आज युवा हर दिशा में अपने करियर को तलाश रहा है। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, कोई डॉक्टर बनना चाहता है, तो कोई लेखक बनना चाहता है। आज का युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आज के समय में बहुत सारे युवा आईपीएस बनने के सपने के साथ पढ़ाई करते है। सही जानकारी न होना उन्हे उनके सपने से दूर कर देता है। सही जानकारी आपको आपके आईपीएस बनने के करीब ला सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएस कैसे बने यह बताने जा रहे है।
तो अगर आप आईपीएस बनना चाहते हैं या फिर आप आईपीएस बनने की प्रोसेस को जानना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा हम आपको आईपीएस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जैसे सिलेबस, एलिजिबिलिटी समेत सभी चीजों को विस्तार से बताने जा रहे हैं। तो आईए इसकी शुरुआत हम आईपीएस क्या है यह जानने से करते है।
Table of Contents
आईपीएस का मतलब क्या होता है?
आईपीएस का फुल फॉर्म इंडियन पुलिस सर्विसेस (Indian police services) होता है। एक आईपीएस ऑफिसर जिस जिले में पोस्ट होता है वह उस जिले के सभी पुलिस बल का हेड होता है। आईपीएस पोस्ट के अंतर्गत एसपी, डीएसपी, डीआईजी, आईजी और एसीपी पद होता है। आप अपनी योग्यता के अनुसार इसके अंतर्गत आने वाले किसी भी पोस्ट को पा सकते है। आईए अब हम जानेंगे कि आईपीएस कैसे बना जा सकता है।
आईपीएस कैसे बन सकते है?
अगर आप आईपीएस बनना चाहते है तो आपको इसके लिए यूपीएससी की परीक्षा में मेरिट बनाना होगा। यूपीएससी की परीक्षा साल में एक बार होता है। यह तीन चरण में होता है पहले प्रीलिम्स फिर मेंस और आखिर में साक्षात्कार (इंटरव्यू)। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आपको कुछ मिनिमम एलिजिबिलिटी को फुलफिल करना होगा। इसके बाद ही आप इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर पाएंगे। आईए हम इसके eligibility को जानते है।
एजुकेशन eligibility
यूपीएससी की परीक्षा में बैठने के लिए आपको कम से कम किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए। आप अपना ग्रेजुएशन किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कर सकते हैं। फाइनल ईयर स्टूडेंट भी इसके लिए एलिजिबल होते है।
Age limit
यूपीएससी की परीक्षा में भाग लेने के लिए आपको कम से कम 21 वर्ष को होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा की बता करे तो जनरल कैटेगरी के लिए 32 वर्ष तो वह ओबीसी और एससी/एसटी के लिए अधिकतक उम्र क्रमश 35 वर्ष और 37 वर्ष है।
इसके अलावा व्यक्ति भारत का होना चाहिए और मेंटली फिट होना चाहिए। आईए अब फिजिकल फिटनेस से जुड़े एलिजिबिलिटी को जान लेते है।
फिजिकल फिटनेस
आईपीएस बनने के लिए फिजिकल फिटनेस काफी आवश्यक होता है। जब आप इंटरव्यू को पास कर लेते है और फाइनली आप रिकमेंड हो जाते है तो आपको फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आप इस चार्ट को देखे।
कैटेगरी | Male | Female |
Height | जनरल: 165 cm एसटी: 160cm | जनरल: 150cm एसटी: 145cm |
Chest | कम से कम 84cm Expand: 5cm | कम से कम 79 cm Expand: 5cm |
Eyesight | 6/6 or 6/9 | 6/12 or 6/9 |
इसके अलावा भी कई तरह के फिजिकल टेस्ट कराया जाता है। जिसकी अधिक जानकारी आप एग्जाम नोटिफिकेशन से ले सकते है। या फिर आप सीधे यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते है।
IPS का पेपर कैसा होता है
किसी भी एग्जाम में अच्छा करने के लिए आपको उसका सिलेबस काफी अच्छे से समझ लेना चाहिए क्योंकि एक सिलेबस ही होता है जो आपको उस एग्जाम में औरों से आगे ले जा सकता है। आप इसका सिलेबस यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट से देख सकते है या फिर आप एग्जाम नोटिफिकेशन को भी देख सकते है। आपकी सुविधा के लिए हम आपको लिंक भी दे रहे है।
Official website | https://upsc.gov.in/ |
Preliminary exam | https://drive.google.com/file/d/1vUFLSFSZHEQeLaz0QzqxOBsA7i2eHVT0/view?usp=sharing |
Mains exam | Check on official website |
आईपीएस एग्जाम पैटर्न एंड मार्किंग स्कीम
प्रीलिम्स एग्जाम
प्रीलिम्स का पेपर ऑब्जेक्टिव नेचर का होता है। इसमें आपको MCQ question का जवाब देना होता है। इसमें आपको पूरे 400 नंबर का एग्जाम देना होता है। यह दो पेपर में बटा होता है जो की 200-200 मार्क्स का होता है। अधिक जानकारी के लिए इस टेबल को देखे।
पेपर | प्रकार | कुल सवाल | कुल मार्क्स | कुल समय |
जनरल स्टडीज 1 | ऑब्जेक्टिव | 100 | 200 | 2 घंटे |
जनरल स्टडीज 2 (CSAT) | ऑब्जेक्टिव | 80 | 200 | 2 घंटे |
कुल मार्क्स | 400 (पेपर 2 सिर्फ पास करना होता है) |
मेंस एग्जाम
यह कुल 1750 नंबर का होता है। प्री एग्जाम में क्वालीफाई होने के बाद आपको मेंस के लिए बुलाया जाता है। मेंस एग्जाम में आपको 9 पेपर का एग्जाम देना होता है। एक essay पेपर, चार जनरल स्टडीज पेपर, दो लैंग्वेज पेपर ( क्वालीफाइंग नेचर), दो ऑप्शनल पेपर (जिसका चयन विद्यार्थी स्वयं करता है) इसका पैटर्न समझने के लिए नीचे बना टेबल देखे।
सीरियल नंबर | पेपर | कुल अंक |
1 | पेपर A | 300 |
2 | पेपर B | 300 |
3 | पेपर 1 | 250 |
4 | पेपर 2 | 250 |
5 | पेपर 4 | 250 |
6 | पेपर 4 | 250 |
7 | पेपर 5 | 250 |
8 | पेपर 6 | 250 |
9 | पेपर 7 | 250 |
पेपर A और पेपर B में आपको सिर्फ पासिंग मार्क्स लाना होता है। इसका अंक आपके फाइनल रिजल्ट में नही जुड़ता।
मेंस को पास करने वाले ऐसे कैंडिडेट जिनका नाम लिस्ट में आ जाता है, उन्हे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू को क्वालीफाई करने के बाद फाइनल लिस्ट तैयार किया जाता है। इसके बाद कैंडिडेट को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद फाइनली आप आईपीएस बन पाएंगे।
IPS को मिलने वाली सैलरी
आईपीएस ऑफिसर को तकरीबन 56 हजार का बेसिक सैलरी मिलता है। इस पोस्ट के अंदर सबसे ऊंचा पद डीजीपी का होता है और इन्हे 2 लाख 25 हजार रूपए मिलता है। इसके अलावा इन्हे कई अलग अलग तरह की सुविधाएं भी मिलती है। जैसे घर, गाड़ी, वॉचमैन और पर्सनल एसिस्टेंस इत्यादि। आपको सुविधाएं कितना और कैसा मिलेगा यह आपके पोस्ट पर निर्भर करता है। घर का साइज, गाड़ी का प्रकार यह सब आपके पोस्ट पर डिपेंड है।
आईपीएस परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करे ?
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस सबसे महत्पूर्ण होता है। ऊपर में हमने आपको आईपीएस का सिलेबस बताया है। आप यहा क्लिक करके भी सिलेबस देख पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप एग्जाम नोटिफिकेशन को देख सकते है या आप यहा क्लिक करके यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट को भी विजिट कर सकते है।
अलग अलग एक्सपर्ट्स की माने तो यूपीएससी (आईपीएस) की तैयारी के लिए एनसीईआरटी के 6 से 12 के सोशल स्टडीज के बुक को बेस्ट बताया गया है। इसके अलावा आप अपने सुविधा के अनुसार हेल्प बुक का चयन कर सकते है। इसके अतिरिक्त आपको न्यूजपेपर भी पढ़ना चाहिए। आप ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएससी क्वालीफाई किए हुए लोगो का इंटरव्यू यूट्यूब पर देख सकते है। सबसे महत्पूर्ण बात एग्जाम आपको देना है और इसका प्रिपरेशन भी आपको स्वयं करना है। इसलिए खुद पर विश्वास रखे और किसी को blindly फॉलो न करे।
आईपीएस से जुड़े कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सलवा
आईपीएस बनने के लिए हमे कौन सा एग्जाम देना होता है?
आईपीएस बनने के लिए आपको यूपीएससी सिविल सर्विस का एग्जाम देना होगा। इसका आयोजन सालाना किया जाता है।
आईपीएस का एग्जाम हम कितने बार दे सकते है?
जनरल कैटेगरी के विद्यार्थी इस एग्जाम को अधिकतम 6 बार दे सकते है तो वही ओबीसी कैटेगरी के विद्यार्थी 9 बार दे सकते है। एससी एसटी के लिए यह अनगिनत बार है, जब तक इनका आयु सीमा समाप्त नही हो जाता।
आईपीएस के एग्जाम के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए।
इसके लिए आपका न्युनतम आयु 21 वर्ष होना चहिए। यह हर कैटेगरी पर समान रूप से लागू होता है।
आईपीएस को कितनी सैलरी मिलती है?
आईपीएस अधिकारी को लगभग 56 हजार रूपए मिलते है। इसमें कई तरह के भत्ते भी शामिल होते है। यह सैलरी पोस्ट के अनुसार 2 लाख से भी अधिक हो सकता है।
आईपीएस के एग्जाम हम किस उम्र तक दे सकते है?
जनरल कैटेगरी के छात्र 32 वर्ष की आयु तक इस एग्जाम को दे सकते हैं तो वही obc और एससी/एसटी क्रमश 35 और 37 वर्ष की आयु तक इस एग्जाम को दे सकते है।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको आईपीएस के बारे में बताया। इस आर्टिकल में हमने आपको IPS से जुड़े हर छोटी बड़ी बात को बताया है। हमने आपको आईपीएस का सिलेबस, इसका एग्जाम और भी बहुत कुछ बताया है। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे बताए। आप और कौन से विषय पर आर्टिकल पढ़ना चाहेंगे हमे जरूर बताए। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक अपना ख्याल रखे और पढ़ते रहे हमारे आर्टिकल्स।