RBSE Solution for Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता सम्बन्धी प्रश्न

हेलो स्टूडेंट्स, यहां हमने राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की संस्कृत सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student RBSE solutions for Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता सम्बन्धी प्रश्न pdf Download करे| RBSE solutions for Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता सम्बन्धी प्रश्न notes will help you.

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 Sanskrit के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest Rajasthan board Class 8 Sanskrit syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये है |

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi परिवेशीय सजगता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 1.
हरे पेड़ काटने से जीवों पर क्या प्रभाव पड़ता है? हरे पेड़ों को काटने से रोकने हेतु अपने सुझाव लिखिए।
उत्तर:
हरे पेड़ काटने से जीवों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। एक तो वे शीतल छाया से दूर हो जाते हैं, श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु का अभाव हो जाता है। परिणामस्वरूप अनेक रोग जन्म ले लेते हैं। इसके साथ ही वृक्ष जलवायु नियंत्रण में सहायक होते हैं, वर्षा में सहायक होते हैं, बाढ़ नियंत्रण में सहायक होते हैं, भूमि कटाव में सहायक होते हैं तथा पानी के स्तर में वृद्धि करने में सहायक होते हैं। हरे। वृक्ष काटने से इन सबका प्रभाव जीवों पर पड़ता है। इसलिए सुझाव रूप में हरे पेड़ों को उपर्युक्त समस्याओं से बचने के लिए नहीं काटना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़। लगाने चाहिए क्योंकि पेड़ रहेगा तो हम रहेंगे।

प्रश्न 2.
आप अपने विद्यालय को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं ? लिखिए।
उत्तर:
हम अपने विद्यालय को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं

  1. विद्यालय की सफाई, शौचालय, पेशाब घरों की सफाई पर विशेष ध्यान रखेगे।
  2. कक्षा-कक्ष की सफाई नित्य हो। रही है दीवारों पर कुछ लिखा तो नहीं जा रहा है, इसका विशेष ध्यान रखेंगे।
  3. पानी की टंकी की सफाई तथा टूटियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।
  4. प्रत्येक कक्षा-कक्ष तथा विद्यालय के बरामदे में महापुरुषों के चित्र लगाकर उसे आकर्षक बनाने का काम करेंगे।
  5. विद्यालय के बरामदे तथा कक्षा कक्षों की बाहरी दीवारों पर शिक्षाप्रद तथा देशभक्तिपूर्ण सूक्ति वाक्यों को लिखवायेंगे।

प्रश्न 3.
आपके पड़ोस में बाल-विवाह हो रहा है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे ?
उत्तर:
हम पड़ोस में हो रहे बाल-विवाह को रोकने के लिए अपने पड़ौसी को समझायेंगे कि बाल विवाह एक ऐसी सामाजिक बुराई है जिससे लड़के और लड़की दोनों की छोटी अवस्था में शादी हो जाने से दोनों का जीवन नरक बन जाता है। बाल्यावस्था में विवाह हो जाने से दोनों की शिक्षा पूरी नहीं हो पाती है। उल्टे उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। छोटी अवस्था में विवाह हो जाने से न तो स्वस्थ बच्चा पैदा होता है और उल्टे माँ के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही छोटी उम्र में माँ बनने पर अनेक महिलाओं की मत्यु भी हो जाती है।

प्रश्न 4.
आपके पड़ोस में बारात आई हैं। दहेज के लेनदेने के कारण झगड़ा हो रहा है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे ?
उत्तर:
बारात में दहेज के लेन-देन के कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा है। हम दोनों पक्षों को सबसे पहले समझायेंगे कि दहेज लेना-देना कानूनी अपराध है। इसलिए दोनों पक्षों को दहेज के लेन-देन में नहीं पड़ना चाहिए। तुम दोनों आपस में सम्बन्धी होने जा रहे हैं। बीच में दहेज की बात कहाँ से आ गई है? सम्बन्धी तो आपस में एक-दूसरे का सहयोग आत्मीय भाव से करते हैं। यदि वे मेरे कहने से नहीं मानेंगे तो मैं पुलिस को सूचित कर पुलिस को बुलाकर उनका झगड़ा सुलझाने का प्रयत्न करूंगा।

प्रश्न 5.
आपके पड़ोस में विधवा विवाह होने जा रहा है। कुछ लोग इसके खिलाफ हैं। खिलाफत करने वालों को आप किस प्रकार समझायेंगे?
उत्तर:
हमारे पड़ोस में होने वाले विधवा विवाह में खिलाफत करने वाले लोगों को हम समझायेंगे कि विधवा विवाह करने में कोई बुराई नहीं है। फिर जिस लड़की का विधवा विवाह हो रहा है, उसकी पहाड़ जैसी पूरी जिन्दगी उसके सामने पड़ी है, क्योंकि वह बीस वर्ष की अवस्था में ही विधवा हो गयी। वह अपना शेष जीवन किसके सहारे काटेगी और अपने पिता के घर में किसके सहारे रहेगी। उसकी भी तो अपनी इच्छाएँ हैं। इस बात पर हम लोगों को गहराई से विचार करना चाहिए। हमें विश्वास है कि कथनों पर लोग विचार करके मान जायेंगे और राजी हो जायेंगे।

प्रश्न 6.
आपके मुहल्ले के लोग जगह-जगह कचरा डालते हैं, गन्दगी फैलाने से रोकने के लिए आप उन्हें किस प्रकार समझायेंगे?
उत्तर:
हमारे मुहल्ले के लोग जगह-जगह कचरा एवं गन्दगी फैलाते हैं। इससे न केवल पूरा मुहल्ला गन्दा नजर आता है बल्कि अनेक प्रकार की बीमारियाँ भी फैलती हैं। हमारे देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चला रखा है। हम अपने मुहल्ले के लोगों को समझायेंगे कि सभी लोग अपने घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर नहीं डालकर नियत स्थान पर उपलब्ध कचरापात्र में ही डालें। जिससे पूरा मुहल्ला भी साफ सुथरा नजर आये और हम स्वच्छ भारत अभियान में भी अपना योगदान दे सकें।

प्रश्न 7.
आपके पड़ोस में मृत्यु भोज होने जा रहा है। आप |उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे ?
उत्तर:
हम उन्हें समझायेंगे कि हमारे यहाँ मृत्यु भोज। करना एक सामाजिक कुरीति है, इसलिए इस सामाजिक बुराई को हमें आज के महँगाई के जमाने में छोड़ देनी चाहिए। मृत्यु भोज की जगह यदि सामर्थ्य है तो हमें उसके उपलक्ष में गरीबों और वृद्धों के लिए चलने वाली संस्थाओं में दान दे देना चाहिए। मृत्यु भोज में इतने आदमियों को न्योत कर उन्हें भोजन कराने से क्या लाभ है? न्योते व्यक्ति शाम को खा जायेंगे और सुबह मिलने पर तुम्हें पहचानेंगे भी नहीं।

प्रश्न 8.
आपके पड़ोस में कुछ लोग कन्या शिक्षा का विरोध कर रहे हैं। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे?
उत्तर:
हमारे पड़ोस में कन्या शिक्षा का विरोध करने वाले व्यक्तियों को समझायेंगे कि आज के जमाने में लड़कालड़की एक समान हैं। यदि लड़के को पढ़ने का अधिकार है तो लड़कियों को क्यों नहीं? फिर पढ़ी-लिखी लड़की अपने परिवार-समाज की एक तरह से थाती होती है। वह समाज और परिवार को आगे बढ़ाने में सहायक होती है। वह अपने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में अपनी अहम् भूमिका निभाती है। उनके भविष्य का सुनिर्माण करने में सहायक होती है। अपनी गृहस्थी का सुसंचालन करने में सहायक होती है आदि बातें भी उन्हें समझायेंगे।

प्रश्न 9.
आपके पड़ोस में वृक्ष-कटाई हो रही है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे ?
उत्तर:
पड़ोस में वृक्ष कटाई करने वाले लोगों को समझायेंगे कि हमें वृक्ष काटने नहीं चाहिए, क्योंकि वृक्ष काटने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं जो हमारी प्राण वायु है जिसके अभाव में जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके साथ ही पेड़ वर्षा में सहायक होते हैं। पेड़ों से दवाइयाँ, हरियाली, छाया और लकड़ियाँ प्राप्त होती हैं जो हमारे जीवन के लिए सहयोगी होती हैं, इसलिए पेड़ काटने के बजाय हमें पेड़ लगाने चाहिए।

प्रश्न 10.
आपके पड़ोस में जल का दुरुपयोग हो रहा है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे ?
उत्तर:
हमारे पड़ोस में जले का दुरुपयोग करने वाले पड़ोसी को हम समझायेंगे कि जल का दुरुपयोग हमें नहीं करना चाहिए क्योंकि जल ही जीवन है। जल का सदुपयोग करना चाहिए। उसे व्यर्थ में फैलाना नहीं चाहिए, क्योंकि कल पानी नहीं रहेगा तो हमारा जीवन संकट में पड़ जायेगा। हमारे दैनिक कार्य नहीं हो सकेंगे। फिर हम क्या करेंगे?

प्रश्न 11.
आपके पड़ोस में एक वृद्ध व्यक्ति बीमार हो रहा है। आप उसकी सहायता किस प्रकार करेंगे?
उत्तर:
हमारे पड़ोस में वृद्ध व्यक्ति के बीमार होने की सूचना जैसे ही हमें प्राप्त होती है, हम अपना सब काम छोड़ कर सबसे पहले उसके घर जायेंगे। उसकी हालत देखकर उसको अस्पताल डॉक्टर को दिखाने के लिए तुरन्त किसी भी उपलब्ध साधन से ले जायेंगे और उसका इलाज करवाने में पूरा सहयोग सभी तरह से करेंगे।

प्रश्न 12.
आपके पड़ोस में बिजली की चोरी हो रही है। आप उसे रोकने के लिए उन्हें किस प्रकार समझायेंगे?
उत्तर:
हमारे पड़ोस में बिजली की चोरी करने वाले पड़ोसी को हम समझायेंगे कि अवैध रूप से बिजली के तार पर कटिया डालकर बिजली की चोरी कर जो अपने घर में उजाला करते हो। यह उचित नहीं है, क्योंकि इस तरह करने से कभी भी तुम्हें करंट लग सकता है। इससे तुम्हारी जान को भी खतरा हो सकता है। अच्छा यह रहेगा कि तुम विधिवत कनेक्शन करवा कर बिजली का उपयोग करना शुरू कर दो। इससे न तुम्हें कटिया डालकर बिजली का अवैध उपयोग करना पड़ेगा, न कोई डर रहेगा और सुखपूर्वक बिजली का उपयोग भी कर सकोगे।

————————————————————

All Chapter RBSE Solutions For Class 8 Hindi

All Subject RBSE Solutions For Class 8 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह RBSE Class 8 Hindi Solutions आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *