साधारण ब्याज मैथ्स फार्मूला

साधारण ब्याज मैथ्स फार्मूला | Simple Interest Math Formula in Hindi

हेलो दोस्तों इस आर्टिकल में आपको साधारण ब्याज मैथ्स फार्मूला | Simple Interest Math Formula in Hindi के Short Tricks को बताया गया है | अगर आप किसी भी Government Exam की तयारी कर रहे है तो आप इन short tricks को प्रयोग करके सवालों को हल कर सकते है |

मूलधन (Principle in Hindi):

किसी व्यक्ति द्वारा किसी स्त्रोत से उधार लिया गया धन मूलधन कहलाता है। इसे हमेशा (p) से प्रदर्शित करते है।

मिश्रधन (Amount in Hindi):

मूलधन में ब्याज जोड़कर जो धनराशि प्राप्त होती है, उसे मिश्रधन कहते है। इसे हमेशा (A) से प्रदर्शित करते है।

ब्याज की दर (Rate of Interest in Hindi):

प्रति रु 100 मूलधन पर प्रतिवर्ष जाने वाली ब्याज की राशि को ब्याज की दर कहा जाता है। इसे हमेशा (R) से प्रदर्शित करते है।

समय (Time):

जितने वर्ष, महीने या दिनों के लिए धन उधार लिया जाता है वह समय कहलाता है। समान्यतया: इसे ( t ) से प्रदर्शित करते है।

साधारण ब्याज का सूत्र:

साधारण ब्याज (S.I.) =
(मूलधन X दर X समय)/ 100

या
S.I. = [ ( P X R X T )/ 100]

मिश्रधन  =  मूलधन + साधारण ब्याज 
or 

A = P + SI 

or 

A = p (1+rt)/100

Remark:

दोस्तों अगर आपको संख्या पद्धति से रिलेटेड कोई भी डाउट है या किसी भी तरह की ट्रिक्स समझ में न आया हो तो आप बिना झिझक के हमे कमेंट कर सकते है |

हमारी टीम आपके डाउट का जल्दी से जल्दी जवाब देगी | अगर आपको इस वेबसाइट में कुछ सीखने को मिला हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी बता सकते है |

क्योकि इस https://hindilearning.in वेबसाइट में सभी क्लास के सभी सब्जेक्ट के और कॉम्पटीटिव एग्जाम के रिलेटेड आर्टिकल दिए गए है | अर्थात यह हिंदी ज्ञान का कम्पलीट पिटारा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *