RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 1 भारत और विज्ञान

हेलो स्टूडेंट्स, यहां हमने राजस्थान बोर्ड Class 9 Science Chapter 1 भारत और विज्ञान सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student RBSE solutions for Class 9 Science Chapter 1 भारत और विज्ञान pdf Download करे| RBSE solutions for Class 9 Science Chapter 1 भारत और विज्ञान notes will help you.

BoardRBSE
TextbookSIERT, Rajasthan
ClassClass 9
SubjectScience
ChapterChapter 1
Chapter Nameभारत और विज्ञान
Number of Questions Solved44
CategoryRBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 9 Science Chapter 1 भारत और विज्ञान

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न एवं उनके उत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत के केमिकल उद्योग के प्रवर्तक प्रफुल्ल चन्द्र रे ने कौन से पदार्थ की खोः की?
(अ) सोडियम क्लोराइड
(ब) मरक्युरस नाइट्रेट
(द) नौसादर
उत्तर:
(ब) मरक्युरस नाइट्रेट

प्रश्न 2.
बीरबल साहनी विज्ञान के किस क्षेत्र से सम्बन्धित थे ?
(अ) रसायन विज्ञान
(ब) पेलियोबॉटनी
(स) भौतिक विज्ञान
(द) कम्यूटर विज्ञान।
उत्तर:
(ब) पेलियोबॉटनी

प्रश्न 3.
तारा भौतिकी के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रथम भारतीय वैज्ञानिक का नाम है ?
(अ) बीरबल साहनी
(ब) सत्येन्द्र नाथ बोस
(स) आइंसटीन
(द) मेघनाथ साहा।
उत्तर:
(द) मेघनाथ साहा।

प्रश्न 4.
भारत का प्रथम चन्द्र मिशन चन्द्रयान-1 किस दिनांक को लांच किया गया ?
(अ) 22 अक्टूबर, 2008
(ब) 5 नवम्बर, 2013
(स) 15 अगस्त, 2015
(द) 28 फरवरी, 2015.
उत्तर:
(अ) 22 अक्टूबर, 2008

प्रश्न 5.
प्लास्टिक सर्जरी के जनक किसे कहा गया है ?
(अ) चरक
(ब) सुश्रुत
(स) कणाद
(द) पतंजलि
उत्तर:
(ब) सुश्रुत

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 6.
सुश्रुत द्वारा रचित ग्रन्थ का नाम बताइए।
उत्तर:
सुश्रुत संहिता।

प्रश्न 7.
गणक चक्र चूड़ामणि की उपाधि ब्रह्मगुप्त को किस गणितज्ञ ने दी ?
उत्तर:
भास्कर ने।

प्रश्न 8.
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:
28 फरवरी को।

प्रश्न 9.
‘द हिस्ट्री ऑफ हिन्दू केमिस्ट्री’ पुस्तक किसने लिखी ?
उत्तर:
प्रफुल्ल चन्द्र रे ने।

प्रश्न 10.
पिछले चुग की वनस्पति का अध्ययन करने वाली विज्ञान की शाखा को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
पेलियोबॉटनी या पुरावनस्पति विज्ञान।

प्रश्न 11.
भौतिकी में आयनीकरण सिद्धान्त किस वैज्ञानिक ने दिया ?
उत्तर:
मेघनाथ साहा ने।

प्रश्न 12.
भारत में प्रथम साइक्लोट्रॉन किस वैज्ञानिक की देखरेख में लगाया गया ?
उत्तर:
मेघनाथ साहा।

प्रश्न 13.
बोस-आइंसटीन सांख्यिकी देने वाले भारतीय वैज्ञानिक का नाम बताइए।
उत्तर:
प्रोफेसर सत्येन्द्र नाथ बोस

प्रश्न 14.
विश्व योग दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:
21 जून को।

प्रश्न 15.
मंगल कक्षीय मिशन कब लॉच किया गया ?
उत्तर:
24 सितम्बर, 2014 को।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 16.
भास्कराचार्य प्रथम द्वारा किए गये दो महत्वपूर्ण कार्य लिखिए
उत्तर:

  • भास्कराचार्य प्रथम ने सर्वप्रथम संख्याओं को हिन्दू दाशमिक पद्धति में लिखना आरम्भ किया।
  • पेल समीकरण 8x2 + 1 = yभी भास्कराचार्य प्रथम ने दिया।

प्रश्न 17.
प्रो. सत्येन्द्रनाथ बोस ने किस रसायन से आँखों की दवाई बनाई ?
उत्तर:
सल्फोनेमाइड अणुओं में आन्तरिक परिवर्तन।

प्रश्न 18.
बोसॉन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
फोटोन, पाइमजोन, अल्फा कण, ग्रेविटॉन आदि कणों की चक्रण क्वाण्टम संख्या पूर्णाकों में यानि शून्य, एक, दो अथवा तीन हैं। इन कणों को बोसॉन कहते हैं।

प्रश्न 19.
बोस-आइंसटीन-कन्डनसेट (BEC) कैसे प्राप्त की जा सकती है ?
उत्तर:
सामान्य वायु के घनत्व के एक लाख वें भाग जितने कम घनत्व वाली गैस को बहुत कम तापमान पर ठण्डा करने पर बोस-आइंसटीन कन्डनसेट (BEC) प्राप्त होता है।

प्रश्न 20.
रमन प्रभाव क्या है ?
उत्तर:
रमन प्रभाव के अनुसार, जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से निकलता है तो प्रकाश की प्रकृति और स्वभाव में परिवर्तन होता है। यह माध्यम ठोस, द्रव या गैस कुछ भी हो सकता है।

प्रश्न 21.
खगोल भौतिकी में किसका अध्ययन किया जाता
उत्तर:
खगोल भौतिकी में तारों का तापमान, भीतरी संरचना और संयोजन आदि का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 22.
होमी जहाँगीर भाभा ने कौन-से तीन नाभिकीय रिएक्टरों की स्थापना की ?
उत्तर:
अप्सरा, सिरस व जरलीना।।

प्रश्न 23.
सुश्रुत संहिता के अरबी अनुवाद कर लिखी पुस्तकों के नाम बताइए।
उत्तर:
सुश्रुत संहिता के अरबी अनुवाद की दो पुस्तकें हैं-किताब-शाशून-ए-हिन्दी और किताबे-सुसुरद

प्रश्न 24.
जीव विज्ञान की तीन मुख्य शाखाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
(i) चिकित्सा विज्ञान (Medical Science)
(ii) वनस्पति विज्ञान (Botany)
(iii) प्राणि विज्ञान (Zoology)

प्रश्न 25.
विज्ञान की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एवं प्रयोग द्वारा प्रमाणित सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 26.
वैज्ञानिक विधि के विभिन्न पद लिखिए।
उत्तर:
वैज्ञानिक विधि के विभिन्न पद

  • समस्या की पहचान करना।
  • परिकल्पना बनाना।
  • परीक्षण योग्य परिकल्पना बनाना।
  • आँकड़े एकत्र करना।
  • परिकल्पनाओं का परीक्षण करना।
  • परिणाम निकालना।
  • पुनः परीक्षण करना।
  • सिद्धान्त का सामान्यीकरण करना।

प्रश्न 27.
पतंजलि ऋषि द्वारा दिये गये योग के आठों चरणों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पतंजलि ऋषि द्वारा दिये गये योग के आठों चरणों के नाम

  • यम (सार्वजनीन नैतिक धर्मादेश)
  • नियम (अनुशासन से अपने को शुद्ध करने का तरीका)
  • आसन
  • प्राणायाम (सांस पर नियन्त्रण)
  • प्रत्याहार (मन को बाहरी चीजों से हटाना)
  • धारणा (संकेन्द्रण)
  • भावना (मनन या चिन्तन)
  • समाधि (तिचेतन स्थिति)।

प्रश्न 28.
डॉ. बीरबल साहनी के अनुसन्धान किन क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध हुए ?
उत्तर:
डॉ. बीरबल साहनी के अनुसन्धान निम्न क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध हुए।

  • महाद्वीपीय विभाजन सिद्धान्त में।
  • दक्षिण पठार की आयु निर्धारण में।
  • ग्लोसोप्टेरिस वनस्पतियों की उत्पत्ति के पश्चात् हिमालय का उत्थान।
  • वनस्पति-अवशेषों की जाँच में।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
विज्ञान शब्द किससे सम्बन्धित है ?
(अ) हिन्दी
(ब) संस्कृत
(स) अरबी
(द) उर्दू।
उत्तर:
(ब) संस्कृत

प्रश्न 2.
किस वैज्ञानिक ने पौधों में संवेदनाओं की खोज की ?
(अ) प्रो. सत्येन्द्र नाथ बोस
(ब) वीरबल साहनी
(स) जगदीश चन्द्र बोस
(द) प्रफुल्ल चन्द्र रे।
उत्तर:
(अ) प्रो. सत्येन्द्र नाथ बोस

प्रश्न 3.
जिम्नोस्पर्ल्स के समूह पेन्टोजाइलेल्स की खोज करने वाले वैज्ञानिक थे
(अ) डॉ. साहनी
(ब) मेघनाथ साहा
(स) प्रो. सत्येन्द्र नाथ बोस
(द) हर गोविन्द खुराना।
उत्तर:
(स) प्रो. सत्येन्द्र नाथ बोस

प्रश्न 4.
नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिक हैं
(अ) सी. वी. रमन
(ब) हरगोविन्द खुराना
(स) (अ) एवं
(ब) दोनों
(द) उपर्युक्त कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) सी. वी. रमन

प्रश्न 5.
किस सन् में भारत का पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण सफल हुआ
(अ) 1974
(ब) 1972
(स) 1835
(द) 1892.
उत्तर:
(अ) 1974

प्रश्न 6.
किस वैज्ञानिक के अध्यापक सर जगदीश चन्द्र बोस, सर प्रफुल्ल चन्द्र रे एवं डी. एन. मल्लिक थे ?
(अ) मैघनाथ साहा
(ब) बीरबल साहनी
(स) होमी जहाँगीर भाभा
(द) सत्येन्द्र नाथ बोस
उत्तर:
(अ) मैघनाथ साहा

प्रश्न 7.
1975 में प्रक्षेपित किया गया भारत का प्रथम कृत्रिम उपग्रह था
(अ) आर्यभट्ट
(ब) रोहिणी (स) (अ) व
(ब) दोनों
(द) कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) आर्यभट्ट

प्रश्न 8.
भारत के प्रथम पुरावनस्पति शास्त्री थे|
(अ) सी. वी. रमन
(ब) मेघनाथ साहा
(स) बीरबल साहनी
(द) भास्कराचार्य प्रथम
उत्तर:
(स) बीरबल साहनी

प्रश्न 9.
भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त ने जानकारी दी थी|
(अ) शून्य की
(ब) हिन्दू संख्या
(स) दशमलव की
(द) n का मान
उत्तर:
(अ) शून्य की

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कौन से वेद में विज्ञान का उल्लेख है ?
उत्तर:
प्राचीन काल के ऋग्वेद में विज्ञान का उल्लेख है।

प्रश्न 2.
विज्ञान का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
विज्ञान का अर्थ है विशेष ज्ञान। वहीं लैटिन भाषा में साइंस शब्द साईशिया से बना है जिसका अर्थ है- जानना। प्रश्न

प्रश्न 3.
400 ई. पू. कौन से विश्वविद्यालय विख्यात थे ?
उत्तर:
400 ई. पू. नालन्दा, वाराणसी एवं तक्षशिला विश्वविद्यालय विख्यात थे।

प्रश्न 4.
चक्र किसे कहते हैं ?
उत्तर:
मनुष्य के शरीर में नाड़ियाँ और विशेष केन्द्र हैं, जिन्हें चक्र कहते हैं।

प्रश्न 5.
होमी जाँगीर भाभा ने किस कण की खोज की ?
उत्तर:
होमी जहाँगीर भाभा ने मेसोन कण की खोज की।

प्रश्न 6.
एक पुच्छल तारा (कॉमेट) का नाम बप्पूबोक-न्युकर्क रखा गया। यह किस वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया हैं ?
उत्तर:
खगोलविद् एम. के. वेणु वमु (मनाली कल्लर वेणु बप्पु) के नाम पर पुच्छल तारे बप्पू-बोक-न्युकर्क का नाम रखा गया।

प्रश्न 7.
डों, बीरबल साहनी के अनुसन्धान सर्वप्रथम किस पत्रिका में प्रकाशित हुए ?
उत्तर:
डॉ. साहनी के अनुसन्धान’ फिलोसोफिकल ट्रांजेक्शन नामक पत्रिका में सर्वप्रथम प्रकाशित हुए।

प्रश्न 8.
डॉ. साहनी द्वारा स्थापित संस्था कौन-सी थी ?
उत्तर:
डॉ. साहनी द्वारा स्थापित संस्था बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोबॉटनी थी।

प्रश्न 9.
मेघनाथ साहा को एग्नेस क्लार्क की सूर्य और तारों की किताबों को पढ़ते समय किन समस्याओं की जानकारी हुई।
उत्तर:
मेघनाथ साहा का एग्नेस क्लार्क की सूर्य और तारों की किताबों को पढ़ते समय तारों के तापमान, भीतरी संरचना, संयोजन की समस्या इत्यादि से सामना पड़ा।

प्रश्न 10.
मेघनाथ साहा ने कौन-सा इन्स्टीट्यूट स्थापित किया ?
उत्तर:
मेघनाथ साहा ने साहा इन्स्टीट्यूट ऑफ न्युक्लियर फिजिक्स स्थापित किया।

प्रश्न 11.
भास्कराचार्य प्रथम का गणित के क्षेत्र में प्रमुख योगदान क्या था ?
उत्तर:
भास्कराचार्य प्रथम ने सर्वप्रथम संख्याओं को हिन्दी दशमिक पद्धति में लिखना बताया।

प्रश्न 12.
किस दर्शन से प्रभावित होकर विश्व स्तर पर UNO ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया ?
उत्तर:
भारतीय योग दर्शन।

प्रश्न 13.
भास्कराचार्य प्रथम द्वारा दी गई प्रमेय वर्तमान में किस समीकरण के नाम से प्रसिद्ध है ?
उत्तर:
भास्कराचार्य प्रथम द्वारा दी गई प्रमेय वर्तमान में पेल समीकरण के नाम से प्रसिद्ध है।

प्रश्न 14.
किस खोज पर सी, वी, रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला ?
उत्तर:
रमन प्रभाव जैसी महत्वपूर्ण योज के लिए सौ. वी. रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विज्ञान की किन आधुनिक शाखाओं का मानव कल्याण में विशेष योगदान है ?
उत्तर:
निम्नलिखित आधुनिक शाखाओं का मानव कल्याण में विशेष योगदान है

  • आनुवांशिक अभियान्त्रिकी,
  • कम्प्यूटर साइंस,
  • सूचना तकनीकी,
  • जैव तकनीकी।

प्रश्न 2.
सिन्धु घाटी सभ्यता के नगर हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो अवशेषों से क्या जानकारी प्राप्त होती है ?
उत्तर:
सिन्धु घाटी सभ्यता के नगर हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो के अवशेषों से पता चलता है कि ये शहर सुनियोजित थे और वहाँ जल आपूर्ति, जल-मल निकास की प्रणालियाँ बहुत विकसित । खेती बाड़ी, ईंट निर्माण, उद्योग व दस्तकारी में उनकी कुशलता बड़े उच्च स्तर की थी। उनके कपड़े कपास के बने होते थे।

प्रश्न 3.
ईसा से 2000 वर्ष पूर्व आर्यों की वैज्ञानिक मनोवृत्तियों के बारे में लिखिए।
उत्तर:
ईसा से 2000 वर्ष पूर्व आर्यों की मनोवृत्तियाँ वैज्ञानिक थीं। वे दक्ष खगोल विज्ञानी एवं गणित और ज्यामिति के ज्ञाता थे। उनके पंचांग का आधार सूर्य और चन्द्रमा दोनों की गतियाँ थीं। वे कई नक्षत्रों के ज्ञाता थे।

प्रश्न 4.
18वीं शताब्दी से पूर्व किन सात धातुओं का ज्ञान था ?
उत्तर:
स्वर्ण, रजत, ताँबा, लोहा, टिन, सीसा और पारद (पारा)।

प्रश्न 5.
पतंजलि ऋषि के द्वारा बताये गये चक्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:
इन चक्रों के नाम हैं

  • मूलाधार,
  • स्वाधिष्ठान,
  • मणिपूर,
  • हृदय,
  • अनाहत,
  • विशुद्धि,
  • आज्ञा,
  • सहस्रार

प्रश्न 6.
डॉ. साहनी का महाद्वीपों के एक दूसरे से दूर खिसकने का सिद्धान्त क्या है ?
उत्तर:
डॉ. साहनी के सिद्धान्तानुसार महाद्वीप पृथ्वी की सतह पर सदा उस तरह खिसकते हैं जैसे कोई नाव नदी की जल सतह पर खिसकती हैं।

प्रश्न 7.
साह्य द्वारा दिये गये आयोनाइजेशन (आयनीकरण) सूत्र द्वारा क्या समझाया जा सकता है?
उत्तर:
साहा द्वारा दिये गये आयोनाइजेशन सूत्र से वर्ण क्रम रेखाओं की उपस्थिति समझाई जा सकती है। इस सूत्र द्वारा खगोलज्ञ को सूर्य और दूसरे तारों का तापमान, दबाव और इनकी भीतरी संरचना का भी पता लगता है।

प्रश्न 8.
मैक्सवेल और बोल्ट्समैन के’ अणुगतिक सिद्धान्त की आरम्भिक सांख्यिकीय विधियों में बोस ने क्या संशोधन किये ?
उत्तर:
मैक्सवेल और बोल्ट्समैन के ‘अणुगतिक सिद्धान्त की आरम्भिक सांख्यिकीय विधियों में बोस द्वारा किये गये संशोधन के अनुसार इस सिद्धान्त को फोटॉनों और इलेक्ट्रॉनों पर भी लागू किया जा सकता है।

प्रश्न 9.
प्रो. बोस ने कणों को कितने भागों में विभाजित किया ? उनके नाम क्या थे ? ये विभाजन किन गुणों पर आधारित है ?
उत्तर:
प्रो. बोस ने कणों को दो भागों में विभाजित किया। इनके नाम थे, बोसोन व फर्मियोन। यह विभाजन कणों के चक्रण के गुण पर आधारित है।

प्रश्न 10.
फर्मियॉन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रिनों, न्यूट्रॉन आदि कणों की चक्रण क्वाण्टम संख्या आधे को पूर्ण गुणज्ञ हैं। यानि आधा, डेढ़ अथवा छाई। इन कणों को फर्मयॉन कहते हैं।

प्रश्न 11.
अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की विशेष उपलब्धियाँ लिखिए।
उत्तर:
इसरो ने 1975 गया में स्वनिर्मित प्रक्षेपण यान एस. एल. वी. 3 से रोहिणी नामक उपग्रह के प्रक्षेपण में सफलता प्राप्त की और अब 2014 में क्रायोजेनिक इंजन के उपयोग से जी. एस. एल. वी. डी. एस. का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। 22 अक्टूबर 2008 को भारत का पहला चन्द्र मिशन चन्द्रयान-1 लौंच किया गया। इसके बाद 24 सितंबर, 2014 को मंगल कक्षीय मिशन भी लाँच किया गया।

प्रश्न 12.
629 ईस्वी में भास्कराचार्य प्रथम ने कौन से दो ग्रन्थ लिखे ?
उत्तर:
629 ईस्वी में भास्कराचार्य प्रथम नै महा भास्करीय एवं लघु भास्करीय नामक दो ग्रन्थ लिखे

प्रश्न 13.
भारतीय मूल के उन चार वैज्ञानिकों के नाम लिखिए, जिन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया ?
उत्तर:

  • 1930 में सी. वी. रमन
  • 1968 में हर गोविन्द खुराना
  • 1983 में सुबह्मण्यम चन्द्रशेखर
  • 2009 में वैकटरमन रामाकृन्।

प्रश्न 14.
ISR0 द्वारा भारतीय प्रक्षेपण PSLVC-29 यान कब और कहाँ से प्रक्षेपित किया गया ?
उत्तर:
ISRO द्वारा भारतीय प्रक्षेपण यान PSLVC-29 से नौ भिन्न देशों के 23 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण 16 दिसम्बर, 2015 को किया गया। इसका प्रक्षेपण श्री हरिकोटा के सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र स्थित प्रथम लौंच पैड से किया गया।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विज्ञान का अर्थ क्या है ? विज्ञान के प्रमुख उद्देश्य समझाइए।
उत्तर:
अर्थ-प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एवं प्रयोग द्वारा प्रमाणित सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। विज्ञान के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  • प्रकृति एवं प्राकृतिक घटनाओं की कार्यशैली के रहस्यों को समझना एवं उनकी पूर्णरूप से व्याख्या करना।
  • प्रकृति के नियमों का अध्ययन करना एवं उनको प्रयोग द्वारा प्रमाणित करना।
  • आवश्यक प्रयोग एवं प्रेक्षणों के आधार पर प्राप्त निष्कर्षों का अनुप्रयोग कर प्रकृति पर नियंत्रण करना।
  • प्रकृति में विद्यमान साधनों की समस्याओं के निराकरण में उपयोग कर मानवीय जीवन को सुखद तथा कृप्ट बनाना।
  • समाज में प्रचलित रीतियों, विश्वासों एवं परम्पराओं के वैज्ञानिक कारणों का ज्ञान कराना।
  • अर्जित ज्ञान को सुव्यवस्थित कर उसे सहज और भविष्य में उपयोग हेतु तैयार करना।
  • प्रकृति के ज्ञान को क्रमबद्ध करके प्रकृति के विभिन्न घटनाक्रमों में परिवर्तन एवं प्रकृति पर नियंत्रण के अनुप्रयोगों को अध्ययन योग्य बनाना।

प्रश्न 2.
भारतीय वैज्ञानिकों के विज्ञान के विकास में योगदान पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
विज्ञान के विकास में भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान-भारतीय वैज्ञानिकों और दार्शनिकों का विज्ञान के विकास में योगदान का विवरण निम्नलिखित है आर्यभट्ट-महान खगोलविद् आर्यभट्ट ने ‘आर्यभट्टीय’ नामक ग्रंथ की रचना की जिसमें सूर्य-केन्द्रित प्रारूप का वर्णन किया गया है। आर्यभट्ट ने पृथ्वी के गोल होने तथा अपनी धुरी पर घूर्णन के भी प्रमाण दिए। भास्कराचार्य-इन्होंने अपने ‘लीलावती’ नामक ग्रंथ में गुरूत्वाकर्षण सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। ब्रह्मगुप्त-इन्होंने शून्य का उपयोग बताया। गणित को दो भिन्न शाखाओं में बांटा-बीजगणित और गणित। जगदीशचन्द्र बोस-1895 में कलकत्ता में जगदीशचन्द्र बोस ने उच्च आवृत्ति की विद्युत चुम्बकीय तरंगों के उत्पादन व प्रेक्षण में सफलता प्राप्त की।

आपने ही पौधों में स्पन्दन की खोज की। चन्द्रशेखर वेंकट रमन-1928 में द्रों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन का अध्ययन कर ‘रमन प्रभाव’ की खोज की। मेघनाथ साह्म-बाढ़ के कारणों का अध्ययन कर अनेक नदी घाटी परियोजनाओं के सुझाव दिये इनमें दामोदर, भाँखड़ा नांगल और हीराकुण्ड शामिल हैं। तारों के तापमान, दबाव और इनकी भीतरी संरचना के अध्ययन के लिए आयनीकरण का सूत्र दिया। प्रो. सत्येन्द्र नाथ बोस-बोस-आइंसटीन कन्डनसेट (B.E.C) की खोज में महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूर्णांक चक्रण वाले कणों के बारे में बताया, जिन्हें बोस के नाम पर ‘बोसोन’ कहते हैं।

All Chapter RBSE Solutions For Class 9 Science Hindi Medium

All Subject RBSE Solutions For Class 9 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह RBSE Class 9 Science Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *