Jati Vachak Sangya in Hindi

Jati Vachak Sangya in Hindi – जातिवाचक संज्ञा किसे कहते है? परिभाषा व उदाहरण

हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस आर्टिकल में जातिवाचक संज्ञा किसे कहते है? (Jati Vachak Sangya) के बारे में पढ़ेंगे | यह हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसे हर एक विद्यार्थी को जानना जरूरी है |

Jati Vachak Sangya in Hindi

जातिवाचक से हमारा संबंध उन सभी से है जो एक वर्ग तथा जाति की ओर संकेत करते हैं। जैसे – गाय , पशु , सिपाही , फौजी , डॉक्टर , वकील , यह सभी एक जाति की ओर संकेत करते हैं।

जातिवाचक संज्ञा किसे कहते है?

परिभाषा:- जिस संज्ञा शब्द से किसी पूरी जाति या वर्ग का बोध होता हो उसे जातिवाचक संज्ञा (Jati Vachak Sangya) कहते हैं जैसे – पुलिस , डॉक्टर , वकील , पर्वत , मनुष्य , लड़का , पुस्तक , गांव आदि।

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण

हम यहाँ पर बेहद आसान उदाहरण के द्वारा जातिवाचक संज्ञा को समझने की कोशिश करते है। जाति वाचक संज्ञा में किसी भी प्राणी, वस्तु और स्थान का समावेश होता है।

उदाहरण

प्राणी – पक्षी, पशु, कुता, आदमी, गाय, जानवर, लड़का, लड़की, औरत आदि।

वस्तु – कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी, टेबल, कुर्सी, किताब, गाड़ी, बस, कार आदि।

स्थान – होटल, कॉलेज, स्कूल, शहर, गांव, झरना, स्टेशन, भारत, अमेरिका, गोवा, दिल्ली, केरल, चीन आदि।

आइये यहाँ पर जातिवाचक संज्ञा उदाहरण के द्वारा विस्तार से समझते है।

लड़का: लड़के शब्द से सभी जगह के और सही प्रकार के लड़कों का बोध होता है अर्थात् मनुष्य जाती में लड़का विशेष उम्र का बोध करवा रहा है, इसलिए लड़का शब्द जातिवाचक संज्ञा में आता है। जैसे – राम, श्याम, अनिल, सुनील आदि।

इसे भी पढ़े: सन्धि शब्द किसे कहते है?

स्कूल: यह शब्द सभी स्कूल का एक साथ बोध करा रहा है अर्थात् यह भी किसी एक विशेष स्थान का बोध ना करवाकर सभी स्कूल का बोध करा रहा है। इसलिए यह जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आता है।

नदी: नदी जलश्रोतों में से एक जाति का बोध करा रहा है। मतलब नदी शब्द से किसी एक नदी का बोध न होकर विश्व की सभी नदियों का बोध होता है, इसलिए नदी शब्द जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

गाय: गाय शब्द सम्पूर्ण जावनरों में गाय जाति का बोध कराता है, इसलिए गाय जातिवाचक संज्ञा का शब्द है। गाय शब्द बोलने से काली, सफ़ेद, पहाड़ी, विदेशी, देशी, जर्सी, हरियाणवी आदि सभी गाय की प्रजाति का बोध होता है।

शहर: शहर शब्द से किसी विशेष स्थान का बोध न होकर विश्व के सभी शहरों का बोध हो रहा है तो यह एक स्थान सूचक जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है जैसे – मुंबई, जयपुर, देहरादून आदि।

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण

  1. हमें सभी सेहतमंद रहने के लिए घी पीना चाहिए।
  1. राधा को सोने की चीज़े बहुत पसंद है।
  1. वसंतनगर छोटा शहर है।
  1. लक्ष्मी का घर नदी के पास है।
  1. अमिताभ बच्चन एक एक्टर है।
  1. सचिन तेंदुलकर एक प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं।
  1. मछली पानी के बिना एक पल भी नहीं जी सकती।
  1. प्रदुषण के कारण मनुष्य में नई नई बीमारियों का जन्म हो रहा है।
  1. भारत देश में कई प्रकार के वस्त्र बनाए जाते है।
  1. गोदाम पूरे अनाज से भरा हुआ था।

Jati Vachak Sangya Video

Credit: Gyan Abhiyan;

हम उम्मीद रखते है कि यह Jati Vachak Sangya in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुआ होगा | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है | हमारे विषय अध्यापक उसका जवाब देंगे | HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर करे, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *