UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 8वीं की खेल और फिटनेस एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार pdf Download करे| up board solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार notes will help you. NCERT Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एवं पुरस्कार pdf download, up board solutions for Class 8 sports and fitness.

यूपी बोर्ड कक्षा 8 sports and fitness के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 8 sports and fitness syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

Question 1.
खेल प्रबन्धन से तुम क्या समझते हो?
Solution:
खेल प्रबन्धन का तात्पर्य खेल के लिए समुचित व्यवस्था करने से है। खेल-कूद से बौधिक तथा शारीरिक विकास होता है। इसीलिए विद्यालय में विषयों के अध्यापक तथा खेल के समये भी निर्धारित होते हैं। यह इसलिए होता है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी सुचारु रूप से हो सके। यह विद्यालय प्रबन्ध के अन्तर्गत आता है। इसी तरह विद्यालय में खेलकूद के आयोजन हेतु जब प्रबन्धन किया जाता है तो उसे खेल प्रबन्धन कहते हैं। खेल प्रबन्धन में निम्नलिखित बातों को ध्यान रखा जाता है
(क) खेल का स्थान एवं समय निश्चित करना।
(ख) मैदान के निर्माण हेतु सामग्री व खेल उपकरण उपलब्ध कराना।।
(ग) खेलकूद हेतु निर्णायक नियुक्त करना।
(घ) प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा का पूर्ण प्रबन्ध करना।
(ङ) खिलाड़ी, निर्णायकों तथा अतिथिगण के बैठने की व्यवस्था करना।
(च) पीने के पानी एवं जलपान की व्यवस्था करना।
(छ) क्रीड़ा हेतु धन की व्यवस्था करना।
(ज) आवास की व्यवस्था करना।

Question 2.
खेल नियोजन क्यों आवश्यक है?
Solution:
किसी भी कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से चलाने के लिए उसकी रूपरेखा या योजना बनाना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। खेल का आयोजन करने से पहले ही उसकी योजना बना लेना आवश्यक होता है, जिससे खेल को बिना किसी विघ्न-बाधा के सुचारु रूप से सम्पन्न किया जा सके। खेल नियोजन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है।
(क) विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन।
(ख) मानवीय संसाधन (कुशल शिक्षक) की उपलब्धता।
(ग) खेल सामग्री की उपलब्धता।।
(घ) ऋतु, मौसम तथा परिवेश के अनुकूल खेल।

Question 3.
खेल समिति के पद बताइए।
Solution:
खेल नियोजन के लिए गठित की गई मुख्य समिति में निम्नलिखित चार पद होते हैं
(क) अध्यक्ष
(ख) उपाध्यक्ष
(ग) सचिव
(घ) कोषाध्यक्ष ।

Question 4.
अर्थ व्यवस्था समिति का कार्य बताइए।
Solution:
खेल के आयोजन में आने वाले सभी खर्चे के लिए धन का प्रबन्ध करने वाली समिति को अर्थ व्यवस्था समिति कहते हैं। यह खेल आयोजन के लिए धन एकत्रित करने के साथ-साथ बजट भी बनाती है तथा बजट के अनुसार खर्च करती है। यह खेल के आयोजन में खर्च किए गए पूरे धन का लेखा-जोखा रखती है।

Question 5.
खेल उपकरण समिति क्या कार्य करती है?
Solution:
खेल उपकरण समिति सहायक समिति होती है। यह खेल के मैदान को सही तरीके से व्यवस्थित कराती है। मैदान को साफ-सुथरा तथा खेलने योग्य बनाती है। यह खिलाड़ियों के लिए सभी उपकरणों की व्यवस्था भी करती है।

Question 6.
प्रतियोगिता कितने प्रकार की होती हैं?
Solution:
प्रतियोगिता दो प्रकार की होती है
(क) अंत: विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता।
(ख) अन्तर विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता।

Question 7.
अन्तर विद्यालयीय प्रतियोगिता से होने वाले लाभ बताइए।
Solution:
अन्तर विद्यालय प्रतियोगिता दो या इससे अधिक विद्यालयों के बीच होती है। अन्तर विद्यालयीय प्रतियोगिताओं से अत्यधिक लाभ होता है। इससे बच्चों में मैत्रीभाव तो बढ़ता ही है, साथ-साथ आपसी सम्बन्ध परस्पर सहयोग के गुण भी विकसित होते हैं। इससे परोक्ष रूप से भी मानवीय गुणों की शिक्षा मिलती है। ऐसी प्रतियोगिताओं से भेद-भाव कम होता है तथा भाई-चारे में वृद्धि होती है। इससे खेल भावना विकसित होती है अर्थात जीत पर अहंकार न करना एवं हार सहर्ष स्वीकार करना। यह निम्नलिखित स्तरों पर आयोजित की जाती है
(क) स्कूल स्तर पर (विभिन्न कक्षाओं के मध्य)
(ख) न्याय पंचायत स्तर (N.P.R.c.)(विभिन्न स्कूलों के मध्य)
(ग) ब्लॉक स्तर पर (B.R.C.) (विभिन्न पंचायतों के मध्य)
(घ) जिला स्तर पर (विभिन्न ब्लॉकों के मध्य)
(ङ) मण्डल स्तर पर (विभिन्न जिलों के मध्य)
(च) प्रदेश स्तर पर (विभिन्न मण्डलों के मध्य)
(छ) राष्ट्रीय स्तर पर (विभिन्न प्रदेशों के मध्य)

Question 8.
क्षेत्रीय खेदकूद प्रतियोगिता क्यों आयोजित की जाती है?
Solution:
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएँ सम्पन्न कराई जाती हैं। ये प्रतियोगिताएँ खेल निदेशालय द्वारा निम्नलिखित स्तरों पर आयोजित कराई जाती हैं
(क) ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता।
(ख) जिला स्तर पर प्रतियोगिता।
(ग) मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता।
(घ) प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता।

Question 9.
भारत में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों के नाम लिखिए।
Solution:
भारत में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों में कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, दौड़, लम्बी कूद, टेनिस, बैडमिंटन, गोलाफेक व तैराकी आदि हैं।

Question 10.
खो-खो खेल के एक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
Solution:
खो-खो खेल के एक टीम में बारह खिलाड़ी होते हैं। खेलते समय नौ खिलाड़ी प्रत्येक टीम में खेलते हैं। तीन खिलाड़ी अतिरिक्त होते हैं।

Question 11.
सही जोड़े बनाओ ( बनाकर )
UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 11


Solution:
UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 10 11.1

Question 12.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)–
(क) द्रोणाचार्य पुरस्कार ___ को दिया जाता है।
(ख) अर्जुन पुरस्कार ___ को दिया जाता है।
Solution:
(क) द्रोणाचार्य पुरस्कार उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को दिया जाता है।
(ख) अर्जुन पुरस्कार अच्छे खिलाड़ियों को दिया जाता है।

Question 13.
सही (✓) और गलत (✗) का निशान लगाइए (निशान लगाकर)
(क) कबड्डी में साँस टूटने पर खिलाड़ी आउट नहीं होता।
(ख) अर्जुन पुरस्कार प्रशिक्षकों को दिया जाता है।
(ग) खो-खो में खेलते समय प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी खेलते हैं। ।
Solution:
(क) कबड्डी में साँस टूटने पर खिलाड़ी आउट नहीं होता। (✗)
(ख) अर्जुन पुरस्कार प्रशिक्षकों को दिया जाता है। (✗)
(ग) खो-खो में खेलते समय प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी खेलते हैं। (✓)

प्रोजेक्ट वर्क : नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 8 sports and fitness

All Subject UP Board Solutions For Class 8 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 8 sports and fitness NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *