UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 11 गृह प्रबन्ध

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 7वीं की गृह शिल्प एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 7 Home craft Chapter 11 गृह प्रबन्ध pdf Download करे| up board solutions for Class 7 Home craft Chapter 11 गृह प्रबन्ध notes will help you. NCERT Solutions for Class 7 Home craft Chapter 11 गृह प्रबन्ध pdf download, up board solutions for Class 7 home craft.

यूपी बोर्ड कक्षा 7 home craft के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 7 home craft syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

अभ्यास

1. बहुविकल्पीय प्रश्न
सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए

1. जल के माध्यम से रोग होता है
(क) क्यूलेक्स
(ख) एनोफिलीज
(ग) एडीज
(घ) उपर्युक्त सभी

2. कागज व लकड़ी के सामानों को अन्दर से खोखला बना देता है
(क) मच्छर
(ख) दीमक
(ग) मक्खी
(घ) खटमल

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) घर में नुकसान पहुँचाने वाले कीटाणु कौन-कौन से
उत्तर:
घर में नुकसान पहुँचाने वाले कीटाणु खटमल, मच्छर, मक्खी, जें, दीमक आदि हैं।

(ख) दीमक किन-किन स्थानों पर पाया जाता है? इससे क्या हानियाँ हैं?
उत्तर:
दीमक अक्सर सीलनयुक्त घरों की नींव व दीवारों में रहता है। यह कागज और लकड़ी के सामानों को खा-खाकर अन्दर से खोखला कर देता है।

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) नीचे दिए गए कीटाणुओं से बचाव के दो-दो उपाय लिखिए

मच्छर से बचाव के उपाय:
(क) सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।
(ख) खिड़की-दरवाजों पर महीन जाली का प्रयोग करना चाहिए।
(ग) घर के आसपास पानी का भराव न होने दें।

खटमल से बचाव के उपाय:
(क) ऐसे फर्नीचर जिनमें खटमल पड़े हों, उनके दरारों में किरोसीन तेल डालने से खटमल मर जाते हैं।
(ख) चारपाई, कुर्सी, मेज, पलंग व गद्दे, रजाई को समय-समय पर धूप दिखाते रहना चाहिए।

मक्खी से बचाव के उपाय:
(क)
खाने की सामग्री और पीने के पानी को सदैव ढंककर रखना चाहिए।
(ख) घर में दैनिक उपयोग से निकलने वाले कूड़े-कचरे को सदैव ढक्कनदार कूड़ेदान में डालना चाहिए।

(ख) वस्त्रों की धुलाई का हिसाब रखने के लिए क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
उत्तर:
वस्त्रों की धुलाई का हिसाब रखने के लिए निम्न सावधानियाँ बरतनी चाहिए-

  1.  कपड़ों के नाम
  2.  कपड़ों की संख्या
  3. धुलाई का रेट
  4. कपड़ा देने की तारीख
  5.  कपड़ा वापसी की तारीख तथा कपड़ा धोने वाले का नाम एवं पूरा पता लिख लेना चाहिए।
  6.  धोने वाले को दिए पैसे का हिसाब तारीखवार रखना चाहिए तथा माह के अंत में पूरा हिसाब चुकता कर देना चाहिए।

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) घरेलु खर्च का दैनिक व मासिक हिसाब रखना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
घरेलू खर्च का दैनिक व मासिक हिसाब रखना बहुत आवश्यक है। घरेलू खर्चे का हिसाब रखकर जहाँ एक ओर हम अपने आय-व्यय में संन्तुलन करते हैं, वहीं दूसरी ओर आवश्यकतानुसार दैनिक उपयोगी वस्तुओं की व्यवस्था । भी समय से कर पाते हैं।

(ख) कीटाणुओं से बचाव के लिए कितने प्रकार के कीटाणुनाशकों का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
कीटाणुओं से बचाव के लिए सूर्य की रोशनी, वायु और खौलते हुए जल के अलावा रासायनिक पदार्थ जैसे- चूना, ब्लीचिंग पाउडर, पोटैशियम परमैंगनेट (लाल दवा), क्लोरीन टैबलेट व नैफ्थलीन की गोलियाँ आदि का प्रयोग किया जाता है।

प्रोजेक्ट कार्य
नोट: विद्यार्थी स्वयं करें ।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 7 home craft

All Subject UP Board Solutions For Class 7 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 7 home craft NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *