
  6. ईय

(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का समास-विग्रह कीजिए तथा समास का नाम भी लिखिए।  [ 1 + 1 = 2 ]

  1. उच्य निम्न
  2. पंचतन्त्र
  3. नीलाम्बर
  4. त्रिलोचन
  5. महापुरुष
  6. शताब्दी

(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के तत्सम रूप लिखिए। [ 1 + 1 = 2 ]

  1. उजला
  2. हाथी
  3. गाँव
  4. सात
  5. कान
  6. अपना

(ङ) निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दो के दो-दो पर्यायवाची लिखिए [ 1 + 1 = 2 ]

  1. उपवन
  2. किनारा
  3. घोड़ा
  4. तालाब
  5. देह
  6. पत्थर

प्रश्न 10.
(क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में सन्धि कीजिए और सन्धि का नाम लिखिए। [ 1 + 1 = 2 ]

  1. इति + अत्र
  2. प्रति + एकम्
  3. अद्य + एव
  4. सु + आगतम्
  5. वन + औषधि
  6. सदा + एवं

(ख) निम्नलिखित शब्दों के रूप द्वितीया विभक्ति बहुवचन में लिखिए। [ 1 + 1 = 2 ]

  1. नदी अथवा मति
  2. तद् (पुल्लिग) अथवा युष्मद्

(ग) निम्नलिखित में से किसी एक की धातु, लकार, पुरुष एवं वचन का उल्लेख कीजिए।

  1. पठानि
  2. हसिष्यतः
  3. अपश्यत्

(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का संस्कृत में अनुवाद कीजिए। [ 1 + 1 = 2 ]

  1. वृक्षों से पत्ते गिरते हैं।
  2. मैं वाराणसी जाऊँगा।
  3. देशभक्त निर्मीक होते हैं।
  4. पक्षी कलरव करेंगे।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए। [ 6 ]

  1. प्रदूषण की समस्या और समाधान
  2. जीना दूभर करती महँगाई
  3. भ्रष्टाचार की समस्या और समाधान
  4. वन संरक्षण कितना आवश्यक
  5. नारी शिक्षा

प्रश्न 12.
स्वपठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर दीजिए। [ 3 ] 
(क) (i) ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग की कथा को अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) मेवाड़ मुकुट खण्डकाव्य के आधार पर भामाशाह का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ख) (i) ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के पंचम सर्ग (राजसूय यज्ञ) का सारांश लिखिए।
(ii) ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के आधार पर युधिष्ठिर का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ग) (i) ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के आधार पर अन्तिम सर्ग की कथावस्तु का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
(ii) ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(घ) (i) ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के सप्तम सर्ग (अन्तिम सर्ग) की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) सुभाषचन्द्र बोस ने देश के लिए अपने सुखो को त्याग दिया तथा देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करते रहे। इसे अलग-अलग उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए।

(ङ) (i) ‘मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य के प्रथम सर्ग की कथावस्तु को अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) चन्द्रशेखर आज़ाद के जीवन की दो वीरतापूर्ण घटनाओं का उल्लेख कीजिए।

(च) (i) ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के द्वादश सर्ग (राम विलाप और सौमित्र का उपचार) को कथावस्तु का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
(ii) ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के नायक लक्ष्मण का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(छ) (i) ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य के आधार पर बताइए कि कवि द्वारा वर्णित कलिंग युद्ध प्रसंग का क्या महत्त्व है?
(ii) ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य के आधार पर जवाहरलाल नेहरू का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ज) (i) कर्ण’ खण्डकाव्य के छठे सर्ग का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
(ii) ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के आधार पर कर्ण का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(झ) (i) ‘मुक्तिदूत’ के चतुर्थ सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के नाम द्वारा चलाए गए एक मुख्य आन्दोलन और उसके प्रभावों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

हमें आशा है, कि यूपी बोर्ड Class 10th Hindi Model Paper 1 आपकी मदद करेंगे। यदि आपको यूपी बोर्ड कक्षा 10 मॉडल पेपर के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment करके पूँछ सकते है, हमारे टीम आपको उत्तर देगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *