मोललता क्या है परिभाषा _ सूत्र _ उदाहरण

मोललता क्या है परिभाषा | सूत्र | उदाहरण

मोललता की परिभाषा – molalta kya hai:

एक किलोग्राम विलायक में किसी विलेय की मोलो की संख्या को मोललता कहते है।  इसे m (small m)  से व्यक्त करते है।

 

मोललता का सूत्र:

 

मोललता (m) विलयन मोललता की परिभाषा

 

मोललता (molality ) (m) =  विलेय  के  मोलों  की  संख्या / विलायक  का  भार  ( ग्राम में )

 

विलेय के मोल = विलेय का भार (ग्राम में ) / अणुभार

 

मोललता (m)  = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलायक का भार (kg में)

 

उदारहण के लिए:   1.00 mol kg–1 (1.00 m) KCl का जलीय विलयन का अर्थ है कि 1 mol (74.5 g) KCl को 1 kg जल में घोला गया है।

 

द्रव्यमान प्रतिशत, ppm, मोल अंश तथा मोललता ताप पर निर्भर नहीं करते हैं, जबकि मोलरता ताप पर निर्भर करती है। ऐसा इसलिये होता है कि आयतन ताप पर निर्भर करता है जबकि द्रव्यमान नहीं।

 

Note:

  • मोललता की इकाई मोल/kg  है।
  • मोललता ताप से प्रभावित नहीं होती है क्यूंकि यह आयतन से सम्बंधित नहीं है।

 

मोललता के सवाल:

 

Ques: 6 ग्राम यूरिया (NH2-CO-NH2) 500 ग्राम जल में घुला हुआ है तो मोललता ज्ञात कीजिये।

Ans:  मोललता (m)  = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलायक का भार (kg में)

m = 6/60 x 500/1000

m = 0. 2 m  या 0. 2 मोल/kg

 

Ques:  11.1 ग्राम कैल्शियम क्लोराइड ( cacl) 2 किलोग्राम जल में घुला हुआ है तो मोललता ज्ञात करो।

Ans: मोललता (m ) = 11.1 / 111 x 2

m   = 1/20

m = 0.5 m

 

Ques:  4.9 ग्राम सल्फ्यूरिक अम्ल ( H2SO) 250 ग्राम जल में घुला हुआ है तो मोललता ज्ञात करो।

Ans:   मोललता (m)  = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलायक का भार (kg में)

m   = 4.9 / 98 x 250/1000

m   =  2/10 = 0.2 m

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *