20 Paryayvachi Shabd: यहां हम 20 पर्यायवाची शब्दों के बारे में विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं, जिससे आप बेहतर तरीके से जान पाएंगे कि समानार्थी शब्द क्या हैं।
Table of Contents
20 Paryayvachi Shabd
पर्यायवाची शब्द किसे कहते है?
किसी भी शब्द का पर्यायवाची शब्द वह शब्द होता है जो उसके समान अर्थ रखता हो। पर्यायवाची (Synonyms ) के नाम से ही स्पष्ट है किसी शब्द का पर्याय जिसमें एक शब्द के अनेक शब्द होते है परन्तु उसके अर्थ समान होते हैं। अंग्रेजी में पर्यायवाची शब्द का मीनिंग Synonyms होता हैं।
पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं –
- अतिथि – मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
- अश्व– घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
- अधर्म – पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
- अचल – अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
- अनुपम– अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
- अमृत– मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
- अंबा – माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
- अलंकार– आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
- अहंकार– दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
- अरण्य – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
इसे भी पढ़ें: हिरण के पर्यायवाची शब्द बताइये।
- अंकुश– नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
- अंतरिक्ष– खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
- अंतर्धान– गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
- अंबर– आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
- अंतर्गत– शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
- आयुष्मान– चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु ,दीर्घायु।
- आदर्श– प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।
- आयु – अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
- आभूषण – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम ।
- आँख – नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
आर्टिकल में आपने पर्यायवाची शब्दो (20 Paryayvachi Shabd) को पढ़ा। हमे उम्मीद है कि ऊपर दी गयी जानकारी आपको आवश्य पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे ।