RBSE Solution for Class 8 Hindi Chapter 8 मिसाइल मैन

हेलो स्टूडेंट्स, यहां हमने राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की संस्कृत सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student RBSE solutions for Class 8 Hindi Chapter 8 मिसाइल मैन pdf Download करे| RBSE solutions for Class 8 Hindi Chapter 8 मिसाइल मैन notes will help you.

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 Sanskrit के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest Rajasthan board Class 8 Sanskrit syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये है |

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 मिसाइल मैन

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

पाठ से
सोचें और बताएँ

प्रश्न 1.
कलाम साहब ने चिड़िया के उड़ने का सिद्धान्त को कौन-सी कक्षा में समझा?
उत्तर:
कलाम साहब ने पाँचवीं कक्षा में चिड़िया के उड़ने का सिद्धान्त समझा।

प्रश्न 2.
कलाम साहब ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय किसे दिया?
उत्तर:
कलाम साहब ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया।

प्रश्न 3.
कलाम साहब को भारत सरकार द्वारा कौन-सा सम्मान दिया गया?
उत्तर:
कलाम साहब को भारत सरकार द्वारा ‘भारत रत्न’ सम्मान दिया गया।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 लिखेंबहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
अब्दुल कलाम का जन्म हुआ-
(क) 1931 ई. में
(ख) 1941 ई. में .
(ग) 1929 ई. में
(घ) 1921 ई. में

प्रश्न 2.
अब्दुल कलाम के जन्म स्थान का संबंध जिस राज्य से है, वह है-
(क) कर्नाटक
(ख) केरल
(ग) उड़ीसा
(घ) तमिलनाडु

प्रश्न 3.
अब्दुल कलाम को अच्छा ज्ञान था-
(क) कर्नाटक संगीत की
(ख) मांड संगीत का
(ग) लोक संगीत का
(घ) उपर्युक्त सभी का
उत्तर:
1. (क) 2. (घ) 3. (क)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. कलाम साहब दिन में……….. घंटे काम करते थे।
2. मेरे अध्यापकः…….. हमें चिड़िया के उड़ने का सिद्धान्त समझा रहे थे।
3. मुझे……… का संगीत अच्छा लगता था।
उत्तर:
1. अट्ठारह
2. श्री शिवसुब्रह्मण्यम अय्यर
3. एस. एस. सुब्ब लक्ष्मी और सी. भादुड़ी, श्री निवास अय्यर।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कलाम साहब किस मित्र के साथ संगीत सुनने जाते थे?
उत्तर:
डॉ. कलाम अपने मित्र सांथम के साथ संगीत सुनने जाते थे।

प्रश्न 2.
किन्हीं तीन भारतीय प्रक्षेपास्त्रों के नाम लिखिए?
उत्तर:
तीन प्रक्षेपास्त्रों के नाम
1. पृथ्वी
2. आकाश और
3. त्रिशूल।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अब्दुल कलाम ने भारत के भावी कर्णधारों के लिए क्या सन्देश दिया है?
उत्तर:
डॉ. अब्दुल कलाम ने भारत के भावी कर्णधारों अर्थात् देश के युवकों को सन्देश दिया है कि अपने भविष्य को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। अगर भविष्य के लिए अच्छा लक्ष्य निर्धारित कर लिया, तो सफलता अवश्य मिलेगी। सदाचारी बनो, आत्मविश्वास रखो, समय का सदुपयोग करो। तुम्हारे पास हर समस्या का समाधान करने की क्षमता है। इसलिए प्रयास करते रहो।

प्रश्न 2.
विज्ञान विषय पढ़ने के लिए क्या-क्या तैयारियाँ आवश्यक हैं ?
अथवा
कलाम साहब ने विज्ञान विषय पढ़ने के लिए क्या-क्या तैयारियाँ जरूरी बर्ताई?
उत्तर:
विज्ञान विषय पढ़ने के लिए इस विषय के प्रति मन में प्रबल जिज्ञासा एवं लगाव होना चाहिए। साथ ही न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण सिद्धान्त, आइंस्टाइन की रिलेटीविटी थ्योरी, हॉकिंस की स्ट्रींग थ्योरी, सी.वी. रमण, चन्द्रशेखर सुब्रह्मण्यम् तथा श्रीरामानुजन के सिद्धान्तों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। ये सभी सिद्धान्त हमें वैज्ञानिक आधार प्रदान करते हैं । इनसे हम आविष्कार और खोज के महत्त्व व उपयोगिता को समझ पाते हैं।

प्रश्न 3.
कलाम साहब के अनुसार 2020 में हमारे देश का स्वरूप कैसा होगा? कोई दो बिन्दु लिखिए।
उत्तर:
डॉ. अब्दुल कलाम ने 2020 में हमारे देश के भविष्य को लेकर आठ-नौ प्रमुख बिन्दु बताये हैं, उनमें से दो बिन्दु ये हैं
(1) गाँवों और शहरों की विभाजक रेखा समाप्त हो जायेगी।
(2) कोई भी मेधावी विद्यार्थी शिक्षा और विकास के मूल्यों से वंचित नहीं रहेगा।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
‘चिड़िया की उड़ान के सिद्धान्त’ से ख्याति प्राप्त भौतिकशास्त्री बनने का सफर कलाम साहब ने किस प्रकार तय किया? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
डॉ. अब्दुल कलाम ने प्रारम्भिक शिक्षा रामेश्वरम् के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसी स्कूल में उन्हें शिक्षक ने चिड़िया की उड़ान का सिद्धान्त समझाया। तिरुचापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से बीएस-सी. की पढ़ाई विज्ञान विषय लेकर की। फिर मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया। वहाँ पर राकेट इंजीनियर और ऐरोप्लेन इंजीनियर के रूप में दक्षता प्राप्त की। इसके बाद रक्षा मन्त्रालय के अधीन वी-एस-बी में राकेट इंजीनियर के रूप में नियुक्त हुए। फिर इन्हें सेटेलाइट लांच वैहिकल परियोजना का प्रबन्धक बनाया गया। इस परियोजना में तकनीकी विकास को लेकर कलाम को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई और भौतिकशास्त्री के रूप में प्रतिष्ठित होने से सरकार ने पद्मभूषण उपाधि से सम्मानित किया। इसके बाद इन्होंने गाइडेड मिसाइल डेवलपमेण्ट परियोजना का विकास कर पाँच कोटि की मिसाइलें बनाकर भारत को प्रक्षेपास्त्र तकनीक से सम्पन्न बनाया।

प्रश्न 2.
कलाम साहब द्वारा विद्यार्थियों को दिये सन्देश को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
डॉ. कलाम ने विद्यार्थियों को सन्देश दिया कि वे भावी भारत के कर्णधार हैं। विद्यार्थियों को अपने विषय के प्रति लगाव और जिज्ञासा होनी चाहिए। इससे जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करने में सुविधा रहती है। समय बहुत मूल्यवान होता है। अत: समय का सही उपयोग करना चाहिए और उचित समय पर अपने ज्ञान का विस्तार करना चाहिए। विद्यार्थियों को सदाचारी बनना चाहिए, आत्मविश्वास रखना चाहिए, तभी वे अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से बढ़ सकते हैं। युवकों को समस्याओं और कठिनाइयों से नहीं घबरानी चाहिए। खूब मेहनत करनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें जीवन में लक्ष्य पाने में अवश्य सफलता मिलती है।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
हिन्दी में अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी आदि विदेशज, भारतीय बोलियों के शब्द देशज, संस्कृत के तत्सम शब्द, संस्कृत से परिवर्तित होकर बने तद्भव शब्द तथा दो भाषाओं के शब्दों से बने संकर शब्द पाये जाते हैं। जैसे-इंजीनियर, दुग्ध, आग, तरक्की, लोटा, हाथ, जिंदगी, पेन, स्कूल, पगड़ी, खिड़की, ग्राम, टिकिटघर, लालटेन। उपर्युक्त शब्दों के मूल स्रोत अपने शिक्षक/शिक्षिका से जानकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solution for Class 8 Hindi Chapter 8 मिसाइल मैन img-1
RBSE Solution for Class 8 Hindi Chapter 8 मिसाइल मैन img-2

प्रश्न 2.
इस पाठ में प्रक्षेपास्त्र, परमाणु विशेषज्ञ तत्सम ( मूल रूप में संस्कृत शब्द) शब्दों का प्रयोग हुआ है। आप पाठ में आए इसी प्रकार के अन्य तत्सम शब्दों को छाँटिए।
उत्तर:
सम्मानित, साक्षात्कार, सिद्धान्त, सैद्धान्तिक, जिज्ञासा, मानसिक, गुरुत्वाकर्षण, वैज्ञानिक, पारदर्शी, समेकित, अविवादित, परियोजना, प्रक्षेपण, त्वरित, प्रमाणक, प्रणाली, अभियान, लाभान्वित, ऊर्जा, आत्मविश्वास, कर्णधार, निर्धारित आदि।

प्रश्न 3.
पाँचवीं कक्षा, सैद्धांतिक ज्ञान, मेधावी विद्यार्थी उक्त पदों में रेखांकितं पद विशेषण हैं। वे शब्द जो संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताएँ, उन्हें विशेषण कहते हैं। पाठ में आए विशेषण शब्दों को छाँटकर उसके सामने विशेषण का प्रकार भी लिखिए।
उत्तर:
गुणवाचक विशेषण-विशेष, अच्छा, सुन्दर, पर्याप्त, योग्य, श्रेष्ठतम, स्वस्थ, छोटी, उत्तम।
संख्यावाचक विशेषण-अनेक, बहुत, तीन, डेढ़ लाख, दूसरा।
परिमाणवाचक विशेषण-प्रबल, संक्षिप्त, कुछ।
संकेतवाचक-यह, वे।

पाठ से आगे

प्रश्न 1.
अब्दुल कलाम का जीवन हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आप भी जीवन में ऊँचाइयाँ छूने के लिए क्या-क्या करेंगे?
उत्तर:
हम जीवन में सफलता पाने के लिए सर्वप्रथम नियमित अध्ययन करेंगे। अपनी रुचि एवं भविष्य के अनुकूल विषय का चयन करेंगे और उस विषय के सिद्धान्तों को समझेंगे। बड़े विद्वानों के द्वारा बताये गये नियमों और सिद्धान्तों को समझेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे का लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उसके लिए सदैव प्रयास करते रहेंगे।

यह भी करें

प्रश्न 1.
पाठ में जिन वैज्ञानिकों के नाम आए हैं, उनके चित्र इकट्ठे कीजिए। उन्हें ‘मेरा संकलन’ में चिपकाइए और उनकी उपलब्धियों का वर्णन अपने शिक्षक/ शिक्षिका से पूछकर लिखिए।
उत्तर:
विज्ञान के शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

प्रश्न 2.
अपने शिक्षक/शिक्षिका से रिक्त स्थानों की जानकारी प्राप्त कीजिए।
अब्दुल कलाम दिनांक से……….. तक………भारत, के राष्ट्रपति रहे हैं। उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था। वे पढ़नेपढ़ाने से सदैव जुड़े रहे । उनकी आखिरी साँस भी……………पढ़ाने के दौरान ही थमी।
उत्तर:
25 जुलाई, 2002, 25 जुलाई, 2007; विद्यार्थियों को ।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
मिसाइल मैन अब्दुल कलाम देश के थे
(क) प्रधानमन्त्री
(ख) राष्ट्रपति
(ग) रक्षामन्त्री
(घ) अध्यक्ष

प्रश्न 2.
डॉ. कलाम को पक्षियों के उड़ान की शिक्षा कहाँ पर दी गई ?
(क) रामेश्वर तट पर
(ख) गंगातट पर
(ग) चेन्नई कॉलेज में
(घ) तिरुचापल्ली में

प्रश्न 3.
अंकगणित सिद्धान्तों के जन्मदाता माने जाते हैं
(क) चन्द्रशेखर सुब्रह्मण्यम्
(ख) आइंस्टाइन
(ग) श्रीनिवास रामानुजन
(घ) सी.वी. रमण

प्रश्न 4.
सी.वी. रमण को कौन-सा पुरस्कार मिला ?
(क ) शान्ति पुरस्कार
(ख) शिक्षक पुरस्कार
(ग) विज्ञान पुरस्कार
(घ) नोबल पुरस्कार

प्रश्न 5.
टैंक निरोधी निर्देशित प्रक्षेपास्त्र कौन-सा है?
(क) पृथ्वी,
(ख) आकाश
(ग) नाग
(घ) त्रिशूल
उत्तर:
1. (ख) 2. (क) 3. (ग) 4. (घ) 5. (ग)

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

प्रश्न 6.
निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिये गये सही शब्दों से कीजिए
(i) वे अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने…..को देते थे।(पिता/शिक्षकों)
(ii) मैंने……विज्ञान विषय को अपना विषय बनाने का निश्चय किया।(वनस्पति/उड़ान)
(iii) विज्ञान हमें एक…दृष्टि प्रदान करता है।(सूक्ष्म/विशेष)
(iv) सभी माध्यम शिक्षा पद्धति के………साधन हैं।(उत्तम/विशिष्ट)
(iv) सभी माध्यम शिक्षा पद्धति के………साधन हैं।(उत्तम/विशिष्ट)
(v) आपको……….संगीत का अच्छा ज्ञान है।(कर्नाटक/लोक)
उत्तर:
(i) शिक्षकों, (ii) उड़ान, (iii) विशेष, (iv) उत्तम, (v) कर्नाटक।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 7.
डॉ. कलाम के अनुसार पक्षी कैसे उड़ पाते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
डॉ. कलाम के अनुसार पक्षी अपने पैरों को मरोड़कर, पंखों को फड़फड़ाते हुए गति देकर, पूँछ से सन्तुलन बनाकर अपनी आन्तरिक प्रेरणा और जीने की इच्छा शक्ति से उड़ पाते हैं।

प्रश्न 8.
डॉ. कलाम का जन्म कब और कहाँ पर हुआ?
उत्तर:
डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम् कस्बे में हुआ था।

प्रश्न 9.
डॉ. कलाम को भारत सरकार ने किन उपाधियों से सम्मानित किया ?
उत्तर:
भारत सरकार ने डॉ. कलाम को ‘पद्मविभूषण’ और ‘भारत रत्न’ उपाधियों से सम्मानित किया।

प्रश्न 10.
दिन में काम करने के बीच डॉ. कलाम किसका अभ्यास करते थे?
उत्तर:
डॉ. कलाम दिन में काम करने के बीच वीणा बजाने का अभ्यास करते थे।

प्रश्न 11.
डॉ. कलाम ने किस संस्था से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की?
उत्तर:
डॉ. कलाम ने तकनीकी शिक्षा के लिए प्रसिद्ध मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी संस्था से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की।

प्रश्न 12.
डॉ. कलाम को किसका जनक माना जाता है?
उत्तर:
डॉ. कलाम को भारतीय समेकित प्रक्षेपण विकास कार्यक्रम अर्थात् IGMDP का जनक माना जाता है।

प्रश्न 13.
डॉ. कलाम का पूरा नाम क्या था?
उत्तर:
डॉ. कलाम का पूरा नाम ‘अबुल पकिर जैनुला अब्दुल कलाम अबदीन’ था।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 14.
भारत में कौन-सी दो प्रक्षेपास्त्र प्रणालियाँ विकसित हुई ?
उत्तर:
भारत में प्रमुख रूप से ये दो प्रक्षेपास्त्र प्रणालियाँ विकसित हुई आकाश और अग्नि। आकाश मध्यम दूरी को सतह से हवा में मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है, जबकि अग्नि बैलास्टिक मिसाइल है। इसका अनेक तरह से उपयोग किया जा सकता है तथा अनेक रूपों में विकसित किया गया है।

प्रश्न 15.
दूरस्थ शैक्षिक कार्यक्रमों की सफलता के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर:
ऐसे कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि संपर्क, प्रसारण और उत्पादन बढ़े। प्रसार के द्वारा सम्पर्क को डेढ़ लाख टर्मिनल्स के साथ जोड़ने की क्षमता
जरूरी है। ब्रॉड बैंड और वायरलैस संचार माध्यम भी शैक्षिक कार्यक्रमों के उत्तम माध्यम हैं। उत्तम शिक्षा पद्धति के लिए ये सभी साधन आवश्यक हैं।

प्रश्न 16.
अब्दुल कलाम को किनका संगीत अच्छा लगता था?
उत्तर:
अब्दुल कलाम को एम.एस. सुब्बलक्ष्मी और सी. भादुड़ी श्रीनिवास अय्यर को संगीत अच्छा लगता था। अब्दुल कलाम अपने मित्र सांथम के साथ तिरुवर त्यागराजा उत्सव में उनका संगीत सुनने जाते थे और उनके संगीत को लेकर चर्चा करते हुए प्रशंसा करते थे।

प्रश्न 17.
अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन क्यों कहा गया है?
उत्तर:
अब्दुल कलाम ने रक्षा मन्त्रालय की अधीनस्थ संस्था में स्वदेशी हॉकर क्राफ्ट और सेटेलाइट लांच वैहिकल का निर्माण एवं विकास किया। फिर पृथ्वी, आकाश, त्रिशूल, नाग और अग्नि मिसाइलों को मारक क्षमता के आवश्यकतानुसार विकसित किया। इस तरह मिसाइलों की प्रणालियों को पूर्ण विकासकर्ता होने से इन्हें मिसाइल मैन कहा गया है।

प्रश्न 18.
डॉ. अब्दुल कलाम का जन्म-दिन किस रूप में मनाया जाता है?
उत्तर:
डॉ. अब्दुल कलाम विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत का निर्माण करने की प्रेरणा देते थे। इस विशेषता के कारण उनके 79वें जन्म दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व ‘विद्यार्थी दिवस’ के रूप में मनाया था। तब से 15 अक्टूबर को उनके जन्म दिन को ‘विद्यार्थी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 8 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 19.
भारत में विकसित पांच प्रक्षेपास्त्रों का परिचय दीजिए।
उत्तर:
भारत में निम्नलिखित पाँच प्रक्षेपास्त्र विकसित किये गये-

  1.  पृथ्वी सतह से सतह पर मार करने वाला, 150 कि.मी. क्षमता।
  2.  आकाश–मध्यम दूरी का, सतह से हवा में मार करने वाला, 24 किमी. क्षमता।
  3.  त्रिशूल-सतह से हवा में त्वरित एवं छोटी दूरी की क्षमता वाला।
  4.  नाग टैंक निरोधी निर्देशित प्रक्षेपास्त्र, 4 कि.मी. क्षमता।
  5.  अग्नि-तकनीकी प्रमाणक प्रक्षेपण प्रणाली (बैलास्टिक मिसाइल)।

प्रश्न 20.
डॉ. कलाम ने 2020 में हमारे देश के स्वरूप को लेकर क्या कहा था?
उत्तर:
डॉ. कलाम ने अपनी पुस्तक ‘विंग्स ऑफ फायर इण्डिया-2020’ में भारत के स्वरूप को लेकर कहा था कि यहाँ पर

  1.  गाँवों और शहरों को अन्तर समाप्त हो जायेगा
  2.  पर्याप्त ऊर्जा एवं गुणवत्तापूर्ण जल की आपूर्ति होगी
  3.  सेवा क्षेत्रों में सामंजस्य कायम होगा
  4.  कोई भी विद्यार्थी शिक्षा और विकास के मूल्यों से वंचित नहीं रहेगा
  5.  स्वास्थ्य सेवाएँ उत्तम होंगी
  6.  पारदर्शी व्यवस्था होगी और भ्रष्टाचार मिटेगा
  7.  गरीबी और अशिक्षा समाप्त हो जायेगी, अधिकारों का हनन नहीं होगा
  8.  स्त्रियों एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर नियन्त्रण हो जायेगा।
  9.  मेधावी विद्यार्थियों को सभी सुविधाएँ मिलेंगी और
  10.  स्वस्थ, आतंकरहित, समृद्ध एवं शान्तिपूर्ण राष्ट्र बनने से सभी को इस पर गर्व होगा।

प्रश्न 21.
डॉ. कलाम के जीवन से क्या प्रेरणा मिलती है? बताइये।
उत्तर:
डॉ. कलाम के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि अपना काम पूरी ईमानदारी, लगन, मेहनत और साहस से करना चाहिए। अपने जीवन में उन्नति करने के साथ देश के नव-निर्माण में संलग्न रहना चाहिए। विद्यार्थियों को विशेषकर अपने भविष्य के निर्माण में अध्ययनशील होना चाहिए, विषय का चयन सावधानी से करना चाहिए। डॉ. कलाम का जीवन तपस्या-त्याग से भरा रहा। हमें भी उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर गुरुजनों को पूरा श्रेय देना चाहिए।

प्रश्न 22.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
सबसे आवश्यक है कि शिक्षक और विद्यार्थी के मन में विषय के प्रति लगाव और विद्यार्थी के मन में प्रबल जिज्ञासा। विज्ञानं हमें एक विशेष दृष्टि प्रदान करता है जिससे हमारी मानसिक अनिश्चितता समाप्त हो जाती है। यह दृष्टिकोण हमें समस्याओं को सुलझाने की शक्ति प्रदान करता है। हम यह चाहने लगते हैं कि उस समस्या को सुलझाएँ जिसे किसी ने अब तक न सुलझाया हो।

प्रश्न.
(i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए ?
(ii) मानसिक अनिश्चितता किससे समाप्त होती है?
(iii) विज्ञान हमें कौन-सी शक्ति प्रदान करता है?
(iv) विशेष दृष्टि वाला क्या चाहने लगता है?
उत्तर:
(i) शीर्षक-विज्ञान दृष्टि।
(ii) विज्ञान का अध्ययन करने से मानसिक अनिश्चितता समाप्त हो जाती है।
(iii) विज्ञान सिद्धान्तों से पुष्ट रहता है, इस कारण वह समस्याओं को सुलझाने की शक्ति प्रदान करता है।
(iv) विशेष दृष्टिकोण वाला चाहने लगता है कि जिन समस्याओं को अब तक किसी ने न सुलझाया हो, वह उन्हें सुलझाये।

मिसाइल मैन पाठ-सार

इस पाठ में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के साक्षात्कार को रखा गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को मिसाइलों के बनने एवं प्रक्षेपण करने के वैज्ञानिक सिद्धान्त को समझाया और देश को शक्तिशाली बनने का सन्देश दिया। डॉ. कलाम को प्रक्षेपास्त्रों का विशेषज्ञ होने से ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता है।

कठिन शब्दार्थ-ख्याति = प्रसिद्धि। अर्जित = प्राप्त, कमाना। श्रेय = शुभ फल। अनुरोध = विनम्र आग्रह विशेषज्ञ = विषय का विशेष जानकार। सन्तुलन = उचित तालमेल। सामंजस्य = आपसी तालमेल। आन्तरिक = भीतर की, हृदय की। जिज्ञासा = जानने की प्रबल इच्छा। आविष्कार = नयी-नयी चीजों की खोज। विभाजक = बाँटने वाला, अलग करने वाला। निर्धारित = तय। मेधावी = बुद्धिमान्, होशियार। निवेशक = धन या पूँजी लगाने वाला। पारदर्शी = पूरी तरह स्वच्छ। समेकित = मिला-जुला, एक लक्ष्ययुक्त। प्रक्षेपण = फेंकना। त्वरित = शीघ्र, जल्दी। आपूर्ति = भरपाई। प्रसारण = फैलाव। क्षमता = सामर्थ्य। अविवादित = जिसमें कोई विवाद न हो। जनक = पैदा करने वाली। प्रक्षेपास्त्र = फेंककर मारने वाला अस्त्र, मिसाइल। प्रदीपन = प्रकाश करना, उत्तेजित व अंकुरित करना। कर्णधार = नेतृत्व करने वाले, जिन पर कार्य को आगे बढ़ाने का भार हो।

————————————————————

All Chapter RBSE Solutions For Class 8 Hindi

All Subject RBSE Solutions For Class 8 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह RBSE Class 8 Hindi Solutions आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *