क्रिया विशेषण अव्यय किसे कहते है? – Kriya Visheshan Avyay

Kriya Visheshan Avyay: क्रिया विशेषण अव्यय किसे कहते है?परीक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण टॉपिक है. अक्सर इस विषय से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है. अतः परीक्षार्थियों को क्रिया विशेषण अव्यय किसे कहते है? से जुड़े सभी सम्बंधित प्रश्नों को भलीभांति तैयार कर लेना चाहिए।

आज यहां हम आपको क्रिया विशेषण अव्यय के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, इसलिए यदि आप क्रिया विशेषण अव्यय बारे में नहीं जानते हैं, तो इस लेख की मदद से, आप आज इस विषय को बेहतर तरीके से जान पाएंगे।

क्रिया विशेषण अव्यय किसे कहते है? – Kriya Visheshan Avyay

क्रिया विशेषण अव्यय किसे कहते है?

  – जिस शब्द से क्रिया की विशेषता प्रकट हो, उसे क्रिया विशेषण कहते हैं।

अव्यय क्या होता है ?

अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग , वचन , पुरुष , कारक , काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं। अव्यय शब्द हर स्थिति में अपने मूल रूप में रहते हैं। इन शब्दों को अविकारी शब्द भी कहा जाता है।

जैसे :- जब , तब , अभी ,अगर , वह, वहाँ , यहाँ , इधर , उधर , किन्तु , परन्तु , बल्कि , इसलिए , अतएव , अवश्य , तेज , कल , धीरे , लेकिन , चूँकि , क्योंकि आदि।

जैसे – मैं धीरे-धीरे गाता हूँ।

यहां गाता हूँ, क्रिया है। गाने का काम धीरे-धीरे हो रहा है। अतः ‘धीरे-धीरे’ क्रिया विशेषण अव्यय है जिसका मूल रूप नहीं बदलता।

क्रिया विशेषण अव्यय के भेद

इसे भी पढ़ें- क्रिया विशेषण कितने भेद होते हैं? 

क्रिया विशेषण के मुख्य रूप से पाँच भेद होते हैं –

1 . स्थानवाचक – यहाँ, वहाँ, जहाँ, कहाँ, आगे, पीछे

2 . कालवाचक – आज, कल, परसों, अब, जब, कब

3 . रीतिवाचक – ऐसे, वैसे, कैसे, अचानक, धीरे, सचमुच

4 . परिमाणवाचक – बहुत, बड़ा, भारी, बिलकुल, खूब

5 . प्रश्नवाचक – क्यों, क्या, किसलिए, किस कारण।

उदाहरण– (i) वह यहाँ से चला गया।

(ii) घोडा तेज दौड़ता है।

(iii) अब पढना बंद करो।

(iv) बच्चे धीरे-धीरे चल रहे थे।

(v) वे लोग रात को पहुँचे।

(vi) सुधा प्रतिदिन पढती है।

(vii) वह यहाँ आता है।

(viii) रमेश प्रतिदिन पढ़ता है।

(ix) सुमन सुंदर लिखती है।

(x) मैं बहुत थक गया हूँ।

इस आर्टिकल में अपने पढ़ा कि, क्रिया विशेषण अव्यय क्या हैं? हमे उम्मीद है कि उपर दी गयी जानकारी आपको आवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *