NCERT Class 11 Economics Chapter 1 Notes in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको 11 class economics chapter 1 book व्यष्टि अर्थशास्त्र का चैप्टर नंबर 1 पढ़ेंगे आप आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ना। हमने आर्टिकल में कुछ ऐसे टॉपिक भी दिए हैं जिनके बहुत ज्यादा चांस हैं आपके एग्जाम में आने के तो आप आर्टिकल को एंड तक पढ़ना आपको सब कुछ समझ में आ जाएगा।

Class 11 Economics Chapter 1 Handwritten Notes की पीडीऍफ़ हमने इस आर्टिकल के नीचे दे रखी है जिसे आप डाउनलोड कर सकते है |

अर्थशास्त्र एवं अर्थव्यवस्था

अर्थशास्त्र क्या है ?

अर्थशास्त्र ज्ञान की उस शाखा को कहते हैं जिसमें मनुष्य की उन गतिविधियों का अध्ययन किया जाता है जिन्हें वह दुर्लभ संसाधन को प्राप्त करने के लिए करते हैं जिससे वे अपने असीमित आवश्यकताओं को संतुष्टि कर सके।

अर्थशास्त्र उस मानवीय व्यवहार का विज्ञान है जिसका संबंध सीमित साधनों का बंटवारा इस ढंग से करना है जिससे कि उपभोक्ता अपनी संतुष्टि को अधिकतम कर सके उत्पादक अपने लाभ को अधिकतम कर सके और समाज अपने सामाजिक कल्याण को अधिकतम कर सकें।

दुर्लभता क्या है ?

कल्पना कीजिए कि आप पृथ्वी पर सबसे धनी व्यक्ति हैं क्या आप किसी भी वस्तु को किसी भी समय प्राप्त कर सकते हैं कदापि नहीं आपके पास कितने भी संसाधन साधन रूप से पैसे ले हो यह सभी संसाधन आप की आवश्यकताओं की तुलना में अवश्य दुर्लभ होंगे।

“” दुर्लभता ऐसी स्थिति है जिसमें जितना आप प्राप्त करना चाहते हैं उससे कम प्राप्त करते हैं “”

चुनाव क्या है ?

चुनाव से अभिप्राय उपलब्ध सीमित विकल्पों में से चुनने की प्रक्रिया है

व्यष्टि अर्थशास्त्र क्या है

अंग्रेजी भाषा में व्यष्टि को micro कहां जाता है अंग्रेजी भाषा का यह शब्द ग्रीक भाषा के शब्द मिकरोस से लिया गया है जिसका अर्थ छोटा यानी कि स्माल होता है व्यष्टि अर्थशास्त्र केवल एक आर्थिक इकाई की आर्थिक क्रिया का अध्ययन है जैसे एक व्यक्तिगत मांग कुछ आर्थिक इकाइयों के छोटे समूह की नामक के लिए मांग व्यष्टि अर्थशास्त्र में मांग का सिद्धांत उत्पादन का सिद्धांत कीमत निर्धारण साधन कीमत निर्धारण का अध्ययन सम्मिलित है।

समष्टि अर्थशास्त्र क्या है ?

अंग्रेजी भाषा में समष्टि को macro कहा जाता है अंग्रेजी भाषा का यह शब्द ग्रीक भाषा के शब्द मां makros से लिया गया है जिसका अर्थ है बड़ा संपूर्ण अर्थव्यवस्था स्तर पर आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन करता है उदाहरण के लिए अर्थव्यवस्था में सभी वस्तुओं तथा सेवाओं की सामूहिक मांग का अध्ययन करता है समष्टि अर्थशास्त्र राष्ट्रीय आय कुल रोजगार सामान्य कीमत स्तर अत्याधिक समूह के अध्ययन से संबंधित है।

वास्तविक अर्थशास्त्र क्या है?

वास्तविक अर्थशास्त्र वर्तमान तथा भविष्य के आर्थिक मुद्दों से संबंधित है यह उन आर्थिक स्थितियों से संबंधित है जिनका तथ्य तथा आंकड़ों द्वारा अध्ययन किया जा सकता है निम्नलिखित अवलोकन ध्यानपूर्वक पढ़िए

(1). स्वतंत्रा प्राप्ति के समय भारत में निर्धनता से प्रभावित जनसंख्या का प्रतिशत आज की तुलना में अधिक था

(2). भारत की 22% जनसंख्या निरपेक्ष रूप से निर्धन है

(3). यदि भारत की जनसंख्या वर्तमान दर से बढ़ती रही तो 2022 में निर्धनता रेखा रेखा से नीचे रहने वाले जनसंख्या का प्रतिशत 22% से अधिक होगा

यह सभी अवलोकन वास्तविक अर्थशास्त्र के अंश वर्तमान तथा भविष्य में निर्धनता की स्थिति पर प्रकाश डालते हैं वास्तविक अर्थ शास्त्र” क्या था क्या है और क्या होगा से संबंधित है

आदर्शआत्मक अर्थशास्त्र क्या है ?

क्या होना चाहिए से संबंधित है यह आर्थिक मुद्दों अथवा आर्थिक समस्याओं पर अर्थशास्त्रियों के विचारों से संबंधित है

विभिन्न अर्थशास्त्री किसी आर्थिक समस्या के समाधान के लिए विभिन्न उपाय तथा विचार प्रस्तुत करते हैं विचारों में कथन मूल्यांकन निहायत होते हैं

  1.  मनरेगा यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम एक दिन देश में बेरोजगारी की समस्या का अंत करेगा
  1.  मनरेगा केवल भारत के ग्रामीण इलाकों के बेरोजगारों लोगों को वित्तीय सहायता देने की योजना है

Class 11 Economics Chapter 1 Handwritten Notes

Download eBook

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *