UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 6 बुद्धिबलम् (बुद्धिबल)

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 4वीं की संस्कृत पीयूषम् एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 6 बुद्धिबलम् (बुद्धिबल) pdf Download करे| up board solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 6 बुद्धिबलम् (बुद्धिबल) notes will help you. NCERT Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 6 बुद्धिबलम् (बुद्धिबल) pdf download, up board solutions for Class 4 Sanskrit.

यूपी बोर्ड कक्षा 4 Sanskrit के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 4 Sanskrit syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 6 बुद्धिबलम्

(बुद्धिबल)

बुद्धिबलम् शब्दार्थाः

बुद्धिर्यस्य बलंतस्य = बुद्धिमान ही बलवान होता है
वारः = बारी
आयातः = आया/आई
अवरोधम् = रुकावट/बाधा
कूपस्य = कुएँ के
प्रतिबिंब = परछाईं को
अकूर्दत् = कूद गया
साधूक्तम् (साधु + उक्तम्) = ठीक ही कहा गया है
अपृच्छत् = पूछा
द्रष्टुम् = देखने के लिए
अनयत् = लाया

बुद्धिबलम् अभ्यासः

मौखिक:

प्रश्न १.
उपर्युक्त (पाठ में दी गई) कहानी अपने शब्दों में सुनाइए।
उत्तर:
किसी जंगल में एक सिंह रहता था। वह प्रतिदिन कई पशुओं का वध कर देता था। एक बार सभी पशुओं ने फैसला किया कि हममें से कोई-न-कोई रोज सिंह के पास शिकार के रूप में प्रस्तुत होगा। इससे हम प्राणियों की अनावश्यक हत्या नहीं होगी। इस निर्णय से सिंह भी खुश था। उसे बैठे-बिठाए शिकार मिलने की सुविधा मिल गई थी।

एक दिन एक छोटे-से खरगोश की बारी आई। उसने इस समस्या से सदा के लिए छुटकारा पाने का उपाय ढूँढ़ लिया। वह बहुत देर से सिंह के पास पहुँचा। सिंह ने गरजकर विलंब से आने का कारण पूछा, तो उसने दूसरे सिंह द्वारा रोक लिए जाने की बात कही। भूखा सिंह गुस्से में खरगोश के साथ चल पड़ा। खरगोश उसे एक कुएँ के निकट ले गया और दूसरे सिंह के उसमें छिपे होने की बात कहने लगा। क्रोध में अंधे हो चके सिंह ने कएँ में अपनी परछाई को ही दूसरा सिंह समझ उस पर छलाँग लगा दी और वह कुएँ में गिरकर मर गया।

ठीक कहा गया है कि बुद्धिमान ही बलवान होता है।

लिखितः

प्रश्न २.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में लिखिए
(क) सिंहः कुत्र आसीत् ?
उत्तर:
सिंह: एकस्मिन् वने आसीत् ।

(ख) सः किम् अकरोत् ?
उत्तर:
सः प्रतिदिनं पशूनां वधं अकरोत् ।

(ग) शशकः विलम्बस्य किम् कारणम् अवदत्?
उत्तर:
शशक: मार्गे अन्य सिंहेन अवरोधं विलम्बस्य कारणम् अवदत् ।

(घ) शशकः सिंह कुत्र अनयत्?
उत्तर:
शशकः सिंह एकस्य कूपस्य समीपम् अनयत् ।

प्रश्न ३.
संस्कृत में अनुवाद कीजिए
(क) बालक पढ़ता है।
अनुवाद:
बालकः पठति।

(ख) वह खाता है।
अनुवाद:
सः खादति।

(ग) वे हँसते हैं।
अनुवाद:
ते हसन्ति।

(घ) राधा खेलती है।
अनुवाद:
राधा खेलति।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 4 Sanskrit

All Subject UP Board Solutions For Class 4 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 4 Sanskrit NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *