UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 7वीं की खेल और फिटनेस एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम pdf Download करे| up board solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम notes will help you. NCERT Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम pdf download, up board solutions for Class 7 sports and fitness.

यूपी बोर्ड कक्षा 7 sports and fitness के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 7 sports and fitness syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

प्रश्न 1.
प्राण किसे कहते हैं?
उत्तर :
श्वास को जीवन-शक्ति या प्राण कहते हैं।

प्रश्न 2.
मनुष्य एक मिनट में कितनी बार श्वास लेता है?
उत्तर :
मनुष्य एक मिनट में सोलह से अट्ठारह बार साँस लेता है।

प्रश्न 3.
प्राणायाम किसे कहते हैं? प्राणायाम के पाँच लाभ बताएँ।
उत्तर :
प्राण-शक्ति या श्वास अन्दर लेने और बाहर छोड़ने की क्रिया पर नियन्त्रण करना ही प्राणायाम कहलाता है।

प्राणायाम के पाँच लाभ निम्नलिखित हैं –

  1. प्राणायाम करने से मस्तिष्क का तनाव कम होता है।
  2. प्राणायाम करने से शरीर नीरोग रहता है।
  3. नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
  4. प्राणायाम से दीर्घ श्वसन का अभ्यास स्वतः होने लगता है। इससे हमारी आयु बढ़ती है।
  5. प्राणायाम करने से क्रोध, चिन्ता, निराशा और भय जैसे विकार दूर होते हैं।

प्रश्न 4.
भस्त्रिका प्राणायाम कैसे किया जाता है, इसके चरण बताएँ।
उत्तर :
भस्त्रिका प्राणायाम 3 से 5 मिनट तक किया जाता है। इसे करने के लिए सर्वप्रथम वज्रासन में वैट जाएँ दोनों नासिकाओं में माँस अन्दर खींचे तथा विना अन्दर रोके पूरी ताकत से बाहर निकालें।

प्रश्न 5.
प्राणायाम करने के सामान्य नियम क्या हैं? किन्हीं पाँच नियमों को बताएँ।
उत्तर :
प्राणायाम करने के सामान्य नियम निम्नलिखित हैं –

(क) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ठीक होता है। यदि इन आसनों में बैठने में कष्ट हो तो सुखासन में बैठ कर प्राणायाम करें।
(ख) बैठने के लिए दरी या कंबल का प्रयोग करें। (ग) साँस सदैव नासिका से ही लें। मुँह से कदापि साँस न लें।
(घ) भोजन के तुरन्त बाद प्राणायाम कभी भी नहीं करना चाहिए। भोजन के 4-5 घंटे बाद ही प्राणायाम करना ठीक होता है।
(ङ) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थान की पूर्ति करो (पूर्ति करके) –
उत्तर :

(क) नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
(ख) प्राणायाम के द्वारा फेफड़े मजबूत होते हैं और रक्तसंचार तेज हो जाता है।
(ग) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।
(घ) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ही ठीक होता है।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 7 sports and fitness

All Subject UP Board Solutions For Class 7 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 7 sports and fitness NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *