Samuh Vachak Sangya

Samuh Vachak Sangya – समूहवाचक संज्ञा किसे कहते है? परिभाषा व उदाहरण

Samuh Vachak Sangya: हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस आर्टिकल में समूहवाचक संज्ञा किसे कहते है? परिभाषा व उदाहरण (Samuh Vachak Sangya) के बारे में पढ़ेंगे | यह हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसे हर एक विद्यार्थी को जानना जरूरी है |

Samuh Vachak Sangya

समूहवाचक संज्ञा कि परिभाषा

समूहवाचक संज्ञा जब कोई ऐसे पदार्थ या वस्तु जो एक साथ समूह का बोध कराती हो, वहां समूहवाचक संज्ञा कहलाती है। उदाहरण के तौर पर समूहवाचक संज्ञा को देखा जाए तो यह गिरोह, झुंड, सभा, सेना, दल, आदि ऐसे शब्द समूह वाचक शब्द होते हैं।

समूहवाचक संज्ञा के कुछ अन्य उदाहरण

  • क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘टीम’ शब्द से खिलाडियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘टीम’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • मुझे एक दर्जन केले खरीदने हैं।

यहाँ दिए गए वाक्य में ‘दर्जन’ एक समूह का बोध करा रहा है, इसलिए यह समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

  • भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी सेना है।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘सेना’ शब्द से जवानों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘सेना’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • मेरी पूरी कक्षा के विद्यार्थी घूमने जा रहे हैं।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘कक्षा’ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘टीम’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘भीड़’ शब्द से लोगों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘भीड़’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।

इसे भी पढ़े: संस्कृत कि लकारे बताइये।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘परिवार’ शब्द से सदस्यों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘परिवार’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

  • कल रात को एक चोरों का गिरोह रंगे हाथों पकड गया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गिरोह’ शब्द से चोरों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गिरोह’ शब्द समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • पुलिस ने चोरो की गाडी से हथियारों का जखीरा बरामद किया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘जखीरा’ शब्द से हथियारों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘जखीरा’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • कालेधन की बात चलते ही सभा में सन्नाटा छा गया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘सभा’ शब्द से एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘सभा’ शब्द समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • मैंने जंगल में हिरणों का झूंड देखा।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘झुण्ड’ शब्द से हिरणों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘झुण्ड’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • मैंने अपने दोस्त को जन्मदिन पर फूलो का गुलदस्ता दिया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गुलदस्ता’ शब्द से फूलों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गुलदस्ता’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • आज मैंने अंगूरों का एक गुच्छा खाया।

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गुच्छा’ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गुच्छा’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

  • मेरी पूरी कक्षा में मुझे पहला स्थान प्राप्त हुआ।

ऊपर दिए गए वाक्य में  ‘कक्षा’ शब्द हमें एक  समूह का बोध करा रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

  • मेरे भाषण की सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मेरी प्रशंसा की।

दिए गए वाक्य में ‘सभा’ शब्द से हमें एक समूह का बोध हो रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

  • हाथी हमेशा झुण्ड में सफर करते हैं।

इस वाक्य में ‘झुण्ड’ शब्द के द्वारा हमें हाथियों के एक समूह का बोध हो रहा है अतः यह एक समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

पंकज उधास के गाना शुरू करते ही देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गयी।

ऊपर दिए वाक्य में ‘भीड़’ शब्द हैं एक समूह का बोध करा रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का  उदाहरण है।

Samuh Vachak Sangya Video

Credit: PRAMOD SIR; Samuh Vachak Sangya

आर्टिकल में अपने पढ़ा कि समूह वाचक संज्ञा  किसे कहते हैं, हमे उम्मीद है कि ऊपर दी गयी जानकारी आपको आवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *