गुणवाचक विशेषण किसे कहते है? – Gunvachak Visheshan Kise Kehte Hai

Gunvachak Visheshan Kise Kehte Hai: गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं? परीक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण टॉपिक है. अक्सर इस विषय से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है. अतः परीक्षार्थियों को गुणवाचक विशेषण से जुड़े सभी सम्बंधित प्रश्नों का भलीभांति तैयार कर लेना चाहिए।

गुणवाचक विशेषण किसे कहते है? – Gunvachak Visheshan Kise Kehte Hai

गुणवाचक विशेषण किसे कहते है?

किसी वाक्य में संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, रूप, आकार, स्वभाव, समय, स्थान या दशा आदि का बोध करवाने वाले शब्दों को गुणवाचक विशेषण कहते हैं। गुणवाचक विशेषण का शाब्दिक अर्थ गुण बताने वाला होता है। गुणवाचक विशेषणों की संख्या निश्चित नहीं है।

जैसे:- बुरे लोग, साफ बस्ती, कठोर शरीर, नए कपड़े, बड़ा मकान, सफ़ेद घोडा, लालची आदमी इत्यादि.

हीनता के अर्थ का बोध करवाने के लिए गुणवाचक विशेषणों के साथ ‘सा’ प्रत्यय का प्रयोग किया जाता है. जैसे:- छोटी सी दीवार।

गुणवाचक विशेषण के प्रकार

रंगबोधक :- लाल, पीला, नीला ,काला, सफ़ेद।

कालबोधक:- पापी, बेईमान, बुरा, लालची, घमंडी,।

स्वादबोधक :- खट्टा, मीठा, कड़वा, नमकीन, तीखा,।

गुणबोधक :- सुन्दर, भला, अच्छा, सीधा,ईमानदार।

अवस्थाबोधक :- लम्बा, पतला, मोटा, छोटा ,कमजोर।

दोषबोधक :- पापी, बेईमान, बुरा, लालची, घमंडी,।

आकारबोधक :- लम्बा, चौड़ा, समान, नुकीला, तिरछा,।

इसे भी पढ़ें- क्रिया विशेषण अव्यय किसे कहते है? 

स्थानबोधक :- बाहरी,भीतरी,देशीय, विदेशीय, क्षेत्रीय,।

दिशाबोधक :- उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, निचला,।

भावबोधक :- अच्छा, बुरा, वीर, डरपोक, कायर,।

स्पर्शबोधक :- मुलायम, ठंडा, गर्म, खुरदरा,।

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण

  • मेरा सिर कुछ भारी सा हो रहा है।
  • रमेश एक बलवान युवक है।
  • राधा मेधावी छात्रा है।
  • हमारे घर के बाहर बड़ा सा पेड़ है।
  • कुत्ता पालतू जानवर है।
  • हमनें नया घर बनवा लिया है।
  • कमलेश सीधा आदमी है।
  • ताज़ा दूध सेहत के लिए अच्छा होता है।

इस आर्टिकल में अपने गुणवाचक विशेषण को पढ़ाहमे उम्मीद है कि ऊपर दी गयी जानकारी आपको आवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *