UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 12 धुलाई कला

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 6वीं की गृह शिल्प एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 6 Home Craft Chapter 12 धुलाई कला pdf Download करे| up board solutions for Class 6 Home Craft Chapter 12 धुलाई कला notes will help you. NCERT Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 12 धुलाई कला pdf download, up board solutions for Class 6 home craft.

यूपी बोर्ड कक्षा 6 home craft के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 6 home craft syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

धुलाई कला

अभ्यास

प्रश्न 1.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-
(क) रोगी व्यक्ति के कपड़ों को गर्म पानी में धोना चाहिए।
(ख) सफेद और रंगीन कपड़ों को साथ-साथ नहीं धोना चाहिए।
(ग) वस्तुओं में कड़ापन लाने के लिए कलफ लगाते हैं।
(घ) फटे वस्त्रों को धोने के पूर्व सिलना चाहिए।

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) वस्त्रों में सिकुड़न कैसे दूर करते हैं ?
उत्तर
वस्त्रों को प्रेस कर उनकी सिकुड़न दूर की जाती है।

(ख) वस्त्रों की नियमित धुलाई क्यों आवश्यक है ?
उत्तर
वस्त्र प्रयोग करने, पहनने आदि से गंदे हो जाते हैं। इस कारण वस्त्रों की नियमित धुलाई शारीरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) वस्त्रों की धुलाई क्यों आवश्यक है ?
उत्तर
वस्त्रों की सफाई और दुर्गंध दूर करने के लिए, कपड़ों की सुंदरता, सुरक्षा के लिए और उत्तम स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व में निखार लाने हेतु वस्त्रों की धुलाई आवश्यक है।

(ख) सफेद कपड़ों में नील कैसे लगाते हैं ?
उत्तर
सफेद कपड़ों में नील लगाने से उनकी सफेदी में निखार आ जाता है। नील लगाने के लिए पानी में नील की आवश्यक मात्रा घोल लेते हैं। धुले कपड़े को नील में डुबो देते हैं तथा उलट-पलट कर कपड़ा शीघ्रता से घुमाते हैं। फिर निचोड़कर सूखने के लिए धूप में फैला देते हैं।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) कपड़ा धोने के पूर्व किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर
कपड़े धोने से पूर्व निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए

  1. सफेद एवं रंगीन वस्त्रों को अलग-अलग धोएँ।
  2. रोगी के वस्त्रों को अलग बर्तन में उबालकर, धोकर धूप में सुखाएँ।
  3. फटे वस्त्रों को धोने से पूर्व मरम्मत कर लें।
  4. दाग या धब्बा पहले छुड़ा लें।
  5. कपड़ों में साबुन नहीं छोड़ना चाहिए।

(ख) कलफ किन-किन चीजों से बनाया जाता है एवं वस्त्रों में लगाने की विधि लिखिए ?
उत्तर
चावल, मैदा, अरारोट या साबूदाने को पानी में पकाकर कलफ बनाया जाता है। जिन कपड़ों में कलफ लगाना हो, उन्हें कलफ के पतले घोल में डुबोकर निचोड़ लें । यदि कपड़े सफेद हों और उनमें नील तथा कलफ दोनों की आवश्यकता हो तो नील के घोल में ही कलफ डालकर कपड़े को डुबोएँ तथा तुरंत निचोड़कर फैला दें।

प्रोजेक्ट कार्य :                  नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 6 home craft

All Subject UP Board Solutions For Class 6 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 6 home craft NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *