UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 7वीं की इतिहास एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल pdf Download करे| up board solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल notes will help you. NCERT Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल pdf download, up board solutions for Class 7 history.

यूपी बोर्ड कक्षा 7 history के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 7 history syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

औरंगजेब का काल

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) औरंगजेब ने मुहतस्सिब की नियुक्ति क्यों की थी?
उत्तर
औरंगजेब ने मदिरा, भांग आदि के सार्वजनिक सेवन पर प्रतिबंध लगाया तथा अनैतिकता को रोकने एवं जन आचरण पर नजर रखने हेतु मुहतस्सिब नियुक्त किया।

(ख) मुगल साम्राज्य के पतन में किस सीमा तक औरंगजेब उत्तरदायी था?
उत्तर
मुगल साम्राज्य के पतन में औरंगजेब सबसे अधिक उत्तरदायी था। उसके शासन काल में मुगल साम्राज्य की कमजोरी सबको मालूम हो गई। मुगल सरदारों की विलासिता अधिक बढ़ गई। प्रशासनिक स्तर पर व्यापक भेदभाव एवं असन्तोष फैल गया। इससे उसके जागीरदारी व्यवस्था में गम्भीर संकट पैदा हो गया। उसने अपने राजनीतिक क्षेत्र में कई गलतियाँ की। उसने राजपूतों एवं मराठों को मित्र बनाने के बजाय शत्रु बनाया, जो उसके पतन का कारण बने।

(ग) मुगलों के पतन के कारण के रूप में आर्थिक संकट का वर्णन कीजिए।
उत्तर
मुगलों के शासन के अन्त में सामाजिक पतन के साथ-साथ आर्थिक पतन हुआ। इसके अन्त तक राजकोष में न तो अधिक धन बचा था न ही जागीरें। अधिकारियों को वेतन देना कठिन हो गया। कर का बोझ अधिक होने के कारण जमींदार एवं किसान असन्तुष्ट हो गए, जिससे आर्थिक संकट बढ़ गया।

(घ) राजपूतों के प्रति औरंगजेब की नीति के विषय में लिखिए।
उत्तर
राजपूतों के प्रति औरंगजेब की नीति- औरंगजेब एक कट्टर मुसलमान था। उसने शासक बनने के बाद राजपूतों के प्रति परम्परागत नीतियों में परिवर्तन किया। कई प्रांतों में राजपूत राजाओं की मृत्यु के बाद औरंगजेब ने उसे अपने अधीन बना लिया, इससे राजपूत राजाओं में असन्तोष फैल गया और वे बादशाह के विरुद्ध हो गए।

प्रश्न 2.
प्रश्नों के नीचे कुछ विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प के गोले को काला करें-
(क) सतनामियों ने किसके समय में विद्रोह किया
अकबर ◯
औरंगज़ेब ●
शाहजहाँ ◯
जहाँगीर ◯

(ख) महाराजा जसवन्त सिंह को किस मुगल शासक से सम्बन्ध था-
औरंगजेब ●
अकबर ◯
जहाँगीर ◯
दाराशिकोह ◯

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 7 history

All Subject UP Board Solutions For Class 7 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 7 history NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *