Upma Alankar in Hindi

Upma Alankar in Hindi – उपमा अलंकार क्या होता है?

Upma Alankar in Hindi: हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस आर्टिकल में उपमा अलंकार क्या होता है? (Upma Alankar) के बारे में पढ़ेंगे | यह हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसे हर एक विद्यार्थी को जानना जरूरी है |

Upma Alankar in Hindi

उपमा अलंकार कि परिभाषा: जहां पर एक वस्तु या व्यक्ति की तुलना किसी दूसरी प्रसिद्ध वस्तु या प्राणी से की जाती है वहां पर उपमा अलंकार होता है।

उपमा अलंकार क्या होता है?

उप’ का अर्थ है- ‘समीप से’ और ‘मा’ का तौलना या देखना। ‘उपमा‘ का अर्थ है- एक वस्तु दूसरी वस्तु को रखकर समानता दिखाना। अतः जब दो भिन्न वस्तुओं में समान धर्म के कारण समानता दिखाई जाती है, तब वहाँ उपमा अलंकार होता है।

उपमा अलंकार के अंग –

उपमा के चार अंग होते हैं-

(a) उपमेय– जिसकी उपमा दी जाय, अर्थात जिसकी समता दूसरे पदार्थ से दिखलाई जाय।

जैसे- कर कमल–सा कोमल है। इस उदाहरण में ‘कर’ उपमेय है।

(b) उपमान– जिससे उपमा दी जाय, अर्थात उपमेय को जिसके समान बताया जाय।

उक्त उदाहरण में ‘कमल’ उपमान है।

(c) साधारण धर्म– ‘धर्म’ का अर्थ है ‘प्रकृति’ या ‘गुण’। उपमेय और उपमान में विद्यमान समान गुण को ही साधारण धर्म कहा जाता है।

उक्त उदाहरण में ‘कमल’ और ‘कर’ दोनों के समान धर्म हैं- कोमलता।

(d) वाचक– उपमेय और उपमान के बीच की समानता बताने के लिए जिन वाचक शब्दों का प्रयोग होता है, उन्हें ही वाचक कहा जाता है।

उपर्युक्त उदाहरण में ‘सा’ वाचक है।

उपमा अलंकार का उदाहरण

उदाहरण – दिवसावसान का समय

मेघमय आसमान से उतर रही है

वह संध्या सुन्दर परी सी

धीरे-धीरे-धीरे |

उदाहरण – अधोमुख रहित, उरध नहिं चितवत, ज्यों गत हरे थकित जुआरी|

इसे भी पढ़े: सन्धि शब्द किसे कहते है?

छूटे चिहुर बदन कुम्हिलानो, ज्यों नली हिमकर की मारी|

उदाहरण – पट-पीत मानहुं तड़ित रूचि, सुचि नौमि जनक सुतावरं|

उदाहरण – कुन्द इन्दु सन देह, उमा रमन वरुण अमन|

जैसे – नील परिधान बीच सुकुमार, मेघ बन बीच गुलाबी रंग, खिला मृदुल अधखुला अंग खिला हो ज्यों बिजली का फूल । उत्प्रेक्षा या उपमा

सुगम मोन सर-सीरुह लोचन

पीपरपात सरिस मन डोला।

Upma Alankar Video

Credit: AVINASH INSTITUTE OF EDUCATION; Upma Alankar

आर्टिकल में अपने पढ़ा कि उपमा अलंकार  किसे कहते हैं, हमे उम्मीद है कि ऊपर दी गयी जानकारी आपको आवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *