UP Board Class 10 Commerce Model Paper 3

UP Board Class 10 Model Paper 3 Commerce

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश :

  • प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
  • सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • सभी प्रश्न हेतु निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।  [1]
(i) टेलीफोन का आविष्कार किया था
(a) ग्राहम बेल ने
(b) आईन्सटाईन ने
(c) स्टैण्डिग ने
(d) इनमें से कोई नहीं

(ii) हुण्डी लिखी जाती है। [1]
(a) भारतीय तथा प्राचीन शैली में
(b) अंग्रेजी में
(c) ‘a’ और ‘b’ दोनों में
(d) इनमें से कोई नहीं

(iii) पुराने विनिमय-विपत्र के स्थान पर नया विनिमय-विपत्र स्वीकार करना कहलाता है।  [1]
(a) विनिमय-विपत्र का बेचान
(b) विनिमय-विपत्र का अनादरण
(c) विनिमय-विपत्र का नवीनीकरण
(d) इनमें से कोई नहीं

(iv) कार्ड अनुक्रमणिका का आविष्कार किया [1]
(a) जोन्सन ने।
(b) जीन रोजियर ने
(c) ग्राहम बेल ने
(d) इनमें से कोई नहीं

(v) टाइपराइटर का आविष्कार किया [1]
(a) ग्राहम बेल ने
(b) हेनरी मिल ने
(c) जीन रोजियर ने
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2.
(i) व्यापारिक बैंक किसे कहते हैं?   [1]
(ii) देशी बैंकर्स की उपयोगिता के कोई दो बिन्दु लिखिए।   [1]
(iii) उपयेगिता ह्रास नियम का एक महत्त्व बताइए।   [1]
(iv) श्रम की कार्यक्षमता को प्रभावित करने वाले दो तत्त्व बताइए। [1]
(v) शैनन फाइल का एक लाभ लिखिए।   [1]

प्रश्न 3.
(i) व्यापार खाता क्या है? इसकी दो मदों के नाम बताइए। [1 + 1]
(ii) हुण्डी का नमूना दीजिए।  [2]
(iii) देशी व्यापार एवं विदेशी व्यापार में दो अन्तर बताइए।[2]
(iv) अशोध्य ऋण संचय से क्या आशय है? लाभ-हानि खाते में इसका लेखा किस प्रकार किया जाता है? । [1 + 1]
(v) बैंक के चार एजेन्सी सम्बन्धी कार्य बताइए। [2]
(vi) एक मूल्य की दुकान से आप क्या समझते हैं? इसके दो लाभ बताइए। [1+1]

प्रश्न 4.
निम्नलिखित सूचनाओं से बैंक समाधान विवरण बनाइए। व्यापारी की रोकड़ पुस्तक में 31 मार्च, 2011 को ₹ 1,500 डेबिट शेष बाकी था, परन्तु पास बुक में निम्नलिखित अन्तर था–     [4]
(i) चैक निर्गमित किए गए, परन्तु भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किए गए – ₹ 2000
(ii) चैक वसूली हेतु बैंक भेजे गए, परन्तु बैंक द्वारा अभी तक वसूले नहीं गए – ₹ 500
(iii) बैंक द्वारा ब्याज दिया गया – ₹ 250
(iv) बैंक द्वारा गाड़ी की किस्त का भुगतान किया गया, परन्तु ग्राहक को सूचित नहीं किया गया – ₹ 1,200
(v) बैंक व्यय – ₹ 100

प्रश्न 5.
अनुक्रमणिका से आप क्या समझते हैं? इसके महत्त्व का वर्णन कीजिए। [2 + 2]

प्रश्न 6.
(अ) (i) विक्रय विवरण क्या है? इसमें लिखी जाने वाली दो बातें बताइए। [1+1]
(ii) बैंक में चालू खाता किसके द्वारा खोला जा सकता है? [2]

(ब) (i) देशी बैंकर्स के दो कार्य बताइए। [1+1]
(ii) फैक्स मशीन से आप क्या समझते हैं? [2]

प्रश्न 7.
व्यापार खाते से आप क्या समझते हैं? लाभ-हानि खाता तथा व्यापार खाते में अन्तर बताइए। [2+6]
अथवा
एक व्यापारी की बहियों में 31 मार्च, 2011 को निम्नलिखित तलपट निकाला गया [2+3+3]
UP Board Class 10 Commerce Model Papers Paper 3 Q 7-1

UP Board Class 10 Commerce Model Papers Paper 3 Q 7-1
UP Board Class 10 Commerce Model Papers Paper 3 Q 7-2
UP Board Class 10 Commerce Model Papers Paper 3 Q 7-2

उपरोक्त सूचना से तथा निम्नलिखित समायोजनाओं के आधार पर 31 मार्च, 2011 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए अन्तिम खाते (व्यापार व लाभ-हानि खाता) तथा चिट्ठा तैयार कीजिए।
(i) ₹ 500 वेतन और है ₹ 200 कर के देने बाकी हैं।
(ii) बीमा के हैं 100 पूर्वदत्त हैं।
(iii) भवन पर 10% ह्रास लगाना है।
(iv) देनदारों पर 5% अशोध्य ऋण संचय कीजिए।
(v) 31 मार्च, 2011 को स्कन्ध का मूल्य ₹ 7,000 था।

प्रश्न 8.
बड़े पैमाने के फुटकर व्यापारी का उल्लेख कीजिए। [8]
अथवा
मैसर्स राजविलास ब्रदर्स, गुरुग्राम ने मैसर्स जमनालाल एण्ड कम्पनी, मेरठ को निम्नलिखित माल बेचा
(i) 100 रेशमी साड़ियाँ-दर ₹ 200 प्रति साड़ी
(ii) 100 सूती साड़ियाँ-दर ₹ 150 प्रति साड़ी
(iii) 500 कमीज (सफेद)-दर के ₹ 100 प्रति कमीज
(iv) 100 धोती-दर ₹ 100 प्रति धोती
(v) 200 चादर-दर ₹ 150 प्रति चादर
(vi) 150 तौलिया-दर ₹ 100 प्रति तौलिया
व्यय-रेलभाड़ा- ₹ 100, ठेला भाड़ा- ₹ 50, पैकिंग- ₹ 200, विविध व्यय- ₹ 100, कमीशन-10%
उपरोक्त सूचनाओं से विक्रय विवरण तैयार कीजिए।  [8]

प्रश्न 9.
‘विनिमय-विपत्र की तिरस्कृति’ से आप क्या समझते हैं? आहर्ता और आहर्ती की पुस्तकों में विनिमय-विपत्र के तिरस्कृत सम्बन्धी जर्नल लेखे कीजिए। [2+6]
अथवा
आधुनिक व्यावसायिक संगठन में श्रम की बचत करने वाले यन्त्र कौन-कौन से हैं? इनका क्या महत्त्व है? [4+4]

प्रश्न 10.
स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की सफलता व असफलताओं का वर्णन कीजिए। [4+4]
अथवा
चैक से आप क्या समझते हैं? चैक के अनादरण के दस कारणों का उल्लेख कीजिए। [3+5]

Solutions

उत्तर 1.
(i) (a) ग्राहम बेल ने
(ii) (a) भारतीय तथा प्राचीन शैली में
(iii) (c) विनिमय-विपत्र का नवीनीकरण
(iv) (b) जीन रोजियर ने
(v) (b) हेनरी मिल ने

उत्तर 2.
(i) व्यापारिक बैंक वे बैंक होते हैं, जो सामान्य बैंकिंग का कार्य करते हैं। भारत में सभी राष्ट्रीयकृत बैंक व्यापारिक बैंक हैं।

(ii)1. कृषि विकास में सहायक
2. उपभोग हेतु ऋण की सुविधाएँ

(iii)कीमत निर्धारण में उपयोगी
(iv) प्रबन्धकों की योग्यता व व्यवहार
(v) इसमें पत्रों की गोपनीयता बनी रहती है।

उत्तर 3.
(i) किसी निश्चित अवधि में माल के क्रय एवं विक्रय से हुए सकल लाभ या सकल हानि को ज्ञात करने हेतु बनाया जाने वाला खाता व्यापार खाता कहलाता है। इसकी दो मदें निम्न हैं-

1. शुद्ध क्रय
2. शुद्ध विक्रय

(ii)  हुण्डी का नमूना

श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय

सं. 194
टिकट

सिद्ध श्री कानपुर शुभे स्थाने श्री पत्री भाई प्रवीन. कुमार नवीन कुमार को जोग लिखी मेरठ से बंशीधर रामगोपाल की राम-राम बंचनाअपरंज हुण्डी नग 1 आपके ऊपर करी। १ 5,000 अंकन पाँच हजार रुपये के नीचे ढाई हजार दूने पूरे देना। यहाँ रखे भाई मुरलीधर सीताराम के मिति भादो सुदी अष्टमी से इकसठ दिन पीछे नामे शाह जोग हुण्डी चलन कलदार देना। हुण्डी लिखी भादो सूदी अष्टमी सम्वत् 20521

बंशीधर राम गोपाल

(iii) देशी व्यापार और विदेशी व्यापार में अन्तर
UP Board Class 10 Commerce Model Papers Paper 3 Q 3-3

UP Board Class 10 Commerce Model Papers Paper 3 Q 3-3

(iv) अशोध्य तथा संदिग्ध ऋणों के लिए संचय व्यापार में उधार लेन-देन करते समय कितनी भी सावधानी क्यों न रखी जाए, उसके पश्चात् भी कुछ धनराशि ऐसी अवश्य अपेक्षित होती है, जिसके प्राप्त होने में शंका रहती है। इसके लिए व्यापारी एक कोष का निर्माण करता है ताकि यदि अगले वर्ष में कुछ धनराशि वसूल न हो पाए, तो वह हानि इसी आयोजन से पूर्ण कर ली जाए। यह देनदारों की कुल रकम पर एक निश्चित प्रतिशत के आधार पर निर्धारित किया जाता है। इसका लेखा जर्नल में निम्नवत् किया जाता हैलाभ-हानि खाता । ऋणी अशोध्य एवं संदिग्ध ऋण संचय खाते का (संदिग्ध ऋणार्थ संचय निर्मित किया) अन्तिम खातों में लेखा इसे लाभ-हानि खाते में ऋणी पक्ष की ओर लिखते हैं तथा आर्थिक चिट्ठे में देनदारों में से घटाकर दिखाते हैं।

(v) एजेन्सी सम्बन्धी कार्य बैंक के एजेन्सी सम्बन्धी कार्य निम्नलिखित

1. ग्राहकों की ओर से भुगतान करना एवं उनका संग्रह करना।
2. अभिगोपन का कार्य करना।
3. चैक, बिल व हुण्डी, आदि का भुगतान प्राप्त करना।
4. प्रतिभूतियों का क्रय-विक्रय करना।

(vi) एक मूल्य की दुकानें एक मूल्य की दुकानें वे होती हैं, जहाँ सभी वस्तुओं का मूल्य एक ही रखा जाता है। सामान्यत: दैनिक उपयोग की सस्ती वस्तुओं के लिए यह विधि अपनाई जाती है। ठेले वाले इस प्रकार का विक्रय करते हैं। इसमें विज्ञापन तथा दुकान संचालन का खर्चा नहीं करना पड़ता है। लाभ

1. निश्चित मूल्य होना
2. कालाबाजारी पर अंकुश

हमें आशा है, कि यूपी बोर्ड Class 10th Commerce Model Paper 3 आपकी मदद करेंगे। यदि आपको यूपी बोर्ड कक्षा 10 मॉडल पेपर के बारे में कोई प्रश्न है, तो नीचे Comment करके पूँछ सकते है, हमारे टीम आपको उत्तर देगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *