त्रिभुज किसे कहते हैं त्रिभुज के प्रकार एवं सूत्र

त्रिभुज : त्रिभुज एक बंद आकृति होती हैं जो तीन रेखाखडों के मिलने से बनती है। त्रिभुज मे तीन भुजा, तीन शीर्ष तथा तीन कोण होते हैं। 

triangle in hindi

महत्वपूर्ण बिन्दु :

  • त्रिभुज के भीतरी कोणो को अन्तः कोण कहते हैं।
  • त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योगफल 180 अंश होता है।
  • त्रिभुज के किन्ही दो भुजाओ की लम्बाइयो का योग तीसरी भुजा की लम्बाई से अधिक होता है।
  • त्रिभुज की किन्ही दो भुजाओं की लम्बाइयों का अन्तर तीसरी भुजा की लम्बाई से कम होता है।

त्रिभुज का वर्गीकरण (Classification Of Triangle) :

त्रिभुज का वर्गीकरण दो आधार पर किया जाता है –

  1. भुजाओं के आधार पर
  2. कोणों के आधार पर

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज के प्रकार :

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं जो नीचे दिये गए हैं –

  1. समबाहु त्रिभुज
  2. समद्विबाहु त्रिभुज
  3. विषमबाहु त्रिभुज
समबाहु त्रिभुज :

समबाहु का अर्थ होता है – ‘सभी भुजाएँ बराबर’

अर्थात वह त्रिभुज जिसकी सभी भुजाएँ समान हो, समबाहु त्रिभुज कहलाता है।

समबाहु त्रिभुज

समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = √3/4 (भुजा x भुजा)

समबाहु त्रिभुज का परिमाप = त्रिभुज की तीनों भुजाओं का योग = 3a

समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल = ½ आधार x ऊँचाई

समद्विबाहु त्रिभुज :

समद्विबाहु का अर्थ होता है ‘दो भुजाएँ बराबर’

अर्थात वह त्रिभुज जिसकी दो भुजाएँ समान हो, समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है।

समद्विबाहु त्रिभुज

समद्विबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = b/4 (√4 a ² –  b ²)

समद्विबाहु त्रिभुज का परिमाप = त्रिभुज की तीनों भुजाओं का योग = (2a + b)

विषमबाहु त्रिभुज :

विषमबाहु का अर्थ होता है ‘भुजाएँ बराबर न हों’

अर्थात वह त्रिभुज जिसकी सभी भुजाएँ असमान हों, विषमबाहु त्रिभुज कहलाता है।

विषमबाहु त्रिभुज

विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल = √s(s-a) (s-b) (s-c)

जहाँ s त्रिभुज का अर्द्धपरिमाप है।

त्रिभुज का अर्द्धपरिमाप = a + b + c / 2

कोणों के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

कोणों के आधार पर त्रिभुज के मुख्यतः तीन प्रकार होते हैं जो नीचे दिये गए हैं –

  1. न्यूनकोण त्रिभुज
  2. समकोण त्रिभुज
  3. अधिककोण त्रिभुज
न्यूनकोण त्रिभुज

वह त्रिभुज जिसमे सभी कोण  90° से कम हों, न्यूनकोण त्रिभुज कहलाता है।

समकोण त्रिभुज

वह त्रिभुज जिसमे एक कोण 90° का हों, समकोण त्रिभुज कहलाता है।

अधिककोण त्रिभुज

वह त्रिभुज जिसमे एक कोण 90° से अधिक हों , अधिककोण कहलाता है।

Remark:

दोस्तों अगर आपको इस Topic के समझने में कही भी कोई परेशांनी हो रही हो तो आप Comment करके हमे बता सकते है | इस टॉपिक के expert हमारे टीम मेंबर आपको जरूर solution प्रदान करेंगे|


यदि आपको https://hindilearning.in वेबसाइट में दी गयी जानकारी से लाभ मिला हो तो आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है |

हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *