भूल गए शैतानी – Hindi Learning

भूल गए शैतानी – New Short Hindi Story :

 

एक शहर की एक छोटी-सी गली के आखिर में एक घर था। उसमें रहते थे शैतानराम । अपने नाम की तरह ही उनके काम भी थे। हर समय सबको सताने में उन्हें बड़ा मजा आता था।

उनके घर के लोग उन्हें समझाते थे। लेकिन आदत से मजबूर शैतानराम समझते ही नहीं थे। वैसे उनका असली नाम तो ‘सुंदर’ था। लेकिन अपनी आदतों के कारण उनका नाम शैमानराम ही पड़ गया था।

यह भी पढ़े: शब्द और पंख

एक बार की बात है, उनके घर के सब लोग कहीं बाहर गए हुए थे। शैतानराम घर में अकेले थे।

गली के एक घर में एक मुर्गी और उनके कुछ दोस्त रहते थे। शैतानराम उन्हें अक्सर परेशान किया करते थे। कभी मुर्गी को उठकार कमरे में बंद कर देते थे तो कभी मुर्गे की गर्दन में रस्सी बाँधकर उसे घुमाते थे।

यह भी पढ़े: श्रृगाल और ऊदबिलाव

मुर्गा-मुर्गी ने सोचा कि शैतानराम को सबक सिखाया जाए। उन्होंने अपने कुछ साथियों से बात की। सब उनकी मदद करने को तैयार हो गए।

तो मुर्गा-मुर्गी ने अपने कुछ दोस्तों को साथ लिया- वे बिल्ली, चूहा, अंडा, कैंची, सुई और गुलदस्ता को लेकर शैतानराम के घर पहुंचे।

यह भी पढ़े: नन्हीं चिड़िया

वे सब धीरे-से घर के अंदर चले गए। घर में काई भी नहीं था। शायद शैतानराम कहीं गए हुए थे।

‘हम लोग शैतानराम का इंतज़ार करेंगे। सब एक साथ बोले। बिल्ली उनकी रसोई में जाकर छिप गई। चूहा हाथ-मुंह धोनेवाले नल के ऊपर बैठ गया। अंडा उनकी तौलिया में लेट गया।

यह भी पढ़े: दर्जी की सीख

कैंची सोफे के ऊपर आराम करने लगी। सुई ने उनके तकिए में अपने लिए जगह बना ली। गुलदस्ता दरवाज़े के ऊपर जाकर बैठ गया। मुर्गा और मुर्गी दरवाजे के ठीक बाहर खड़े हो गए।

जैसे ही शैतानराम दूर से आते हुए दिखाई दिए, मुर्गा कुक-1 करता हुआ घर के अंदर की तरफ भागा। उसकी आवाज़ सुनकर उसके सभी साथी सावधान हो गए।

यह भी पढ़े: खूबियाँ हैं हम सबमें

मुर्गी भागी मुर्गे के पीछे और उनके पीछे भागे शैतानराम। मुर्गा दौड़कर रसोई की ओर गया। शैतानराम उसके पीछे-पीछे जैसे ही रसोई में पहुँचे अँधेरे में बिल्ली उनके ऊपर कूदी। वे घबराकर आटे के डिब्बे में गिर पड़े।

मुंह धोने के लिए वे नल की ओर भागे। आँखों में आटा चला गया था, उनको ठीक से दिखाई भी नहीं दे रहा था। जैसे ही नल खोलने के लिए उन्होंने हाथ बढ़ाया, चूहे ने जोर से उनकी उँगली में काट लिया। दर्द से चीखते हुए और अपनी आँखें साफ करते हुए वे तौलिया ढूँढने लगे।

यह भी पढ़े: लालची कौआ

और जैसे ही उन्होंने तौलिए से मुंह पोंछा, अंडा उनके पूरे मुंह पर घूम गया। वे थककर सोफे पर जाकर बैठ गए। पर यह क्या, वहाँ तो कैंची पहले से ही उनका इंतज़ार कर रही थी। ज़ोर से चुभी तो शैतानराम उछल गए और सीधे बिस्तर पर गिरे। उनके तकिए में लगी हुई सुई उनके गाल में चुभी।

शैतानराम की हालत खराब थी। वे घबराकर दरवाज़े की ओर भागे। जैसे ही उन्होंने दरवाज़ा खोला, पीतल का गुलदस्ता टक से उनके सिर पर गिरा। शैतानराम बेहोश होकर वहीं गिर पड़े।

यह भी पढ़े: लल्लू को मिला सबक

जब उन्हें होश आया तो उनका पूरा घर बिखरा हुआ पड़ा था। आज उन्हें समझ में आया था कि किसी को परेशान करने पर उसे कैसा लगता होगा।

उस दिन के बाद शैतानराम ने किसी को कभी परेशान नहीं किया। धीरे-धीरे सब उनकी शैतानियाँ भूलने लगे।

आज भी वे उसी शहर की उसी गली में रहते हैं। लेकिन अब उन्हें सब ‘सुंदर’ कहकर ही पुकारते हैं, शैतानराम नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *