यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 2वीं की हिंदी एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 16 गाँव pdf Download करे| up board solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 16 गाँव notes will help you. NCERT Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 16 गाँव pdf download, up board solutions for Class 2 Hindi.
यूपी बोर्ड कक्षा 2 Hindi के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 2 Hindi syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |
UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 16 गाँव
गाँव शब्दार्थ
चिट्ठी = पत्र
सुन्दर = अच्छा
पेराई = कोल्हू में डालकर रस निकालना
ताजा = स्वच्छ
लौटना = वापस होना, आना
गाँव पाठ का सार (सारांश)
दिनेश चाचा और उनके बेटे कृष्ण को घर लाने के लिए प्रकाश और दादा जी बैलगाड़ी लेकर बस अड्डे गए। दिनेश चाचा शहर में कारखाने में काम करते हैं। प्रकाश ने बताया कि उसके पिता जी गाँव में खेती करते हैं। दूसरे दिन दोनों बच्चे खेतों की ओर गए। वहाँ कृष्ण ने बिजलीवाला पम्प, ट्रैक्टरों से खेत की जुताई और सरसों के फूल देखे। शाम को कृष्ण और प्रकाश गाँव के अन्य लोगों के साथ घर लौट आए।
गाँव अभ्यास
प्रश्न १.
बताओ
(क) तुम्हारे गाँव में सड़कें कैसी हैं?
उत्तर:
हमारे गाँव में सड़कें पक्की हैं।
(ख) कृष्ण ने गाँव में खेती की कौन-कौन सी मशीनें देखीं?
उत्तर:
कृष्ण ने गाँव में बिजली से चलनेवाले पम्प और ट्रैक्टर देखा।
(ग) तुमने खेतों में कौन-कौन सी फसलें देखी हैं?
उत्तर:
हमने खेतों में गेहूँ, मटर, चना, गन्ना, अरहर, गोभी, धान आदि की फसलें देखी हैं।
(घ) गुड़ और चीनी किससे बनती हैं और कैसे?
उत्तर:
गुड़ और चीनी गन्ने से बनती है। गन्ने का रस निकालकर पकाया जाता है। पकने पर गुड़ व चीनी बनती हैं।
प्रश्न २.
अपने माता-पिताजी से पूछकर लिखो
(क) रोटी किस-किस अनाज की बनती है?
उत्तर:
रोटी गेहूँ, चने, मटर, जौ, मक्के, ज्वार, बाजरे आदि के आटे से बनती है।
(ख) हरी सब्जियाँ कौन-कौन सी होती हैं?
उत्तर:
कद्, भिंडी, तोरई, मेथी, पालक, टिंडा, मटर, गोभी, करेला आदि हरी सब्जियाँ हैं।
(ग) खेतों की सिंचाई क्यों करते हैं?
उत्तर:
खेतों की फसलों को हरा-भरा रखने के लिए सिंचाई की जाती है।
प्रश्न ३.
पढ़कर और उदाहरण के अनुसार खाली स्थान में विलोम शब्द भरो (शब्द भरकर)
उत्तर:
(क) मैंने सोचा गेंद पास आएगी लेकिन चली गई दूर।
(ख) मैंने सोचा आम पका है, लेकिन वह था कच्चा।
(ग) मैं सुबह स्कूल गया, लेकिन घर आया तो हो गई शाम।
(घ) मैंने सोचा पेड़ मोटा होगा लेकिन वह था पतला।
प्रश्न ४.
छात्र स्वयं पढ़ें।
————————————————————
All Chapter UP Board Solutions For Class 2 Hindi
All Subject UP Board Solutions For Class 2 Hindi Medium
Remark:
हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 2 Hindi NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |
यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |
आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!