यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 8वीं की भूगोल एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 8 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2 pdf Download करे| up board solutions for Class 8 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2 notes will help you. NCERT Solutions for Class 8 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2 pdf download, up board solutions for Class 8 geography.
यूपी बोर्ड कक्षा 8 geography के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 8 geography syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |
प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2
अभ्यास
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
(क) मानसूनी प्रदेश के एशियाई देशों के नाम लिखिए।
उत्तर
भारत, श्रीलंका, सिंगापुर, नेपाल, पाकिस्तान, चीन, भूटान, अफगानिस्तान आदि।
(ख) मानसूनी प्रदेश का नाम कैसे पड़ा?
उत्तर
जहाँ मौसमी पवनों द्वारा वर्षा होती है, उन प्रदेशों को मानसूनी प्रदेश कहते हैं।
(ग) मानसूनी प्रदेश में वर्षा किस ऋतु में अधिक होती है?
उत्तर
मानसूनी प्रदेश में वर्षा, वर्षा ऋतु में अधिक होती है।
(घ) मानसूनी प्रदेश की मुख्य फसलें कौन-कौन सी हैं?
उत्तर
मानसूनी प्रदेश की मुख्य फसलें चावल, दाल, कहवा, गन्ना, जूट, कपास, गेहूँ, जौ, चना आदि हैं।
(ङ) मानसूनी प्रदेश के चाय और चावल के दो प्रमुख उत्पादक देश कौन से हैं?
उत्तर
चीन और भारत मानसूनी प्रदेश के चाय और चावल के प्रमुख उत्पादक देश हैं।
प्रश्न 2.
कारण बताइए
(क) मानसूनी प्रदेश में जनसंख्या अधिक निवास करती है।
उत्तर
मानसूनी प्रदेश की अनुकूल जलवायु तथा मानसूनी वर्षा का कृषि में विशेष योगदान होने के कारण मानसूनी प्रदेश में जनसंख्या अधिक निवास करती है।
(ख) यूरोप महाद्वीप में मानसूनी प्रदेश नहीं पाए जाते हैं।
उत्तर
यूरोप महाद्वीप के विषुवत रेखा से बहुत दूर होने के कारण, यह स्थान वर्ष भर ठण्डा रहता है। जिसके कारण मानसून बनने की सम्भावना नहीं होती है। इसी कारण यहाँ मानसूनी प्रदेश नहीं पाए जाते हैं।
(ग) मानसूनी प्रदेश में बाढ़ और सूखा पड़ता है।
उत्तर
मानसूनी प्रदेश में मानसून के औसत से अधिक आने पर वर्षा बहुत अधिक होती है, जिसके कारण बाढ़ आने की सम्भावना बढ़ जाती है। मानसून के उचित समय पर न उपलब्ध होने के कारण सूखा पड़ने लगता है।
(घ) सर्दियों में साइबेरिया के पक्षी मानसूनी प्रदेश में प्रवास करते हैं।
उत्तर
सर्दियों में साइबेरिया में अत्यधिक बर्फ पड़ती है। अधिक बर्फ के कारण यहाँ के पक्षी मानसूनी । प्रदेश में प्रवास करते हैं।
(ङ) चीन तुल्य प्रदेश में वर्ष भर कृषि की जाती है।
उत्तर
चीन तुल्य प्रदेशों में शीतऋतु में साधारण ठंड पड़ती है। अतः सिंचाई की पर्याप्त सुविधा होने के कारण इन प्रदेशों में वर्ष भर कृषि की जाती है।
प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) मानसूनी प्रदेश महाद्वीपों के पूर्वी तट पर स्थित हैं।
(ख) मानसूनी प्रदेश में पशुपालन के लिए जलवायु उपलब्ध है।
(ग) मानसूनी प्रदेश की कृषि बहुत कुछ वर्षा पर निर्भर होती है।
(घ) मानसूनी प्रदेश में अनेक प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं।
(ङ) पश्चिम यूरोपीय तुल्य प्रदेश में शीत काल में अधिक वर्षा होती है।
(च) सेंट लारेंश तुल्य प्रदेश में वसन्तकालीन गेहूँ की विस्तृत कृषि की जाती है।
प्रश्न 4.
सही जोड़े बनाइएकराची –
उत्तर
भौगोलिक कुशलताएँ-
● विश्व के एक रिक्त मानचित्र पर निम्नलिखित प्रदेशों को अलग-अलग रंगों से छायांकित कीजिए-
मानसूनी प्रदेश, सेंट लारेंश तुल्य प्रदेश, चीन तुल्य प्रदेश
नोट- मानसूनी प्रदेश- दक्षिण-पूर्वी एशिया, अफ्रीका के पूर्वी तटवर्ती भाग, उत्तरी अमेरिका के खाड़ी तटीय भाग व पश्चिमी द्वीप समूह एवं मध्य अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया के उत्तरी तटीय भाग।
सेंट लारेंश तुल्य प्रदेश- संयुक्त राज्य अमेरिका का उत्तर-पूर्वी भाग, कनाडा का पूर्वी भाग, चीन का उत्तरी भाग, कोरिया तथा जापान का उत्तरी भाग।
चीन तुल्य प्रदेश- दक्षिण पूर्वी चीन, दक्षिण पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण पूर्वी, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका का पूर्वी तट तथा अस्ट्रेलिया का दक्षिण पूर्वी भागे।
नोट- भारत के मानचित्र में इन स्थानों को बच्चे स्वयं अंकित करें।
• विश्व के रिक्त मानचित्र पर मानसूनी प्रदेश के प्रमुख नगरों को एटलस की सहायता से दिखाइए।
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।
————————————————————
All Chapter UP Board Solutions For Class 8 geography
All Subject UP Board Solutions For Class 8 Hindi Medium
Remark:
हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 8 geography NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |
यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |
आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!