UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 10 अंग्रेज भारत छोड़ने को विवश

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 8वीं की इतिहास एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 8 History Chapter 10 अंग्रेज भारत छोड़ने को विवश pdf Download करे| up board solutions for Class 8 History Chapter 10 अंग्रेज भारत छोड़ने को विवश notes will help you. NCERT Solutions for Class 8 History Chapter 10 अंग्रेज भारत छोड़ने को विवश pdf download, up board solutions for Class 8 history.

यूपी बोर्ड कक्षा 8 history के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 8 history syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

अंग्रेज भारत छोड़ने को विवश

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(1) भारतीय स्वाधीनता अधिनियम पारित हुआ
(क) 1945 ई० में
(ख) 1947 ई० में
(ग) 1946 ई० में
(घ) 1942 ई० में

(2) फारवर्ड ब्लॉक का संबंध है-
(क) राम मनोहर लोहिया
(ख) जय प्रकाश नारायण
(ग) अरूणा आरू अली
(घ) सुभाष चन्द्र बोस

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(1) सत्याग्रह करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
उत्तर
सत्याग्रह करने वाले पहले व्यक्ति विनोबा भावे थे।

(2) ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, यह कथन किसका है?
उत्तर
यह कथन सुभाष चन्द्र बोस का है?

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(1) अंग्रेज भारत छोड़ने के लिए क्यों विवश हुए? किन्हीं तीन कारणों को लिखिए।
उत्तर
अंग्रेजों के भारत छोड़ने के तीन मुख्य कारण निम्न हैं

  1. अमेरिका और रूस यह दोहराते रहे कि द्वितीय विश्व युद्ध स्वतन्त्रता और लोकतन्त्र की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा था। वे नैतिक रूप से भारत की स्वतन्त्रता का समर्थन करने को बाध्य थे।
  2. इंग्लैण्ड में लेबर पार्टी सत्ता में आई। उसने भारत और विश्व की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भारत को स्वतन्त्र करने की घोषणा की।
  3. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अँग्रेजों की सैन्यशक्ति घट गई थी। उनके उपनिवेशों में स्वतन्त्रता की निरन्तर माँग बढ़ रही थी। आजाद हिन्द फौज ने सैनिक विद्रोह को प्रेरणा दी। मुम्बई में नौसैनिक विद्रोह हुआ। विश्व जनमत भारत के साथ था। संयुक्त राष्ट्र संघ, जिसके संस्थापकों में भारत भी था, भारतीय स्वतन्त्रता की उपेक्षा नहीं कर सकता था।

(2) कैबिनेट मिशन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
जुलाई 1945 में ब्रिटेन में संसद के चुनाव में सरकार बदल गई। वहाँ मजदूर दल के नेता एटली ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। मजदूर दल के नेता भारत की स्वतंत्रता के पक्षधर थे। इन परिस्थितियों में इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री क्लीमेन्ट एटली ने भारतीय नेताओं से विचार-विमर्श करने के लिये अपने मंत्रि मण्डल की ओर से कुछ सदस्यों की एक समिति 1946 ई० में भारत भेजी। इस समिति को कैबिनेट मिशन’ कहते हैं।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(1) 1935 ई० के अधिनियम के अंतर्गत प्रांतों की सरकार क्यों गठित की गई?
उत्तर
सन् 1935 ई० में अंग्रेजों ने भारतीयों को प्रसन्न करने के लिए सन् 1935 ई० का अधिनियम पारित किया। इसके अंतर्गत प्रांतों को कुछ सीमा तक स्वायत्ता प्रदान की गई थी। प्रांतों में प्रांतीय स्वायत्ता की व्यवस्था की गई। केंद्र में अखिल भारतीय संघ की स्थापना की गई। इस संघ में भारत के प्रांतों तथा देशी रियासतों (रजवाड़ों) को शामिल किया गया। यह भी व्यवस्था की गई कि केंद्र की विधायिका में देशी राजाओं द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि भी रहेंगे। अतः इस अधिनियम के अंतर्गत प्रांतों की सरकार गठित की गई।

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 8 History

All Subject UP Board Solutions For Class 8 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 8 history NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *