UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 6वीं की खेल और फिटनेस एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा pdf Download करे| up board solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा notes will help you. NCERT Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा pdf download, up board solutions for Class 6 sports and fitness.

यूपी बोर्ड कक्षा 6 sports and fitness के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 6 sports and fitness syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

प्रश्न 1.
शारीरिक शिक्षा किसे कहते हैं?
उत्तर :
शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जो सीख, ज्ञान और क्रियाएँ करायी जाती हैं, वही शारीरिक शिक्षा कहलाती हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए जो व्यायाम किए जाते हैं, वे भी शारीरिक शिक्षा के अन्तर्गत आते हैं।

प्रश्न 2.
शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
शारीरिक शिक्षा शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ-साथ बालक के मानसिक, सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास के लिए आवश्यक है। यह शिक्षा शारीरिक अंगों के विकास के साथ, खेल व तैराकी सिखाने, अपनी रक्षा करने, शरीर को स्वस्थ रखने, फुर्तीला बनाने तथा मनोरंजन हेतु आवश्यक है।

प्रश्न 3.
शारीरिक शिक्षा से क्या लाभ है?
उत्तर :
शारीरिक शिक्षा से निम्नलिखित लाभ हैं –

  1. यह शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ व मजबूत बनाती है।
  2. इसके द्वारा स्फूर्ति, आनन्द व ऊर्जा प्राप्त होती है।
  3. हार-जीत के द्वारा अपने पर नियन्त्रण व अनुशासन का गुण उत्पन्न होता है।
  4. नैतिक मूल्यों, जैसे- सहयोग, दृढ़ता, संयम आदि का विकास होता है।
  5. शारीरिक शिक्षा से समय के सदुपयोग की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न 4.
शारीरिक शिक्षा द्वारा किन-किन नैतिक मूल्यों का विकास होता है?
उत्तर :
शारीरिक शिक्षा से अनेक नैतिक मूल्यों का विकास होता है, जैसे – सहयोग की भावना, विचारशीलता, दृढ़ता, संयम, आत्म-नियन्त्रण व अनुशासन आदि।

प्रश्न 5.
आपको कौन-कौन से खेल पसंद हैं?
उत्तर :
हमें क्रिकेट, टेबिल-टेनिस, हॉकी, फुटबाल तथा बास्केटबॉल पसन्द है।

प्रश्न 6.
अपनी पसंद के खेलों में आप कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
उत्तर :
विद्यार्थी अपनी पसंद अनुसार स्वयं लिखें।

प्रश्न 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर :

  1. पढ़ना और ज्ञान प्राप्त करना मानसिक कार्य के अन्तर्गत आते हैं।
  2. शारीरिक क्रियाओं द्वारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
  3. अपनी रक्षा हेतु कुश्ती, जूडो कराटे, बॉक्सिंग आदि खेल आते हैं।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 6 sports and fitness

All Subject UP Board Solutions For Class 6 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 6 sports and fitness NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *