UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 3वीं की हिंदी एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ pdf Download करे| up board solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ notes will help you. NCERT Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ pdf download, up board solutions for Class 3 Hindi.

यूपी बोर्ड कक्षा 3 Hindi के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 3 Hindi syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ

आँखें दो ………………………………………. भागा।

अर्थ – मेरी चाहे दो आँखें हों या चार, मेरे बिना कोट पहनना बेकार होता है। मेरी आँख में जब धागा घुसाया जाता है, तब मैं दर्जी के घर से भाग जाता हूँ।
उत्तर:
बटन

टिक-टिक ……………………………………… मेरा नाम बताए।

अर्थ – मैं टिक टिक टिक टिक चलती हूँ। मैं सबको समय बताती हूँ। जो अपना काम समय से करता है, वही मेरा नाम बताएगा।
उत्तर:
घड़ी

नीचे पटको ……………………………………… खिलाऊँ।

अर्थ – यदि मुझे नीचे पटकते हो, तो मैं ऊपर जाती हूँ और फिर ऊपर से नीचे आती हूँ। इस प्रकार मैं ऊपर-नीचे आती-जाती रहती हूँ। जितना चाहो, मुझसे खेल सकते हो।
उत्तर:
गेंद

पंख है ……………………………………………. नाम।

अर्थ – इसके पंख हैं; परन्तु चिड़िया नहीं है। यह चलता है; लेकिन आगे बढ़ता नहीं है। इसका काम गर्मी भगाना है। फौरन इसका नाम बताओ।
उत्तर:
पंखा

लाल  पूँछ …………………………………………………. भाई।

अर्थ – इस हरे रंग की बिल्ली की पूँछ लाल है। अरे भाई, इसका हलुवा बनता है।
उत्तर:
गाजर

पैरों में …………………………………………………….. पहुँचाए।

अर्थ – इसके पैरों में जंजीर होती है; किन्तु यह फिर भी दौड़ती है। यह पगडंडी पर झूमकर चलती है और गाँवों में पहुँचा देती है।
उत्तर:
साइकिल

एक लाठी ………………………………………………. पानी।

अर्थ – एक लाठी की कहानी सुनो। इसमें मीठा पानी छिपा रहता है।
उत्तर:
गन्ना

पहेलियाँ अभ्यास

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए उदाहरण में एक पहेली को वाक्य के रूप में लिखा गया है- नीचे से पटकने पर मैं ऊपर जाती हूँ। ऊपर से फिर नीचे आती हूँ। सभी को जी-भरकर खेल खिलाती हूँ।
इसी प्रकार किसी एक पहेली को अपने वाक्यों में लिखो।
उत्तर:
एक लाठी की कहानी बहुत अनोखी है- उसमें हमेशा मीठा पानी भरा रहता है।

प्रश्न 2.
नीचे दी गई पहेली का क्रम कुछ बिगड़ गया है। पाठ से पढ़कर सही क्रम में लिखो (सही क्रम में लिखकर)
उत्तर:
पहेली – सही क्रम
लगी है में जंजीर पैरों – पैरों में जंजीर लगी है।
लगाए दौड़ भी फिर – फिर भी दौड़ लगाए
के पर झूम पगडंडी चले – पगडंडी पर चले झुम के
पहुँचाए गाँव-गाँव – गाँव-गाँव पहुँचाए।

प्रश्न 3.
विलोम शब्द लिखो (विलोम शब्द लिखकर)
उत्तर:
बढ़ता – घटता
गर्मी – सर्दी
चला – रुका
अंदर – बाहर
पक्का – कच्चा

प्रश्न 4.
उदाहरण पढ़कर खाली स्थान में सही शब्द भरो। आपकी मदद के लिए बता दें कि हर शब्द के अंत में ‘ली’ आएगा।
जैसे कि, एक फूल का नाम – – चमेली
उत्तर:
त्योहार का नाम – दीवाली
सब्जी का नाम – मूली
पालतू जानवर का नाम – बिल्ली
बंदूक से निकलती है – गोली
विशेष अवसरों पर घर के आँगन/द्वार पर बनाते हैं – रंगोली

प्रश्न 5.
विद्यार्थी स्वयं करें।

अपने आप – 2

भलाई की जीत

भलाई की जीत शब्दार्थ

सहायता = मदद
घमण्डी = अभिमानी
झगड़ालू = झगड़ा करनेवाला
पछतावा = पश्चात्ताप।

भलाई की जीत पाठ का सार (सारांश)

शेरसिंह घमण्डी और झगड़ालू किसान था। सब उससे घृणा करते थे। उस गाँव में कृपाल सिंह नाम का एक अच्छा किसान आकर रहने लगा। सबने उसे शेरसिंह से दूर रहने को कहा। एक दिन शेरसिंह ने कृपाल सिंह के खेत में अपने बैल छोड़ दिए।

कृपाल सिंह ने उन बैलों को खेत से बाहर निकाल दिया और शेरसिंह से कुछ नहीं कहा। एक दिन कृपाल सिंह ने सभी गाँव वालों के घर मीठे तरबूज भेजे, लेकिन शेरसिंह ने तरबूज वापस कर दिया। उसने कहा कि वह भिखारी नहीं है।

बरसात के दिनों में शेरसिंह की अनाज भरी गाड़ी नाले में फँस गई। किसी ने भी उसकी सहायता नहीं की, लेकिन कृपाल सिंह तुरन्त अपना ट्रैक्टर लेकर नाले पर पहुंचा। शेरसिंह के क्रोधपूर्वक मना करने पर भी कृपालसिंह ने उसे रात में वहाँ अकेला छोडने से मना कर दिया और अपने ट्रैक्टर से फँसी गाड़ी निकाल दी। शेरसिंह का घमण्ड चूर हो गया। वह बदल गया। भलाई ने बुराई पर विजय प्राप्त कर ली।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 3 Hindi

All Subject UP Board Solutions For Class 3 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 3 Hindi NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *