अल्पप्राण और महाप्राण में अंतर:
अल्पप्राण | महाप्राण |
---|---|
(a) अल्पप्राण में हकार- जैसी ध्वनि नहीं निकलती है। | (a) महाप्राण में हकार- जैसी ध्वनि होती है। |
(b) सभी स्वर वर्ण और प्रत्येक वर्ग का 1ला, 3रा और 5वाँ वर्ण तथा समस्त अन्तःस्थ वर्ण अल्पप्राण है। | (b) प्रत्येक वर्ग का 2रा और 4था तथा समस्त उष्म वर्ण महाप्राण है। |
(c) अल्पप्राण के उच्चारण में कम श्रम करना पड़ता है। | (c) महाप्राण वर्णों का उच्चारण अधिक श्रमपूर्वक करना पड़ता है। |