UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 11 गृह-प्रबन्ध

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 6वीं की गृह शिल्प एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 6 Home Craft Chapter 11 गृह-प्रबन्ध pdf Download करे| up board solutions for Class 6 Home Craft Chapter 11 गृह-प्रबन्ध notes will help you. NCERT Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 11 गृह-प्रबन्ध pdf download, up board solutions for Class 6 home craft.

यूपी बोर्ड कक्षा 6 home craft के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 6 home craft syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

गृह-प्रबन्ध

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न सही विकल्प के सामने दिए गोल घेरे को काला करें-
(1) घर का प्रबंध सबसे अधिक प्रभावी होता है।
(क) आमदनी से ◯
(ख) रहन-सहन के तरीकों से ●
(ग) वस्तुओं के मूल्य से ◯
(घ) मॅहगाई से ◯

(2) अच्छे गृह प्रबंघ के लिए कौन सी सूची बेमेल है|
(क) टूथब्रश, मंजन, साबुन, तौलिया ◯
(ख) दाल, चावल, आटा, बेसन ◯
(ग) जूता, मोजा, पॉलिश, ब्रश ◯
(घ)टी.वी., टेपरिकार्डर, रेडिया, स्टोव ●

प्रश्न 2.
अति लघुउत्तरीय प्रश्न
(क) आकस्मिक आवश्यकता की किन्हीं चार वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर
टॉर्च, दवा, प्राथमिक चिकित्सा पेटी, रस्सी

(ख) वार्षिक सफाई में कौन-कौन से कार्य औते हैं ?
उत्तर
वार्षिक सफाई में घर की दीवारों पर पुताई करने का कार्य तथा टूटी-फूटी दीवारों का प्लास्टर आदि ठीक करने का कार्य आता है।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) आप अपने घर की दैनिक सफाई में कौन-कौन से कार्य करते हैं ?
उत्तर
हम अपने घर की दैनिक सफाई में फर्श पर झाडू देना पोंछा लगाना, बरतन धोना, कपड़े धोना आदि कार्य करते हैं।

(ख) गृह प्रबंध से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर
घर के सभी सदस्यों की आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं की उपलब्धता तथा उनका उचित रख-रखाव या घर की समस्त वस्तुओं को उनके उपयोग के अनुसार रख-रखाव ही गृह-प्रबन्ध है। घर के सदस्यों में उचित तालमेल व सामंजस्य की दृष्टि से गृह-प्रबन्ध आवश्यक है।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक सफाई के अंतर्गत आप कौन-कौन से कार्य करते हैं ?
उत्तर
दैनिक सफाई के अंतर्गत हम कमरे के फर्श पर झाडू लगाने, पोंछा लगाने, बरतन तथा कपड़े साफ करने का कार्य करते हैं। साप्ताहिक सफाई के अंतर्गत प्रायः चादर, तौलिया को डिटरजेंट में भिगोने, धोने एवं सुखाने का कार्य किया जाता है। मासिक सफाई में हम रसोई घर के डिब्बों को साफ करने एवं फर्नीचर के कवर बदलने का कार्य करते हैं।

(ख) गृह प्रबंध के क्या लाभ हैं, घर के प्रबंधन में किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?
उत्तर
गृह-प्रबन्ध में वस्तुओं के उपलब्ध होने के बाद उनका रख-रखाव होता है फिर उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाती है। गृह प्रबन्ध से सम्बन्धित कुछ विशेष बातें निम्नलिखित हैं

  1. भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना गृह प्रबन्धन के लिए आवश्यक है।
  2. गृह-प्रबन्धन का सीधा सम्बन्ध हमारी सोच, हमारी आदतों से होता है। ये आदत हमें स्वयं ही विकसित करनी होती है। अच्छे गृह-प्रबन्धन के लिए घर के सभी सदस्यों को एक-दूसरे की आदतों के बारे में बातें भी करते रहना चाहिए।
  3. गृह-प्रबन्धन के लिए हमें वस्तुओं के प्रयोग के तरीकों को भी जानना चाहिए।
  4. घर के उचित प्रबन्धन में समय-पालन का महत्त्व होता है। सभी सदस्यों को नित्यकर्म, नाश्ता, भोजन सही समय पर करना चाहिए।

प्रोजेक्ट कार्य :                  नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 6 home craft

All Subject UP Board Solutions For Class 6 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 6 home craft NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *