NCERT Class 11 Economics Chapter 3 Part 1 Notes in Hindi

Class 11 Economics Chapter 3 Part 1 Notes: नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल को आप लास्ट तक पढ़ना तभी आपको अच्छी तरीके से यह नोट्स समझ में आएंगे और इन नोट्स की पीडीएफ मैंने बना रखी है वह आपको नीचे ही मिल जाएगी वहां पर से आप इन सभी नोट्स को डाउनलोड कर सकते हैं तो कृपया आप इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ना

आंकड़ों के संकलन की जनगणना तथा प्रतिदर्श विधियां

Example

किसी कॉलेज में 2000 विद्यार्थी हैं एक अनुसंधानकर्ता उनकी फैमिली बैकग्राउंड के बारे में आंकड़े इकट्ठा करना चाहता है

  1. पहला, अनुसंधानकर्ता सभी छात्रों के घर घर जाकर आंकड़े इकट्ठा कर सकता है (यह विधि जनगणना विधि कहलाती है)
  2. दूसरा, घर घर न जाकर केवल कुछ विद्यार्थियों से ही आंकड़े प्राप्त कर सकते हैं( यह विधि प्रतिदर्श विधि कहलाती है)

जनसंख्या : किसी विषय से संबंधित सभी मदों के कुल समूह को जनसंख्या कहा जाता है

जनगणना विधि : वह विधि है जिसमें किसी विषय से संबंधित जनसंख्या की प्रत्येक मद से प्रत्यक्ष रूप से आंकड़े इकट्ठे किए जाते हैं

जनगणना विधि का उपयोग

  1. जहां क्षेत्र सीमित हो।
  2. जिनमें विभिन्न गुणों वाले मद हो।
  3. जहां शुद्धता की आवश्यकता हो।

गुण

  1. प्राप्त आंकड़ों में बहुत शुद्धता होती है।
  2. पक्षपात की कम संभावना होती है।
  3. अन्य सूचना भी प्राप्त होती है।
  4. इस विधि में प्रत्यक्ष रुप से आंकड़े प्राप्त किए जाते हैं।

अवगुण

  1. यह विधि अधिक खर्चीली विधि है।
  2. अधिक लोग तथा ज्यादा मेहनत की आवश्यकता होती है।
  3. बड़े क्षेत्रों के लिए प्रयुक्त नहीं है।
Download eBook

तो हमें कमेंट में बताना कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा है अगर इस आर्टिकल में कुछ प्रॉब्लम है तो हमें कमेंट में जरूर बताना |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *