RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु

हेलो स्टूडेंट्स, यहां हमने राजस्थान बोर्ड Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student RBSE solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु pdf Download करे| RBSE solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु notes will help you.

BoardRBSE
TextbookSIERT, Rajasthan
ClassClass 9
SubjectScience
ChapterChapter 2
Chapter Nameपदार्थ की संरचना एवं अणु
Number of Questions Solved86
CategoryRBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न एवं उनके उत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
महर्षि कणाद ने परमाणु की जानकारी कब दी थी।
(अ) 500 ईसा पूर्व
(ब) 100 ईसा पूर्व
(स) 460 ईसा पूर्व
(द) 1808 ईसव में।
उत्तर:
(अ) 500 ईसा पूर्व

प्रश्न 2.
ओजोन में ऑक्सीजन की परमाणुकता कितनी है?
(अ) 1
(ब) 2
(स) 3
(द) 4.
उत्तर:
(स) 3

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ कमरे के ताप पर ठोस नहीं है?
(अ) नमक
(ब) फिटकरी
(स) ऑक्सीजन
(द) नौसादार।
उत्तर:
(स) ऑक्सीजन

प्रश्न 4.
वह ताप जिस पर द्रव, ठोस में बदलता है; कहलाता है?
(अ) गलनांक
(ब) क्वथनांक
(स) हिमांक
(द) संघनन ताम्।
उत्तर:
(स) हिमांक

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प मिश्रण है ?
(अ) पानी
(ब) पीतल
(स) लोहा
(द) नमक।
उत्तर:
(ब) पीतल

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 6.
सर्वप्रथम परमाणु की जानकारी किसने दी थी ?
उत्तर:
सर्वप्रथम परमाणु की जानकारी महर्षि कणाद ने दी।

प्रश्न 1.
परमाणु का आकार लगभग कितना होता है ?
उत्तर:
परमाणु का आकार लगभग 10-10 m परास का होता

प्रश्न 8.
जल का अणुसूत्र लिखिए।
उत्तर:
H2O.

प्रश्न 9.
तेल व जल का मिश्रण किस प्रकार का मिश्रण है?
उत्तर:
तेल व जल का मिश्रण विषमांगी मिश्रण है।

प्रश्न 10.
रेतीले जल से जल को किस विधि से पृथक् करते
उत्तर:
निस्पंदन विधि।

प्रश्न 11.
डाइऑक्सीजन में ऑक्सीजन की परमाणुकता बताइए।
उत्तर:
डाइ-ऑक्सीजन में ऑक्सीजन की परमाणुकता 2 है।

प्रश्न 12. एक परमाणुक अणु का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ऑर्गन।

प्रश्न 13.
द्रव्य की वह कौन-सी अवस्था है जिसमें आकार व आयतन निश्चित होता है?
उत्तर:
ठोस अवस्था।

प्रश्न 14.
C.N.C का पूरा नाम बताइए।
उत्तर:
C.N.G-का पूरा नाम संपीडित प्राकृतिक गैस (Compressed Natural Gas)

प्रश्न 15.
द्रव को वाष्प में बदलने की क्रिया क्या कहलाती
उत्तर:
वाष्पन (Evaporation)

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 16.
गलनांक किसे कहते हैं ? परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
वह ताप जिस पर ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है उसे पदार्थ का गलनांक कहते हैं। उदाहरण-बर्फ का गलनांक 273-16K हैं।

प्रश्न 17, वाष्पन की गुप्त ऊष्मा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
वायुमण्डलीय दाब पर 1 किलोग्राम द्रव को उसके क्वथनांक पर वाष्प में बदलने के लिए जितनी ऊष्मीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है उसे वाष्पन की गुप्त ऊष्मा कहते हैं।

प्रश्न 18.
तत्व व यौगिक में एक अन्तर लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 1

प्रश्न 19.
मिश्रण क्या है ? एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
दो या दो से अधिक तत्वों एवं यौगिकों को अनिश्चित मात्रा में मिलाने से बने पदार्थ को मिश्रण कहते हैं। उदाहरण-वायु-N2, O2, CO2, H2O इत्यादि का मिश्रण

प्रश्न 20.
द्रव अवस्था के चार गुणधर्म लिखिए।
उत्तर:

  • द्रव का आकार अनिश्चित होता है।
  • द्रव का आयतन निश्चित होता है।
  • द्रव का घनत्व गैस से अधिक परन्तु ठेस से कम होता है।
  • द्रव में सम्पीड्यता बहुत कम होती है।

प्रश्न 21.
भौतिक परिवर्तन क्या है ? एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ऐसे परिवर्तन जिनमें पदार्थ के रासायनिक गुण समान रहते हैं परन्तु भौतिक गुणों में परिवर्तन हो जाता है, उन्हें भौतिक परिवर्तन कहते हैं, जैसे-बर्फ को गर्म करने पर यह जल में बदल जाती है।
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 2

प्रश्न 22.
गैसों के दृवीकरण पर दाब के प्रभाव को समझाइए।
उत्तर:
दाब लगाने पर गैस के कण समीप आते हैं। इनके मध्य दूरी घटने पर गैस, द्रव अवस्था में बदल जाती है। इस प्रकार दाब बढ़ाने पर गैसों का द्रवीकरण हो जाता हैं।

प्रश्न 23.
द्रव्य की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:

  • द्रव्य के कणों के मध्य रिक्त स्थान होता है।
  • द्रव्य के कण निरन्तर गतिशील रहते हैं।
  • द्रव्य के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।

प्रश्न 24.
पृथक्कारी कीप से किस प्रकार के मिश्रण को अलग किया जा सकता है ?
उत्तर:
दो अमिश्रणीय द्रवों को पृथक् करने के लिये पृथक्कारी कीप का प्रयोग करते हैं, जैसे-तेल एवं जल। मिश्रण को पृथक्कारी कीप में डालने पर दोनों द्रवों की भिन्न-भिन्न परतें प्राप्त होती हैं। जिन्हें स्टॉप कॉर्क खोलकर पृथक् कर सकते हैं।

प्रश्न 25.
यौगिक की परिभाषा लिखकर एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
दो या दो से अधिक तत्वों के परमाणु एक निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग कर जो पदार्थ बनाते हैं उसे यौगिक कहते हैं, जैसे-नमक, जल, अमोनिया आदि।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 26.
द्रव्य की अवस्था परिवर्तन पर ताप का प्रभाव समझाइए।
उत्तर:

  • द्रव्य की अवस्था पर ताप का प्रभाव-वोसों के तापमान को बढ़ाने से कणों के मध्य गतिज ऊर्जा बढ़ जाती हैं, जिसके कारण कणों में कम्पन प्रारम्भ हो जाता है। ताप अधिक बढ़ाने पर कणों की ऊर्जा इतनी बढ़ जाती है कि इनके मध्य आकर्षण बल खत्म हो जाता है, जिसके कारण कण अपने नियत स्थान को छोड़कर अधिक स्वतन्त्र होकर गति करने लगते हैं और एक ऐसी अवस्था आ जाती है कि ठोस पिघलकर द्रव में परिवर्तित हो जाते हैं।
  • द्रव की अवस्था पर ताप का प्रभाव-द्रव को गर्म करने पर या ताप देने पर द्रव के कणों की गतिज ऊर्जा इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि इनके मध्य का आकर्षण बल बिल्कुल खत्म हो जाता है और द्रव, गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।

प्रश्न 27.
ऊर्ध्वपातन को नामांकित चित्र बनाकर समझाइए।
उत्तर:
कछ ठोस पदार्थ गर्म करने पर बिना द्रव में बदले सौधे वाष्प में परिवर्तित हो जाते हैं एवं इस वाष्य को ठण्डा करने पर ये बिना इव में बदले सीध ठोस में परिवर्तित हो जाते हैं। ठोसों का यह गुण ऊर्ध्वपातन कहलाता है। उदाहरण- नौसादर, आयोडीन, कपूर, नैफ्थलीन आदि ऊर्ध्वपातन प्रदर्शित करते हैं।
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 3

प्रश्न 28.
ठोस, द्रव व गैस अवस्था में तीन-तीन अन्तर लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 4

प्रश्न 29.
भौतिक व रासायनिक परिवर्तन में दो अन्तर लिखिए।
उत्तर:
भौतिक व रासायनिक परिवर्तन में अन्तर
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 5
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 6

प्रश्न 30.
आसवन द्वारा पदार्थ का शुद्धिकरण कैसे करते हैं? चित्र बनाकर समझाए।
उत्तर:
आसवन-किसी द्रव को गर्म करके वाष्प में परिवर्तित करने तथा वाष्प को ठण्डा करके फिर से द्रव में बदलने की क्रिया को आसवन कहते हैं। आसवन मैं वाष्पन व संघनन दोनों प्रकार की प्रक्रिया होती है। इस विधि का प्रयोग तब करते हैं जब द्रव में घुलनशील ठेस उपस्थित हों। उदाहरण-आसवन विधि से ही जल मैं उपस्थित अशुद्धियाँ दूर की जाती हैं।
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 7

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ

प्रश्न 1.
शब्द पिघलती बर्फ का तापमान है
(अ) 200K
(ब) 373K
(स) 273K
(द) 0K
उत्तर:
(स) 273K

प्रश्न 2.
विसरित होने का गुण नहीं झेता है
(अ) ठोसों में
(ब) द्रवों में
(स) गैसों में
(द) उपर्युक्त सभी में।
उत्तर:
(अ) ठोसों में

प्रश्न 3.
संपीड्यता अधिक होती है
(अ) ठोस की
(ब) द्रवों की
(स) गैसों की
(द) इनमें से कोई नहीं।
ऊत्तर:
(स) गैसों की

प्रश्न 4.
रबर बैंड को माना जाता है
(अ) ठोस
(ब) द्रव
(स) गैस
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) ठोस

प्रश्न 5.
ताप बढ़ने पर वाष्पन की दर
(अ) घट जाती है
(ब) बढ़ जाती है।
(स) कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
(द) पहले घटती है फिर बढ़ती है।
उत्तर:
(ब) बढ़ जाती है।

प्रश्न 6.
येस, द्रव व गैस के अणुओं के बीच की दूरी के सम्बन्ध में कौन-सा विकल्प सही हैं
(अ) ठोस > इव > गैस
(ब) ठोस < दुवं गैस
(स) ठोस < इव > गैस
(द) गैस < छोस > इव।
उत्तर:
(ब) ठोस < दुवं गैस

प्रश्न 7.
ठोस, द्रव व गैस के कणों में विसरण की दर को सही क्रम है
(अ) ठोस < द्रव < गैस
(ब) ठोस > द्रव > गैस
(स) ठोस < द्रव > गैस
(द) गैस < ठोस > दूव।
उत्तर:
(अ) ठोस < द्रव < गैस

प्रश्न 8.
एक बोतल में दो अमिश्रणीय द्रव हैं। इनको कौन-सी विधि से पृथक् किया जा सकता है
(अ) प्रभाजक स्तम्भ द्वारा
(ब) साधारण आसवन द्वारा
(स) विभेदी निष्कर्षण द्वारा
(द) भाप आसवन द्वारा।
उत्तर:
(स) विभेदी निष्कर्षण द्वारा

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ कमरे के ताप पर द्रव नहीं है
(अ) पेट्रोल
(ब) मिट्टी का तेल
(स) डीजल
(द) कार्बन।
उत्तर:
(द) कार्बन।

प्रश्न 10.
वैज्ञानिक अब किस अवस्था पर विचार कर रहे हैं ?
(अ) प्लाज्मा
(ब) बौस-आइंस्टीन कन्डनसेट (BEC)
(स) (अ) व (ब) दोनों पर
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ब) बौस-आइंस्टीन कन्डनसेट (BEC)

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1.
LLPG का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर:
Liquified Petroleum Gas (द्रवीकृत पेट्रोलियम

प्रश्न 2.
कौन-सा पदार्थं तीनों अवस्थाओं में पाया जाता है ?
उत्तर:
ल (H2O)

प्रश्न 3.
द्रव्य की नव खोजित दो अवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • प्लाज्मा,
  • बस आइस्टीन केन्इनसेट।

प्रश्न 4.
दुवों के सूक्ष्मतम अविभाज्य कण को परमाणु नाम किसने दिया ?
उत्तर:
डाल्टन ने।

प्रश्न 5.
परमाणुकता किसे कहते हैं ?
उत्तर:
किसी अणु में उपस्थित तत्व के परमाणुओं की संख्या को उस तत्व की परमाणुकता (Atomicity) कहते हैं।

प्रश्न 6.
ठोस को द्रव में बदलने की क्रिया क्या कहलाती
उत्तर:
गलन्।

प्रश्न 7.
अमोनिया का अणु सूत्र लिखिए।
उत्तर:
NHA.

प्रश्न 8.
रेत व जल का मिश्रण किस प्रकार का मिश्रण है?
उत्तर:
विषमांगी मिश्रण।

प्रश्न 9.
कागज का फटना व कागज़ का जलना किस-किस प्रकार का परिवर्तन है?
उत्तर:
कागज का फटना भौतिक परिवर्तन जबकि कागज का जलना रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 10.
चाशनी में से शक्कर किस विधि से पृथक होती हैं?
उत्तर:
चाशनी में से शक्कर क्रिस्टलीकरण विधि द्वारा पृथक् होती है।

प्रश्न 11.
ऊर्ध्वपातन का गुण प्रदर्शित करने वाले दो ठोसों के नाम लिखिए।
उत्तर:
नौसादर, कपूर।

प्रश्न 12.
आसवन, वाष्पन व संघनन में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर:
आसवन = वाध्यन् + संघनन।

प्रश्न 13.
विसरण क्या होता है?
उत्तर:
किसी पदार्थ के अणुओं का उसके उच्च सांद्रण स्थल से निम्न सांद्रण स्थल की ओर जाना विसरण कहलाता है।

प्रश्न 14.
तापमान का विसरण पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर:
तापमान बढ़ाने पर विसरण बढ़ जाता हैं।

प्रश्न 15.
किसी ठोस का गलनांक क्या दर्शाता है ?
उत्तर:
किसी ठोस का गलनांक उसके कणों के बीच के आकर्षण बल के सामर्थ्य को दर्शाता है।

प्रश्न 16.
तारों में प्लाज्मा क्यों बनती है ?
उत्तर:
उच्च तापमान के कारण।

प्रश्न 17.
सूर्य और तारों की चमक किस कारण होती है ?
उत्तर:
प्लाज्मा के कारण।

प्रश्न 18.
प्लाज्मा अवस्था में कण किस रूप में रहते हैं ?
उत्तर:
प्लाज्मा अवस्था में कण अत्यधिक ऊर्जा वाले तथा अत्यधिक उत्तेजित होते हैं। ये कण आयनीकृत गैस के रूप में रहते हैं।

प्रश्न 19.
फ्लोरसेंट ट्यूब में क्या होता है ?
उत्तर:
प्लाज्मा।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन-सा गुण प्रेक्षित होता है ?
उत्तर:
स्वीमिंग पूल में पानी के कणों के बीच लगने वाला आकर्षण बल गोताखोर के द्वारा लगाये गए बल से कम होता है जिसके कारण गोताखोर पानी को काट पाता है।

प्रश्न 2.
चीनी च नमक को जिस बर्तन में रखा जाता है, वे उन्हीं बर्तनों के आकार को ग्रहण कर लेते हैं, क्या ये द्रव है ?
उत्तर:
नहीं ये सभी ठोस है क्योंकि इन्हें किसी प्लेट या जार में रखने पर इनके क्रिस्टलों के आकार में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

प्रश्न 3.
स्पंज एक ठोस है परन्तु फिर भी इसका संपीड़न सम्भव है, क्यों ?
उत्तर:
स्पंज में बहुत छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिनमें वायु भरी रहती है, जब हम स्पंज को दबाते हैं तो उसमें भरी वायु बाहर निकल जाती है इसी कारण स्पंज का संपीडन सम्भव हो पाता है।

प्रश्न 4.
शुद्ध व अशुद्ध द्रव्य में अन्तर बताइये।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 8

प्रश्न 5.
जल की तीनों अवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 9

प्रश्न 6.
गैसों का द्रवीकरण किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर:
गैसों के कणों के मध्य दूरी अत्यधिक होती है। अधिक दाब लगाकर एवं ताप कम करके इन्हें समीप लाया जा सकता है। इस प्रकार एक स्थिति ऐसी आयेगी कि गैस का द्रवीकरण हो जायेगा।

प्रश्न 7.
कणाद सिद्धान्त क्या है ?
उत्तर:
भारतीय दार्शनिक महर्षि कणाद के अनुसार, यदि हम द्रव्य को विभाजित करते जाएं तो हमें छोटे-छोटे कण प्राप्त होते जायेंगे और अन्त में एक सीमा आयेगी जब प्राप्त कण को पुनः विभाजित नहीं किया जा सकेगा अर्थात वह सूक्ष्मतम कण अविभाज्य रहेगा। इस अविभाज्य सूक्ष्मतम कण को उन्होंने परमाणु कहा।

प्रश्न 8.
परमाणु के सम्बन्ध में किन्हीं दो वैज्ञानिकों के मत लिखो।
उत्तर:

  • भारतीय दार्शनिक पकुधा कात्यायाम के अनुसार ये कण सामान्यत: संयुक्त रूप में पाये जाते हैं, जो हमें द्रव्यों के भिन्न रूपों को प्रदान करते हैं।
  • ग्रीक दार्शनिक डेमोक्रिटस एवं लियुलीपस के अनुसार, यदि हम द्रव्य को विभाजित करते जायें तो एक स्थिति ऐसी आयेगी कि प्राप्त कण को पुनः विभाजित नहीं किया जा संकेगा।

प्रश्न 9.
परमाणु व अणु में अन्तर लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 10

प्रश्न 10.
यौगिक व यौगिक का अणु किसे कहते हैं ?
उत्तर:
यौगिक-दो या दो से अधिक तत्वों के परमाणु एक निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग कर जो पदार्थ बनाते हैं, उसे यौगिक कहते हैं। जैसे-नमक, जल, अमोनिया, सल्फ्यूरिक अम्ल आदि। यौगिक का अणु-यौगिक का सूक्ष्मतम कण जो स्वतन्त्र रह सकता है एवं जिसमें यौगिक के सारे गुण विद्यमान हो उसे यौगिक का अणु कहते हैं। जैसे-जल (अणु सूत्र H2O), अमोनिया (अणु सूत्र NH3) आदि

प्रश्न 11.
दुव्य की अवस्था परिवर्तन के दौरान क्या परिवर्तित होता है ?
उत्तर:
जब भी द्रव्य की अवस्था में परिवर्तन होता है तो मुख्यत: उनके कणों के मध्य की दूरी, कणों को ऊर्जा एवं कणों की स्थिति में परिवर्तन होता है।

प्रश्न 12.
क्वथनांक किसे कहते हैं ? परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
दुव को ताप देने पर कणों की गतिज ऊर्जा निरन्तर बढ़ने से द्रव गैस में बदल जाता है। वह ताप जिस पर द्रव गैस में बदलता है उसे क्वथनांक कहते हैं।

प्रश्न 13.
संगलन की गुप्त ऊष्मा की परिभाषा लिखिये।
उत्तर:
वायुमण्डलीय दाब पर 1 किलोग्राम ठोस को उसके गलनांक पर द्रव्य में बदलने के लिये जितनी ऊष्मीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है। उसे सगलन की गुप्त ऊष्मा कहते हैं। बर्फ की संगलन को गुप्त ऊष्मा 80 कैलोरी/ग्नाम है।

प्रश्न 14.
ग्रेस द्रव में किस प्रकार परिवर्तित होता है ?
उत्तर:
ताप देने पर ठोसों के कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है। ग्रेस को ताप देने पर का अधिक तेजी से कम्पन करने लगते हैं। ऊष्मा के द्वारा प्रदत्त की गई ऊर्जा कणों के बीच के आकर्षण बल को पार कर लेती है। इस कारण कण अपने नियत स्थान को छेड़कर अधिक स्वतन्त्र होकर गति करने लगते हैं। एक अवस्था ऐसी आती है कि जब ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है।

प्रश्न 15.
निस्पंदन को चित्र द्वारा समझाइये।
उत्तर:
विषमांगी मिश्रण में से द्रव व ठोस को अलग करने की विधि निस्पंदन कहलाती है।’ निस्पंदन में गैस पदार्थ को फिल्टर पेपर पर एक अवक्षेप के रूप में एकत्र किया जाता है और द्रव निस्पंद के रूप में प्राप्त होता है।
उदाहरण-रेतीले जल से जल को पृथक् करना।
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 11

प्रश्न 16.
क्रिस्टलीकरण पर टिप्पणी लिखो।
उत्तर:
किसी संतृप्त विलयन से ठोस क्रिस्टल को बनाने की प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है। इस विधि में सर्वप्रथम विलयन को काफी सान्द्र किया जाता है। सान्द्रण प्रक्रिया में विलयन से द्रव का वाष्पन होता है। सान्द्र विलयन को जब इण्ड़ा किया जाता है तो क्रिस्टल बनने लगते हैं, जिन्हें निस्पंदन प्रक्रिया द्वारा पृथक् कर लेते । हैं। उदाहरण-पानी व नमक के विलयन से नमक को पृथक करना।

प्रश्न 17.
गलन की गुप्त ऊष्मा को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
वायुमण्डलीय दाब पर 1 किग्रा ठोस को उसके गलनांक पर द्रव में बदलने के लिए आवश्यक ऊर्जा की मात्रा को गलन की गुप्त ऊष्मा कहा जाता है। उदाहरण के लिए बर्फ की गुप्त ऊष्मा 3-33 x 10 जूल/किग्रा है।

प्रश्न 18.
निम्न को रासायनिक और भौतिक परिवर्तन में वर्गीकृत करेंपेड़ों को काटना, मक्खन का पिघलना, जल का वाष्य में बदलना, जल में नमक का घुलना, फलों से सलाद बनाना, लकड़ी और कागज का जलना, जल में बर्फ बनना, मोमबत्ती का जलना।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन-मक्खन का पिघलना, जल का वाष्प में बदलना, जल में नमक का घुलना, फलों से सलाद बनाना, जल से बर्फ बनना। रासायनिक परिवर्तन-पेड़ों को काटना, लकड़ी और कागज का जलना, मोमबत्ती का जलना।

निबन्धात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1.
वाष्पन की परिभाषा दीजिए। वाष्यन किन घटकों पर निर्भर करता है ?
उत्तर:
वह प्रक्रिया जिसमें कोई द्रव अपने क्वथनांक से कम ताप पर वाष्प में परिवर्तित हो जाए, वाष्पन कहलाती है। वाष्पन निम्नलिखित घटकों पर निर्भर करता है।

  • ताप वृद्धि से वाष्पन की दर अधिक हो जाती हैं।
  • सतह के क्षेत्रफल में वृद्धि से वाष्पन की दर अधिक हो जाती हैं।
  • आर्द्रता में कमी से वाष्पन की दर बढ़ती है तथा आर्द्रता अधिक होने पर वाष्पन की दर कम हो जाती है।

प्रश्न 2.
उबलना तथा वाष्पन में भेद कीजिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 12

प्रश्न 3.
गैसों की संपीड्यता के अधिक होने के उपयोग लिखिए।
उत्तर:
गैसों की संपीड्यता अधिक होने के निम्नलिखित उपयोग हैं

  • वाहनों के ईंधन के रूप में प्रयोग होने वाली सी.एन.जी. सिलिण्डरों में संपीडित की जाती है।
  • अस्पतालों में मरीज को दी जाने वाली ऑक्सीजन गैस सिलिण्डरों में संपीडित की जाती है।
  • घरेलू उपयोग में एल.पी.जी. सिलिण्डरों में संपीड़ित की जाती है।

प्रश्न 4.
प्रभाजी आसवन को विस्तृत रूप में चित्र सहित समझाइये।
उत्तर:
प्रभाजी आसवन-यह द्रवों के क्वथनांकों की भिन्नता पर आधारित हैं। यदि दो या दो से अधिक द्रवों के क्वथनांक काफी समीप होते हैं तथा उन्हें शुद्ध रूप में प्राप्त करना होता है तो प्रभाजी आसवन विधि का प्रयोग करते हैं क्योंकि ऐसी स्थिति में द्रवों की वाध्य एक ही ताप परास में बन जाती हैं तथा साथ-साथ संघनित हो जाती हैं।

प्रभाजी आसवन की विधि में मिश्रण को गर्म करने पर प्रत्येक द्रव उसके क्वथनांक पर वाष्पित होता है। द्रवों की वाष्य को प्रभाजी स्तम्भ में से गुजारकर संघनित कर लेते हैं। इससे हमें भिन्न-भिन्न द्रव प्राप्त होते हैं। पहले कम क्वथनांक का द्रव फिर अधिक क्वथनांक वाला द्रव।
उदाहरण-पेट्रोलियम का प्रभाजी आसवन।
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 13

प्रश्न 5.
विभेदी निष्कर्षण को चित्र सहित समझाइये।
उत्तर:
विभेदी निष्कर्षण-दो अमिश्रणीय द्रवों को पृथक् करने की विधि विभेदी निष्कर्षण कहलाती है। जैसे-तेल व जल को पृथक् करना। मिश्रण को पृथक्कारी कीप में डालने पर दोनों भिन्न-भिन्न द्रवों की भिन्न-भिन्न परतें प्राप्त होती है। स्टॉप कॉर्क खोलने पर पहले भारी द्रव एवं बाद में हल्का दुव प्राप्त होता है।
RBSE Solutions for Class 9 Science Chapter 2 पदार्थ की संरचना एवं अणु 14

प्रश्न 6.
निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए

  1. संघनन,
  2. हिमीकरण,
  3. संगलन।

उत्तर:

  1. संघनन (Condensation)-वह प्रक्रम जिसमें वाष्प को ठण्डा कर द्रव में परिवर्तित किया जाता है, संघनन कहलाता है।
  2. हिमीकरण (Freezing)-वह प्रक्रम जिसमें ठण्डा करने पर द्रव ठोस में परिवर्तित होता है, हिमीकरण कहलाता है।
  3. संगलन (Melting)-वह प्रक्रम जिसमें गर्म करने पर ठोस, द्रव में परिवर्तित होता है, संगलन कहलाता है।

प्रश्न 7.
ठोस के गुणधर्मों की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
पदार्थ की ठोस अवस्था के गुणधर्म
(i) आकार- ठोस अवस्था में उसके कणों की स्थितियाँ निश्चित क्रम के अनुसार होती हैं जिसके कारण ठोस का आकार निश्चित होता हैं।
(ii) आकर्षण बल-ठोस में कणों के बीच अन्तराणुक स्थान बहुत कम होता है तथा आकर्षण बल बहुत शक्तिशाली होता है।
(ii) घनत्व-वोस में कणों के बहुत अधिक पास-पास होने के कारण ठोस का घनत्व अधिक होता है जिसके कारण ठोस कठोर होते हैं। आयतन-ठोस पर दाब डालने पर उसके आयतन में परिवर्तन नहीं होता क्योंकि उसके कण पास-पास स्थित होते हैं। अत: ठोस का आयतन भी निश्चित होता है।

प्रश्न 8.
द्रव के गुणधर्मों की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
पदार्थ की द्रव अवस्था के गुणधर्म

  1. आकार-द्रवों के कण गति करते रहते हैं, जिसके फलस्वरूप इसके स्थान स्थिर नहीं रहते हैं। इस कारण से द्रवों का आकार निश्चित नहीं होता है।
  2. आयतन-द्रव के कण सीमा के अन्दर ही स्वतन्त्रतापूर्वक गति करते हैं। जब द्रव की ऊपरी सतह तक अणु पहुँचता है तब इव के अन्दर के कण उसे आकर्षित करते हैं। इस कारण द्रवों का आयतन निश्चित रहता है।
  3. तरलता-द्रव, कणों की गतिशीलता के कारण ही तरल होते हैं। गाड़े द्रवों में कण कम गतिशील तथा तरल द्रवों में कण अधिक गतिशील होते हैं।
  4. वाष्पन-कणों के अधिक गतिमान होने के कारण द्रव से वाष्प अवस्था में बदलने की इस क्रिया को वाष्पन कहते हैं।
  5. क्वथन-द्रव को गर्म करने पर इसके कणों की गतिज्ञ ऊर्जा में तेजी से वृद्धि होती है। अत: तेज गति वाले कण द्रव की सतह को तेजी से छोड़कर वायुमण्डल में आ जाते हैं। द्रव को लगातार गर्म करते रहने पर वाष्पन की क्रिया पूरे द्रव में होने लगती है तथा द्रव उबलने लगता है। इस स्थिति में द्रव के सभी कणों की ऊर्जा इतनी हो जाती है। कि वे सभी समूहों के रूप में द्रव की सतह को छोड़कर जाने लगते हैं। इस क्रिया को क्वथन कहते हैं।
  6. जमना अथवा हिमण-द्रव को ठण्डा करने पर उसके कणों का वेग कम होता जाता है तथा अन्तराक आकर्षण बल गति को नियन्त्रित कर लेता है और कणों की स्थितियाँ निश्चित होने लगती हैं। जिससे ये अत्यन्त समीप आ जाते हैं तथा अन्तराणुक स्थान कम हो जाता है। यहीं जमने की प्रक्रिया है।

प्रश्न 9.
गैस के गुणधर्मों की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
पदार्थ की गैस अवस्था के गुणधर्म

  1. आकार-गैसों के कण अत्यन्त तीव्र वैग में गति करते रहते हैं। जिससे कणों के स्थान निश्चित नहीं रहते हैं। अतः गैसों का आकार अनिश्चित होता है।
  2. आयतन-अत्यन्त तीव्र वेग से गैसों के कण अनियमित पच पर सभी सम्भव दिशाओं में निरन्तर गति करते रहते हैं। इसलिए गैसों का आयतन निश्चित नहीं होता है।
  3. दाब-गैस के कण वर्तन की दीवारों पर निरन्तर टकराते रहते हैं जिससे वेग और दिशा में परिवर्तन होता रहता है। बर्तन की दीवार पर कणों के निरन्तर टकराने के दौरान कण बर्तन की दीवारों को संवेग स्थानान्तरित करते हैं जिसके फलस्वरूप दोब उत्पन्न होता है।
  4. गतिज ऊर्जा- गैसीय अवस्था में पूर्णतया गतिज ऊर्जा होती है। इस अवस्था में स्थितिज ऊर्जा, गतिज ऊर्जा में बदल जाती हैं।
  5. द्रवण-दाब लगाने पर गैस का ताप कम होने से अणु पास-पास आने पर उनकी गति मन्द होती जाती है। अत: दाब हालकर गैस को उपहा करने पर वह टूव में बदल जाती है। गैस के द्रव बनने की इस क्रिया को द्रवण कहते हैं।

All Chapter RBSE Solutions For Class 9 Science Hindi Medium

All Subject RBSE Solutions For Class 9 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह RBSE Class 9 Science Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *