Moocash ऐप से पैसे कैसे कमाए?

Moocash ऐप से पैसे कैसे कमाए? – Moocash App Se Paise Kaise Kamaye

नमस्कार दोस्तों, आज इंटरनेट पर बहुत सारे ऐप उपलब्ध है जिसकी मदद से आप घर बैठे ही आसानी से पैसे कमा सकते हैं। पर… कितने सही हैं और कितने फेक(fake) इसकी पूरी जानकारी हमारे पास नहीं होती है। हम आज आपको एक ऐसे विश्वसनीय ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरी तरह से भरोसेमंद है व जिसके द्वारा आप घर बैठे ही अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

दोस्तों, आप सभी ने Moocash ऐप का नाम सुना ही होगा। Moocash ऐप क्या है? और Moocash App से किस तरह से पैसे कमा सकते हैं? इस बारे में हम इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताएंगे। हमारे साथ बने रहिए व इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़िए।

Moocash App क्या है:

Moocash App की एक व्यवसायिक वेबसाइट है जहाँ से आप इस ऐप को फ्री मे डाउनलोड कर सकते है।Moocash ऐप एक टास्क देने वाला ऐप है। जहां पर आप छोटे-छोटे टास्क पूरे करके अच्छे रुपए कमा सकते हैं। यह टास्क बहुत ही सरल और आसान होते हैं जैसे- वीडियो देखना, गेम खेलना, ऐप डाउनलोड करना इत्यादि।Moocash ऐप को वर्ष 2016 मे लांच किया गया। मोबाइल द्वारा संचालित इस ऐप के प्रयोग से रूपए कमाने वाले ऐप और डालर कमाने वाले ऐप के रूप मे डिजाइन किया गया।

यह एक डॉलर कमाने वाला ऐप है जिससे आप डॉलर्स में पैसे कमा सकते है। Moocash ऐप से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करना होता है। आइए जानते हैं इस ऐप को किस तरह डाउनलोड करें।

Moocash App को कैसे डाउनलोड करे:

जैसा की मैने आपको ऊपर बताया कि

  • Moocash ऐप की एक ऑफिशियल वेबसाइट हैं, “www.getmoocash.com“. आप इस वेबसाइट पर जाकर Moocash App Download कर सकते है।
  • Moocash ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपके पास एंड्रॉयड(android)मोबाइल फोन का होना आवश्यक है।
  • ऊपर दी हुई वेबसाइट पर जाए और आपको दो आप्शन दिखाई देगे।Google Play Store और Apple play store।आप किसी भी आप्शन द्वारा डाउनलोड कर सकते है।
  • अगर आपके पास एंड्रॉइड मोबाइल है तो Google Playstore आप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर नये पेज पर जाएंगे जहां पर डाउनलोड का आप्शन मिलेगा, उसे क्लिक करने से एक Apk फाइल डाउनलोड होगी।
  • Apk फाइल डाउनलोड होने पर उसे इंस्टॉल करे।ऐप इंस्टॉल करने पर आपको अन्य नॉटिफिकेशन भी आएंगे, जिसे आपको पढ़कर “Allow” करना होगा।
  • इसके बाद Moocash ऐप डाउनलोड हो जाएगा।

Moocash App से पैसे कमाए:

Moocash ऐप से पैसे कमाने के लिए अलग-अलग तरह के छोटे-छोटे टास्क दिए जाते हैं जिन्हें पूरा करके हम सिक्के कमाते हैं और वह सिक्के बाद में डॉलर में तब्दील हो जाते हैं।इस तरह से यह एक डालर कमानेवाला ऐप है।

Moocash ऐप मे आप विभिन्न प्रकार के टास्क कर सकते हैं, जैसे – वीडियों देखना, विज्ञापन(advertisement)देखना, ऐप्प डाउनलोड करना, Amazon जैसी वेबसाइट पर रिव्यू(review)लिखना, यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब(subscribe)करना, सोशल मीडिया पर फॉलो करना, ऑनलाइन सर्वे करना इत्यादि। अलग- अलग टास्क के लिए अलग-अलग गिनती के सिक्के मिलते हैं जैसे-किसी टास्क को पूरा करने पर 10 सिक्के मिलेगे तो किसी अन्य टास्क को पूरा करने पर 15 सिक्के मिलते है।

जब आपके पास एक हजार सिक्के इकट्ठे हो जाते हैं तो आप इन को डॉलर में बदल सकते हैं और रुपए कमा सकते हैं। जब आपके अकाउंट में $2 जमा हो जाते हैं तो आप इनको अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Moocash App पर मौजूद टास्क:

मुकैश ऐप पर बहुत सारे टास्क उपलब्ध हैं और सब टास्क पर मिलने वाले सिक्के दूसरे टास्क से भिन्न है। आप दिन भर मे बहुत सारे टास्क पूरे कर सकते है क्योंकि लगभग हर टास्क तीन मिनट मे पूरा हो जाता है।

आइए जानते हैं मुकैश पर उपलब्ध टास्क के बारे में:

वीडियो देखना:

इस ऐप में आपको 5 मिनट से लेकर 10 मिनट के वीडियो देखने होते हैं और तीन से चार वीडियो देखने पर आपको सिक्के मिलते हैं।है ना कितना आसान।

विज्ञापन देखकर:

क्या आपने सोचा कि कभी हम विज्ञापन देखकर भी पैसे कमा सकते हैं… जी हां यह बिल्कुल सच है। इस ऐप में 30 सेकंड से लेकर 7 सेकंड तक के वीडियो या फोटो देखने पर पैसे मिलते हैं।

ऐप डाउनलोड करके कमाए:

मुकैश ऐप पर बताए हुए ऐप को डाउनलोड करने पर आपको पैसे मिलते हैं।जैसे-गेम ऐप को डाउनलोड करने के बाद उस ऐप पर गेम्स भी खेलने होते है।इस तरह से आप 200 से लेकर 2000 तक या उससे ज्यादा सिक्के भी कमा सकते है।

रिव्यू(review) लिखकर:

मुकैश ऐप पर Flipkart / Amazon आदि के product का रिव्यू लिखने पर भी सिक्के मिलते हैं जिन्हें आप रुपयों में तब्दील कर सकते हैं। इसमें सिर्फ आपको उत्पाद के बारे में सकारात्मक लिखना होता है।अलग-अलग रिव्यू के लिए अलग-अलग मूल्य मे सिक्के मिलते है। कुछ रिव्यू के लिए आपको निर्देशित ऐप को डाउनलोड करना होता है और कम से कम अपने मोबाइल में 30 दिन तक रखना होता है। इस तरह के टास्क के लिए आप 30 से लेकर 300 तक सिक्के कमा सकते हैं।हर रिव्यू के साथ आप अपना वोट भी देते है तो अतिरिक्त 10 से 30 सिक्के कमा सकते है।

आनलाईन सर्वे:

मुकेश ऐप पर चलने वाले ऑनलाइन सर्वे में भाग लेकर आप पैसे कमा सकते हैं। इस सर्वे में पूछे गए सवालों के अपनी इच्छानुसार जवाब देना होता है। हर सवाल के कुछ विकल्प होते हैं उसमें से एक पसंदीदा विकल्प पर मार्क करना होता है।

सब्सक्राइब करना:

मुकेश ऐप पर बताए हुए तरह-तरह के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने से भी आप पैसे कमा सकते हैं।

रेफर एंड अर्न (Refer And Earn):

मुकैश ऐप पर उपलब्ध रेफरल लिंक को आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया साइट पर शेयर कर सकते हैं। आपके द्वारा शेयर की गई लिंक से यदि कोई ऐप को डाउनलोड करता है तो इसके लिए आपको पैसे मिलते हैं।हर डाउनलोड पर 20 सिक्के आपको मिलेगे और आपका रेफरल को भी 20 सिक्के मिलेगे। इसके अलावा आपके द्वारा शेयर की गई रेफरल लिंक पर क्लिक करके यदि कोई मुकैश ऐप डाउनलोड करता है और वह व्यक्ति जितने सिक्के वर्ष भर कमाता है उसका 10% सिक्के आप को मिलते हैं जैसे- यदि उस व्यक्ति ने 5000 सिक्के कमाए तो आपको 500 सिक्के मिलेंगे।

यह सबसे आसान तरीका है पैसे कमाने का।

स्वाइप(swipe) करके:

मुकैश ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपकी स्क्रीन पर विज्ञापन दिखते हैं। विज्ञापन को स्वाइप करने पर यानी इधर उधर से देखने पर भी आपको पैसे मिलते हैं।बाई ओर स्वाइप करने पर 5 सिक्के मिलते है।
वैसे तो मुकैश ऐप पर हर छोटी-मोटी एक्टिविटी या टास्क पूरे करने पर पैसे मिलते हैं। अगर आप दिन भर में 20 बार स्वाइप करते हैं तो 10 दिनो में आप $1 कमा सकते हैं।

सोश्यल साइट्स पर फालो करना:

मुकैश ऐप पर छोटे-छोटे कई प्रकार के टास्क दिए जाते हैं उनमें से ही एक टास्क है आपको सोशल साइट्स पर किसी को फॉलो करना। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप कमाई के रूप मे सिक्के कमाते हैं।इस तरह से आप 10 से 15 सिक्के कमाते है।

लॉटरी ड्रा:

मुकैश ऐप पर बहुत सारे लॉटरी ड्रॉ होते हैं। लॉटरी ड्रॉ में भाग लेने के लिए पहले आपको कुछ सिक्के इन्वेस्ट करने होते हैं और जीतने पर उसके कई गुना आप सिक्के कमाते हैं। जिन्हें आप बाद में अपने बैंक अकाउंट में रूपयो मे ट्रांसफर कर सकते है।सिक्के के साथ आप Play station, I-pad,printer आदि भी जीत सकते है।

ध्यान दे: एक डालर कमाने का मतलब आपने 75 रूपये कमा लिए।अगर आप हर रोज 2 से 5 डॉलर कमाते है तो आप 150 से 450 रूपयें आसानी से कमा सकते है। और इस तरह हर महीने में 4000 से 15000 तक रूपयें कमा सकते है।यदि आप 1000 सिक्के कमाते है तो उसके बदले आपको $1 मिलता है।
आप इन डॉलर को बिटकॉइन, Paypal या Payoneer खाते से अपने खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Moocash App से पैसे कैसे निकाले:

हमने Moocash ऐप से पैसे कमाए अब इन पैसो को कैसे निकाले के बारे मे विस्तार से समझते है।
मुकैश ऐप पर विभिन्न टास्क को पूरा करने पर आपने अच्छे खासे रुपए कमाए और इन सिक्को को डॉलर मे तब्दील किया। अब वक्त है इन डॉलर को अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने का।

ध्यान दे कि डॉलर को ट्रांसफर करने के लिए MooCash वालेट मे , Mocash Credit Card में न्यूनतम 2 डॉलर होने आवश्यक होते है। लेकिन आपके पूरे किए गए टास्क के आधार पर न्यूनतम पैसे निकालने की सीमा 5 डॉलर हो सकती है।

आप निम्नलिखित तरीकों से पैसे निकाल सकते है-

  • आप PayPal की मदद से 5000 सिक्कों से $5 प्राप्त कर सकते है।
  • Bitcoin की मदद से 10400 सिक्को के बदले $10 प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप Skrill के माध्यम से 10600 सिक्कों से $10 कमा सकते है।
  • आप Payoneer की मदद से 51,500 सिक्कों के बदले $50 प्राप्त कर सकते हैं।
  • गिफ्ट कार्ड की मदद से आपको मिलने वाले सिक्कों की संख्या आपके रहने के स्थान पर निर्भर करेगी।
  • पैसे निकालने या ट्रांसफर करने के लिए अगर एक बार आप रिक्वेस्ट(request)भेजते हैं तो 7 दिन में मंजूरी मिल जाती है और रुपए आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं।इससे आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भेज सकते है।

Moocash App के इस्तेमाल के कुछ नुकसान:

हमने उपरोक्त आर्टिकल में मुकैश ऐप कितना लाभकारी है यह सब विस्तार से जाना। परंतु मुकैश ऐप के कुछ नुकसान भी है व इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • मुकैश ऐप के संस्थापक की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • Moocash ऐप Google Playstore पर उपलब्ध नही है।
  • टास्क पूरा करते वक्त हम गलत चीजों को बढ़ावा देते हैं, जैसे झूठा रिव्यू लिखना, बेवजह सब्सक्राइबर बढ़ाना, किसी फॉलो करना, मोबाइल में अनावश्यक ऐप इंस्टॉल करना,समय की बर्बादी इत्यादि।
  • इस तरह के ऐप से पैसे कमाने मे हमें ज्यादा समय देना पड़ता है व पैसे ट्रांसफर करते वक्त किसी अन्य ऐप से हमे अतिरिक्त चार्जेस भी लग सकते हैं और इन पैसों को ट्रांसफर होने में कम से कम 72 घंटे लगते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):

हमने आज के इस आर्टिकल में “Moocash एप क्या है” व “Moocash ऐप से पैसे कैसे कमाए” आदि सभी तथ्यों को विस्तार से समझा। हर एक चीज के दो पहलू होते हैं वैसे ही मूकैश ऐप के बहुत सारे फायदे है पर कुछ नुकसान भी है। हमें उन सभी तथ्यो पर गौर करना चाहिए। फिर भी Moocash ऐप की रेटिंग और रिव्यू बहुत अच्छे है।

वह इसे इस्तेमाल करने वाले काफी लोगो ने रियल मे कमाई भी की है।MooCash ऐप गूगल प्लेस्टोर पर Doocash ऐप के रूप में उपलब्ध हैं। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है, और 1 हजार से ज्यादा लोगों ने रिव्यू में 3.2 स्टार्स की रेटिंग दी है।

अत: यह काफी सकारात्मक और विश्वसनीय ऐप है।Moocash एक Real Earning App है।इस अर्निंग ऐप के बारे में अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर बताएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सके। इस आर्टिकल में हमारे साथ शुरू से अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद!!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *