UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 8वीं की नागरिक शास्त्र एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा pdf Download करे| up board solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा notes will help you. NCERT Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा pdf download, up board solutions for Class 8 civics.

यूपी बोर्ड कक्षा 8 civics के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 8 civics syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

नागरिक सुरक्षा

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) हवाई हमले से बचने के क्या उपाय हैं?
उत्तर
हवाई हमला होने पर जनता को 2-3 मिनट पहले सायरन द्वारा सूचना दी जाती है। इससे बचने के निम्नलिखित उपाय हैं

  1. सुरक्षित स्थानों पर छिपने से 65 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  2. खुले में पेट के बल लेटने पर 50 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  3. निचले स्थान, नाले या खाई में शरण लेने पर 35 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  4. पक्के मकानों में 90 प्रतिशत बचाव होता है।
  5. गृह में शरण लेने पर 95 प्रतिशत बचाव होता है। अत: उक्त विधियों से उपरोक्त, छिपकर बचाव किया जा सकता है।

(ख) हवाई हमले से अपने घर को बचाने के लिए ब्लैक आउट करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर
शत्रु द्वारा रात्रि में हवाई हमला करने की स्थिति में ब्लैक आउट किया जाता है। इसमें ऐसे उपाय किए जाते हैं, जिससे शत्रु भ्रमित हो जाए और लक्ष्य न पहचान सके।
ब्लैक आउट के समय बचाव के उपाय निम्नलिखित हैं

1. प्रकाश पर प्रतिबन्ध- दो स्तरों पर यह प्रतिबन्ध लगाया जाता है।

(i) प्रथम स्तर पर-

  1. हवाई हमले की सम्भावना पर मकानों की खिड़की, दरवाजे व रोशनदानों के शीशे काले रंग से रंग दिए जाते हैं।
  2. विज्ञापन बोर्डों व विद्युत खम्भों की लाइट बन्द कर दी जाती है।

(ii) द्वितीय स्तर पर-

  1. हमला निश्चित होने पर पूरा अन्धेरा कर दिया जाता है।
  2. यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।

2. केमाप्लाजिंग व कंसीलमेन्ट (आकार गोपन व छद्मावरण)- शत्रु बम गिराने के लिए लक्ष्य पहचानने की कोशिश करता है। इसलिए लक्ष्य को पेंट कराना, हरे पत्तों व टहनियों से ढकना जरूरी होता है। इससे पायलट भ्रमित हो जाता है।

(ग) नागरिक सुरक्षा संगठन का क्या उद्देश्य है?
उत्तर
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई जान-माल को हानि को देखते हुए प्रत्येक देश ने अपने यहाँ नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना की। इस संगठन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  1. हवाई आक्रमणों से जन-धन की हानि को कम करना।।
  2. औद्योगिक/कृषि क्षेत्र में उत्पादन बनाए रखना।
  3. प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करना।
  4. शान्तिकाल में अधिकारियों एवं स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करना।
  5. सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्य जैसे–पल्स पोलियो व महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण आदि में सहयोग प्रदान करना।

(घ) आग लगने पर किस तरह से बचाव करना चाहिए?
उत्तर
आग लगने पर निम्नलिखित कार्य करके बचाव करना चाहिए-

  1. आग लगने पर सीधे पानी डालकर बुझाना चाहिए।
  2. ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल, डीजल आदि) में आग लगने पर हवा से सम्पर्क हटा देना चाहिए।
  3. गैस से आग लगने पर जूट की बोरी से ढककर आग बुझानी चाहिए।
  4. गैस के रेगुलेटर नॉब को बन्द कर देना चाहिए तथा घर के खिड़की दरवाजे खोल देने चाहिए।
  5. बिजली से लगी आग पर पानी नहीं डालना चाहिए बल्कि बुझाने से पहले मेन स्विच से बिजली काट देनी चाहिए।
  6. शरीर में आग लगने पर शरीर को कम्बल से ढंक देना चाहिए।

(ङ) रसोई गैस से आग लगने पर बचाव के कौन-कौन से तरीके अपनाएंगे?
उत्तर
रसोई गैस से आग लगने पर जूट की बोरी से ढककर आग बुझाना चाहिए। जल्दी से गैस सिलिंडर का नॉब बन्द करके बाहर निकाल देना चाहिए।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) नागरिक सुरक्षा संगठन प्राकृतिक आपदाओं के समय सुरक्षा कार्य में सहयोग करता है।
(ख) हवाई हमला बन्द हो जाने पर हरे रंग की प्रकाश दिखाया जाता है।

(ग) रात्रि में हवाई हमले के समय दुश्मन को भ्रमित करने के लिए ब्लैक आउट किया जाता है।
(घ) पेट्रोल से लगी आग को फोम टाइप अग्नि शामक यंत्र से बुझाया जाता है।
(ङ) गैस की आग बुझाने के लिए जूट की बोरी का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 3.
निम्न कथनों में जो सही हों उनके आगे (✓) का चिह्न और जो गलत हों उनके आगे (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा 1

UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा 1

प्रश्न 4.
मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा 2

UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा 2

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 8 civics

All Subject UP Board Solutions For Class 8 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 8 civics NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *