Table of Contents
संघट्ट सिद्धांत क्या है:
रासायनिक अभिक्रिया का संघट्ट सिद्धान्त , आवृत्ति , उदाहरण : संघट्ट सिद्धांत या टक्कर सिद्धान्त यह बताता है कि किसी भी अभिक्रिया में क्रियाकारक के अणु किस प्रकार संघट्ट करते है या आपस में टकराते है और परिणामस्वरूप किस प्रकार उत्पाद में बदलते है , साथ ही संघट्ट सिद्धांत यह भी बताता है कि क्यों अलग अलग अभिक्रियाओं का वेग अलग अलग क्यों होता है।
क्रियाकारक के अणु एक निश्चित आर्डर में संघट्ट करने चाहिए।
किसी भी अभिक्रिया के अणुओं को क्रियाकारक से उत्पाद में परिवर्तित करने के लिए क्रियाकारक के अणुओं का आपस में टकराना आवश्यक है , और इसी आधार पर विलयम लुईस और मेक्स ट्राउस ने संघट्टवाद सिद्धांत को प्रतिपादित किया जिसके अनुसार उन्होंने किसी अभिक्रिया के क्रियाकारकों को ठोस गोलों के रूप में माना और बताया कि इन ठोस गोलों के आपस में संघट्ट होने से अर्थात टकराने से अभिक्रिया संपन्न होती है या क्रियाकारक , उत्पाद में बदलना शुरू हो जाते है।
किसी भी अभिक्रिया में सभी अणु भाग नहीं लेते है , जिन अणुओं की ऊर्जा का मान सक्रियण ऊर्जा के बराबर हो या उससे अधिक हो केवल वे ही अणु अभिक्रिया में भाग लेते है।
सक्रियण ऊर्जा : वह न्यूनतम ऊर्जा जो किसी अभिक्रिया के क्रियाकारक को अभिक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक होती है अर्थात यदि किसी अणु के पास सक्रियण ऊर्जा के समान ऊर्जा है तो वह अणु अभिक्रिया में भाग लेता है और वह क्रियाकारक से उत्पाद में बदल जाता है।
संघट्ट आवृत्ति : किसी भी अभिक्रिया मिश्रण के प्रति इकाई आयतन में प्रति सेकंड में संघट्ट की संख्या को संघट्ट आवृत्ति कहते है , अर्थात किसी अभिक्रिया में संघट्ट की दर अर्थात इकाई समय में होने वाली औसत टक्करों की संख्या को संघट्ट आवृत्ति कहते है।
संघट्ट सिद्धांत की व्याख्या: