(a) मुहावरे वाक्यांश होते हैं। ( | (a) लोकोक्ति पूर्णवाक्य होती हैं। |
(b) मुहावरे लिंग, वचन और क्रिया के अनुसार परिवर्तित होते हैं। | (b) लोकोक्ति का प्रयोग पूरे के रूप में किया जाता है। |
(c) मुहावरे लाक्षणिक अर्थ प्रदान करते हैं। उदाहरण- दारोगा को देखते ही चोरों की नानी मर गई। इस वाक्य में ‘नानी मरना’ मुहावरा है। | (c) लोकोक्ति अभिधेयार्थ प्रकट करती है। उदाहरण- दीपेश ने राकेश के रुपये गबन कर लिए। दूसरे सप्ताह ही मानहानि केस में अदालत ने उसे पाँच लाख का जुर्माना कर दिया। इसे ही कहते हैं, ‘सौ सोनार के एक लोहार के’। इस वाक्य में ‘सौ सोनार एक लोहार के’ लोकोक्ति है। |