RBSE Solutions for Class 10 Physical Education Chapter 12 विद्यालय में प्रचलित व्यायाम

हेलो स्टूडेंट्स, यहां हमने राजस्थान बोर्ड Class 10 Physical Education Chapter 12 विद्यालय में प्रचलित व्यायाम सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student RBSE solutions for Class 10 Physical Education Chapter 12 विद्यालय में प्रचलित व्यायाम pdf Download करे| RBSE solutions for Class 10 Physical Education Chapter 12 विद्यालय में प्रचलित व्यायाम notes will help you.

Rajasthan Board RBSE Class 10 Physical Education Chapter 12 विद्यालय में प्रचलित व्यायाम

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 12 पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 12 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
व्यायाम का अर्थ बताइये।
उत्तर:
व्यायाम वह गतिविधि है जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाती है।

प्रश्न 2.
विद्यालय में व्यायाम प्रदर्शन सामान्यतया कब करते हैं ?
उत्तर:
स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, वार्षिकोत्सव एवं विशेष आयोजन में विद्यार्थियों से सामूहिक व्यायाम करवाया जाता है।

प्रश्न 3.
दंड (लाठी) किसे कहते हैं ?
उत्तर:
बाँस के आदमकद डंडे को दंड (लाठी) कहते हैं।

प्रश्न 4.
मुक्त-हस्त व्यायाम किसे कहते हैं ?
उत्तर:
बगैर साधन, के व्यायाम करने को मुक्त-हस्त व्यायाम कहते हैं।

प्रश्न 5.
उपकरण युक्त व्यायाम से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
उपकरण युक्त व्यायाम में विद्यार्थी साधन से युक्त होकर व्यायाम करते हैं।

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 12 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
व्यायाम का महत्त्व बताइये।
उत्तर:
व्यायाम का महत्त्व – जिस प्रकार सन्तुलित आहार व्यक्ति के लिए आवश्यक है उसी प्रकार व्यायाम उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। व्यायाम से माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं, हृदय प्रणाली सुदृढ़ बनती है। शरीर में विद्यमान सभी तंत्र यथा पाचन तंत्र, रक्त परिसंचरण तंत्र, श्वसन तंत्र, स्नायु तंत्र, तंत्रिका तंत्र सहित शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं। व्यायाम से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। आज विश्व स्तर पर मोटापा, मधुमेह आदि अनेक बीमारियाँ बढ़ती जा रही हैं। इसका एक मात्र समाधान व्यायाम है। अत: व्यायाम की महत्ता को देखते हुए विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिये विद्यालय स्तर पर व्यायाम को अनिवार्य कर दिया है। व्यायाम करने से ना सिर्फ तन तरोताजा बना रहता है बल्कि पूरे शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है, इससे त्वचा में निखार आता है इसका सम्पूर्ण स्वास्थ्य और सुन्दरता पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 2.
साधन युक्त व्यायाम कौन-कौन से हैं ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
साधन युक्त व्यायाम निम्नलिखित हैं –
1. डम्बल्स व्यायाम
2. दण्ड (लाठी) व्यायाम
3. लेजियम व्यायाम
4. पताको योग

  1. डम्बल्स व्यायाम – विद्यार्थी हाथों में डम्बल्स लेकर व्यायाम करते हैं।
  2. दण्ड (लाठी) व्यायाम – इसी प्रकार दण्ड व्यायाम यानि लाठी के साथ विद्यार्थी दण्ड व्यायाम करते हैं।
  3. लेजियम व्यायाम – प्राचीन समय से साधन युक्त व्यायाम के तहत लेजियम का भी प्रचलन है। इस व्यायाम में कर्ण प्रिय मधुर संगीत आनन्द प्रदान करता है तथा विभिन्न समारोह में लेजियम व्यायाम का बहुत महत्त्व है।
  4. झण्डी (पताका) व्यायाम – साधन युक्त व्यायाम के अन्तर्गत झण्डी (पताका) युक्त व्यायाम का विद्यालय स्तर पर अत्यधिक महत्त्व है। इस व्यायाम के अन्तर्गत विद्यार्थी दोनों हाथों में झण्डी (पताका) लेकर सामूहिक रूप से व्यायाम करते। हैं। तब दृश्य आनन्ददायी होता है।

प्रश्न 3.
विद्यालय में प्रचलित व्यायाम विद्यार्थियों के लिए क्यों उपयोगी है ?
उत्तर:
विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिये व्यायाम का प्रचलन है। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को यौगिक क्रियाएँ जो कि एक प्रकार का व्यायाम है एवं आवंटित कालांश में विषय अध्यापन के अलावा व्यायाम करवाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, वार्षिकोत्सव एवं विशेष आयोजन में विद्यार्थियों से सामूहिक व्यायाम करवाया जाता है। व्यायाम करने से ना सिर्फ तन तरोताजा बना रहता है। बल्कि पूरे शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है, इससे त्वचा में निखार आता है। इसका सम्पूर्ण स्वास्थ्य और सुन्दरता पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 12 अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 12 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
सामान्यतया लड़कियों की किस आयु तक शरीर की वृद्धि और विकास होता है-
(अ) 15 वर्ष तक
(ब) 18 वर्ष तक
(स) 21 वर्ष तक
(द) जीवन पर्यन्त
उत्तरमाला:
(ब) 18 वर्ष तक

प्रश्न 2.
साधन युक्त व्यायाम का प्रकार है
(अ) डम्बल्स व्यायाम
(ब) दण्ड (लाठी) व्यायाम
(स) लेजियम व्यायाम
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तरमाला:
(द) उपर्युक्त सभी

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 12 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सामान्य व्यायाम कौन-कौन से प्रकार का होता है ?
उत्तर:
सामान्य व्यायाम निम्न प्रकार का होता है –

  1. खड़े होकर करने के व्यायाम।
  2. बैठकर करने के व्यायाम

प्रश्न 2.
आज विश्व में कौनसी दो बीमारियाँ बढ़ती जा रही हैं ?
उत्तर:
मोटापा और मधुमेह।

प्रश्न 3.
विद्यालय में प्रचलित सभी व्यायाम किसके आधार स्तम्भ हैं ?
उत्तर:
विद्यालय में प्रचलित सभी व्यायाम शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के आधार स्तम्भ हैं।

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 12 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
खड़े होकर करने के व्यायामों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
खड़े होकर करने के व्यायाम – खड़े हुए व्यायाम के अन्तर्गत विद्यार्थी मैदान में खड़े होकर व्यायाम करते हैं। कुछ व्यायाम निम्न प्रकार से हैं – (स्थिति सावधान की मुद्रा में, उँगलियाँ सीधी रहेंगी)

व्यायाम क्रमांक 1

  1. दायीं भुजा दायीं ओर बाईं भुजा बायीं ओर ले जाना, कंधे के समानान्तर, हथेलियाँ जमीन की ओर तथा पैरों के मध्य उछलकर करीब 30 संन्टीमीटर फासला रखना।
  2. कंधे के समानान्तर हाथों को ऊपर ले जाना हथेलियाँ आमने-सामने एवं हाथ एकदम सीधे रखना।
  3. दोनों हाथों को पुनः कंधे के समानान्तर लाना।
  4. पुनः शुरू की स्थिति में आना। कुल 16 की गिनती से करना।

व्यायाम क्रमांक 2

  1. दोनों हाथ सामने ले जाना, कंधे की सीध में, हथेलियाँ आमने-सामने, पैरों के मध्य उछलकर करीब 30 सेन्टीमीटर फासला रखना।
  2. दोनों हाथ ऊपर ले जाना, हाथ सीधे रखना।
  3. दोनों हाथ बाजू में कंधे के समानान्तर रखना।
  4. पुनः शुरू की स्थिति में आना। कुल 16 की गिनती से करना।

व्यायाम क्रमांक 3

  1. दोनों हाथ बाजू में कंधे की सीध में हथेलियाँ जमीन की ओर पैर के मध्य उछलकर 30 सेन्टीमीटर फासला रखना।
  2. दोनों हाथ कोहनियों में मोड़कर उँगलियाँ कंधे पर रखना।
  3. दोनों हाथ सामने हथेलियाँ आमने-सामने।
  4. पुनः शुरू की स्थिति में आना । कुल 16 की गिनती से करना।

व्यायाम क्रमांक 4

  1. दोनों हाथ सीने के सामने कोहनियों को मोड़ना, मुठ्ठियाँ बंधी हुई तथा कंधे के पास तथा उछलकर दोनों पैरों के मध्य करीब 30 सेन्टीमीटर का फासला रखना।
  2. दोनों हाथ सामने, हथेलियाँ आमने-सामने।
  3. क्रमांक 1 की स्थिति में पुनः आना।
  4. दोनों हाथ बाजू में हथेलियाँ जमीन की ओर।
  5. क्रमांक 1 की स्थिति में पुनः आना।
  6. दोनों हाथ ऊपर हथेलियाँ आमने-सामने।
  7. क्रमांक 1 की स्थिति में आना।
  8. सावधान की स्थिति में आना। कुल 16 की गिनती से करना।

व्यायाम क्रमांक 5

  1. दोनों हाथ बाजू में, हथेलियाँ जमीन की ओर उछलकर दोनों पैरों के मध्य करीब 30 सेन्टीमीटर का फासला रखना।
  2. दोनों हाथ सावधान की स्थिति में लाना। दोनों पैर उछलकर मिलाना।
  3. ऊपर ताली तथा दोनों पैर के मध्य उछलकर लगभग 30 सेमी. का फासला रखना।
  4. क्रमांक 2 की स्थिति यानि सावधान की स्थिति में आना कुल 16 की गिनती से करना।

All Chapter RBSE Solutions For Class 10 Physical Education Hindi Medium

All Subject RBSE Solutions For Class 10 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह RBSE Class 10 Physical Education Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन solutions से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *