संख्या पद्धति शार्ट ट्रिक

संख्या पद्धति शार्ट ट्रिक | Number System in Hindi

हेलो दोस्तों इस आर्टिकल में आपको संख्या पद्धति के Short Tricks को बताया गया है | अगर आप किसी भी Government Exam की तयारी कर रहे है तो आप इन short tricks को प्रयोग करके सवालों को हल कर सकते है |

एक ऐसी पद्धति, जिसमें विभिन्न प्रकार की संख्याओ एवं उनके मध्य सम्बन्धों व नियमों का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है, संख्या पद्धति कहलाती है।

प्राकृतिक संख्याएँ (Natural Numbers):

वे संख्याएँ जो गणना करने में प्रयुक्त की जाती है, प्राकृतिक संख्याएँ कहलाती है।

जैसे- N={1,2,3,4,……..}

पूर्ण संख्याएँ (Whole Numbers):

यदि प्राकृतिक संख्याओं के साथ शून्य को भी सम्मिलित कर लिया जाये, तो वे संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ कहलाती है।

जैसे- w = {0,1,2,3,……..}

पूर्णांक (Integars):

सभी पूर्ण संख्याएँ तथा ऋणात्मक संख्याएँ पूर्णांक कहलाती है।

जैसे- I = { …..-3, -2, -1 ,0 , 1, 2, 3 }

धन पूर्णांक (Positive Integars):

सभी प्राकृतिक संख्याएँ धन पूर्णांक कहलाती है।

जैसे- I=+{1,2,3,4,……..}

ऋण पूर्णांक (Negative Integars):

सभी ऋणात्मक संख्याएँ ऋण पूर्णांक कहलाती है।

जैसे- I= -{0,1,2,3,……..}

परिमेय संख्याएँ (Rational Number):

वे सभी संख्याएँ जिन्हें p/q के रूप में व्यक्त किया जा सके, परिमेय संख्याएँ कहलाती है।

Q = { p/q q : p तथा q पूर्णांक है और q ≠ 0 }

जैसे- 5, -2, 4/5, 0 आदि परिमेय संख्याएँ है।

अपरिमेय संख्याएँ ( Irrational Number):

वे सभी संख्याएँ जिन्हें p/q के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सके, अपरिमेय संख्याएँ कहलाती है| √2,√3,√5 आदि अपरिमेय संख्याएँ है।

л एक अपरिमेय संख्या है क्योकि 22/7 तथा 3.14 , л के लगभग बराबर है।

वास्तविक संख्याएँ (Real Number):

वे सभी संख्याएँ जो या तो परिमेय हो अथवा अपरिमेय हो, वास्तविक संख्याएँ कहलाती है।

सम संख्याएँ (Even Numbers):

वे सभी संख्याएँ जो 2 से पूर्णत: विभाजित हो जाती है, सम संख्याएँ कहलाती है।

उदाहरण- 2, 4, 6, 8, ……. सम संख्याएँ है|।

विषम संख्याएँ (Odd Number):

वे सभी संख्याएँ जो 2 से पूर्णत: विभाजित नहीं होती है, विषम संख्याएँ कहलाती है।

उदाहरण- 1, 3, 5, 7, ……. विषम संख्याएँ है।

अभाज्य संख्याएँ (prime Number):

वे सभी संख्याएँ जो 1 व स्वयं के अतिरिक्त किसी अन्य संख्या से पूर्णत: विभाजित न हो, अभाज्य संख्याएँ कहलाती है।

उदाहरण- 2, 3, 5, 7,11, ……. अभाज्य संख्याएँ है।

भाज्य संख्याएँ (Composite Number):

वे सभी संख्याएँ जो 1 व स्वयं के अतिरिक्त कम से कम एक अन्य संख्या से पूर्णत: विभाजित हो, भाज्य संख्याएँ कहलाती है।

उदाहरण- 8, 9, 15, 11, ……. भाज्य संख्याएँ है।

दोस्तों अगर आपको संख्या पद्धति से रिलेटेड कोई भी डाउट है या किसी भी तरह की ट्रिक्स समझ में न आया हो तो आप बिना झिझक के हमे कमेंट कर सकते है |

हमारी टीम आपके डाउट का जल्दी से जल्दी जवाब देगी | अगर आपको इस वेबसाइट में कुछ सीखने को मिला हो तो आप इसे अपने दोस्तों को भी बता सकते है |

क्योकि इस https://hindilearning.in वेबसाइट में सभी क्लास के सभी सब्जेक्ट के और कॉम्पटीटिव एग्जाम के रिलेटेड आर्टिकल दिए गए है | अर्थात यह हिंदी ज्ञान का कम्पलीट पिटारा है यह वेबसाइट |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *