UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 7वीं की इतिहास एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन pdf Download करे| up board solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन notes will help you. NCERT Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन pdf download, up board solutions for Class 7 history.

यूपी बोर्ड कक्षा 7 history के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 7 history syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

इस्लाम का भारत में आगमन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर
इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद थे।

(ख) हजरत मोहम्मद के जन्म के समय अरब देश का जनजीवन कैसा था?
उत्तर
हजरत मोहम्मद के जन्म के समय अरब में अनेक छोटे-छोटे कबीले थे जो लगातार एक दूसरे से लड़ते रहते थे। ये लोग बहुत सारे देवी-देवताओं की पूजा करते थे।

(ग) अरबों तथा भारतीयों ने एक दूसरे से क्या-क्या सीखा? सूची बनाइए।
उत्तर
भारतीयों ने अरबों से सीखा- कागज बनाना, चरखे से सूत कातना, सिले हुए कपड़े-सलवार, कमीज; खान-पान- कचौड़ी, समोसे बनाना।

अरबों ने भारतीयों से सीखा- हिंदी संख्या से अरबी संख्या बनाना, संख्याओं की गणना करना, ज्योतिष, गणित, शतरंज का खेल, भारतीय संगीत, चिकित्सा शास्त्र (आयुर्वेद का ज्ञान)।

(घ) महमूद गजनवी का भारत पर आक्रमण का क्या उद्देश्य था?
उत्तर
महमूद गजनवी एक महत्त्वाकांक्षी शासक था, वह गजनी को एक समृद्ध एवं शक्तिशाली साम्राज्य बनाना चाहता था। उसने धन एकत्र करने के लिए भारत पर 17 बार आक्रमण किया और सारा धन लूटकर गजनी ले गया।

मुहम्मद गौरी का उद्देश्य भारत से धन लूटना नहीं था। वह अपना राज्य बढ़ाना चाहता था क्योंकि गौर में रहकर अपने राज्य का विकास नहीं कर सकता था।

(ङ) तुर्क आक्रमण के समय भारत की राजनैतिक दशा कैसी थी?
उत्तर
गजनवी एवं गौरी के आक्रमण के समय भारत में कोई शक्तिशाली शासक नहीं था। कई छोटे-बड़े राजा और सामन्त राज्य करते थे। उत्तर भारत में चौहान, तोमर, गहड़वाल, चन्देल और चालुक्य जैसे वंशों के राज्य थे। ये राष्ट्रीय भावना की कमी एवं आपसी फूट होने के कारण एक-दूसरे से लड़ते थे। इनमें व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षा और संकीर्ण राजनैतिक दृष्टिकोण था।

(च) राजपूतों पर तुर्को की विजय के क्या कारण थे ?
उत्तर
राजपूतों पर तुर्की की विजय का कारण इतिहासकार अलग-अलग बताते हैं। इतिहासकारों के बीच इस बात को लेकर सहमति नहीं है फिर भी मुख्य रूप से तुर्की की जीत के निम्नलिखित कारण हैं

  • राजपूत राजाओं में एकता का अभाव।
  • राजपूतों द्वारा पुरानी युद्ध प्रणाली व शस्त्रों का प्रयोग करना।
  • तुर्क सेना के पास अच्छी नस्ल के घोड़े और फुर्तीले घुड़सवारों का होना। .
  • तुर्क सैनिकों का कुशल तीरंदाज होना।
  • भारतीय समाज का ऊँच-नीच एवं जात-पाँत में बँटा होना।

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन 1

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 1 इस्लाम का भारत में आगमन 1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) तहकीक-ए-हिन्द पुस्तक के लेखक अल्बरुनी हैं।
(ख) तराइन का युद्ध मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य लड़ा गया।
(ग) महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया।
(घ) मुहम्मद गोरी को गुजरात में चालुक्य वंश के राजा मूलराज वितीय ने पराजित किया।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 7 history

All Subject UP Board Solutions For Class 7 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 7 history NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *