UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 7वीं की भूगोल एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन pdf Download करे| up board solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन notes will help you. NCERT Solutions for Class 7 Geography Chapter 10 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन pdf download, up board solutions for Class 7 geography.

यूपी बोर्ड कक्षा 7 geography के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 7 geography syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए –

(क) मरुस्थलीय प्रदेश की जलवायु कैसी है ?
उत्तर :
मरुस्थलीय प्रदेश की जलवायु शुष्क है। यहाँ वर्षा बहुत कम होती है। जब वर्षा होती है तब वर्षा के साथ तेज हवाएँ या तूफान आते हैं। इस क्षेत्र के दिन व रात के तापमान में अधिक अन्तर रहता है। दिन धूप वाले तथा गरम होते हैं, जबकि रातें बहुत ठण्डी होती हैं।

(ख) मरुस्थलीय प्रदेश की वनस्पति की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर :
मरुस्थलीय प्रदेश की वनस्पति की विशेषताएँ इस प्रकार हैं –

  1. पानी की कमी के कारण यह क्षेत्र वनस्पति विकास के अनुकूल नहीं है। शुष्क जलवायु व कम वर्षा के कारण मरुस्थलीय वनस्पतियाँ विकसित हो जाती हैं।
  2. यहाँ की वनस्पति की जड़े लम्बी होती हैं, जिससे वे भूमि की गहराई तक नमी प्राप्त करती हैं।
  3. जलवाष्पन को कम करने के लिए इनमें पत्तियाँ नहीं होती हैं।
  4. जहाँ कहीं जल के स्रोत या नदी होती हैं, वहाँ आस-पास पेड़-पौधे, झाड़ियाँ वे घासे उग आती हैं। ये वीरान जमीन पर बगीचे से दिखाई देते हैं। इस कारण इन्हें मरूद्यान कहते हैं।

(ग) मरुस्थलीय प्रदेश के प्राकृतिक वातावरण को मानव जीवन पर क्या प्रभाव है?
उत्तर :
मरुस्थलीय क्षेत्र की जलवायु बहुत विषम है। यहाँ पानी की कमी और तापमान में बहुत अंतर पाया जाता है। ताप कभी बहुत अधिक तो कभी बहुत कम होता है। इन सब कारणों से यहाँ जनसंख्या बहुत कम है और बस्तियाँ बहुत दूर-दूर बसी हैं। यहाँ पर रह रही आदिवासी जातियों में अरब की ‘बर्दू’ और कालाहारी की ‘बुशमैन’ जातियाँ प्रमुख हैं। कालाहारी के बुशमैन पूरी तरह शिकार पर निर्भर होकर जीवन गुजारते हैं जबकि अरब के बर्दू जानवरों के चारे व पानी की खोज में इधर-उधर घूमा करते हैं। यहाँ के लोग लम्बी यात्रा में ऊँट या बकरी की खाल से बने थैले में पानी भर कर ले जाते हैं, इसमें पानी देर तक ठण्डा रहता है।

(घ) मरुस्थलीय प्रदेश में मानव जीवन को सामान्य बनाने हेतु क्या उपाय किए जा सकते हैं?
उत्तर :
मरुस्थलीय प्रदेश में मानव जीवन को सामान्य बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं

  1. नदियाँ/नहरें निकाल कर कई स्थानों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं, जिससे कृषि की जा सके।
  2. सड़कों और रेलमार्गों का विकास करके जन-जीवन को सामान्य किया जा सकता है।
  3. खनन और उद्योग धन्धे लगाकर भी जन-जीवन सामान्य बनाया जा सकता है।

प्रश्न 2.
सही जोड़े मिलाइए (जोड़े बनाकर) –

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन 1
UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन 1

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 7 geography

All Subject UP Board Solutions For Class 7 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 7 geography NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *