यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 6वीं की गणित एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 6 Maths Chapter 2 पूर्ण संख्याएँ pdf Download करे| up board solutions for Class 6 Maths Chapter 2 पूर्ण संख्याएँ notes will help you. NCERT Solutions for Class 6 Maths Chapter 2 पूर्ण संख्याएँ pdf download, up board solutions for Class 6 maths.
यूपी बोर्ड कक्षा 6 maths के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 6 maths syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |
प्रश्न 1.
सबसे छोटी पूर्ण संख्या बताइए।
उत्तर-
0
प्रश्न 2.
संख्या रेखा पर निम्नांकित पूर्ण संख्याओं को प्रदर्शित कीजिए।

प्रश्न 3.
तीन क्रमागत पूर्ण संख्याओं में पहली और तीसरी का योगफल 28 है। संख्याएँ ज्ञान कीजिए।
उत्तर-
पहली और तीसरी संख्या का योगफल = 28
पहली और तीसरी संख्या के योगफ़ल का आधा =
= 14
बीच की संख्या = 14
अतः क्रमागत संख्याएँ = 13, 14, 15
प्रश्न 4.
यदि तीन क्रमागत पूर्ण संख्याओं में मध्य की संख्या 39 हो तो तीनों संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर-
38, 39, 40
प्रश्न 5.
प्राकृतिक संख्याओं के समूह में किस संख्या के सम्मिलित कर लेने पर वह पूर्ण संख्याओं का समूह बन जाता है।
उत्तर-
0
अभ्यास 2(b)
प्रश्न 1.
संख्या रेखा पर अंकित योग तथ्यों को लिखिए (लिखकर) –

प्रश्न 2.
निम्नांकित तथ्यों को संख्या रेखा पर दिखाइए –

प्रश्न 3.
निम्नांकित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)-
उत्तर-
(i) 345 + 789 = 789 + 345
(ii) 2889 + 0 = 2889
(iii) (234 + 456) + 789 = 234 + (456 + 789)
प्रश्न 4.
पूर्ण संख्याओं के लिए घटाने की संक्रिया क्रम-विनिमेय नहीं है। तीन विभिन्न युग्म लेकर इसकी जाँच कीजिए।
उत्तर-
पूर्ण संख्याओं के लिए घटाने की संक्रिया क्रम-विनिमेय नहीं है।
उदाहरण :
(i) 5 – 4 = 1, 4 – 5 = -1
(ii) 11 – 9 = 2, 9 – 11 = -2
(iii) 20 – 10 = 10, 10 – 20 = -10
हम जानते हैं कि छोटी संख्या से बड़ी संख्या घटायी जाए तो पूर्ण संख्या नहीं मिलती।
अतः पूर्ण संख्याओं के लिए घटाने की संक्रिया क्रम-विनिमेय नहीं है।
अभ्यास 2(c)
प्रश्न 1.
अपनी अभ्यास पुस्तिका में गुणन-संक्रिया के प्रगुणों के आधार पर निम्नांकित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)-
उत्तर-
(i) 468 x 0 = 0
(ii) 8976 x 5432 = 5432 x 8976
(iii) 8973 x 1 = 8973
प्रश्न 2.
निम्नलिखित का गुणनफल योग्य प्रगुणों का प्रयोग करके ज्ञात कीजिए –
(i) 4 x 2834 x 25
हल :
4 x 2834 x 25
= (4 x 2834) x 25 (साहचर्य नियम से)
= (2834 x 4) x 25 (क्रमविनिमेय नियम से)
= 2834 x (4 x 25) (साहचर्य नियम से)
= 2834 x 100 = 283400
(ii) 5 x 658 x 80
हल :
5 x 658 x 80
= (5 x 658) x 80 (साहचर्य नियम से)
= (658 x 5) x 80 (क्रमविनिमेय नियम से)
= 658 x (5 x 80) (साहचर्य नियम से)
= 658 x 400 = 263200
(iii) 25 x 4837 x 40
हल :
25 x 4837 x 40
= (25 x 4837) x 40 (साहचर्य नियम से)
= (4837 x 25) x 40 (क्रमविनिमेय नियम से)
= (4837 x (25×40) (साहचर्य नियम से)
= 4837 x 1000 = 4837000
प्रश्न 3.
वितरण प्रगुण का प्रयोग करके निम्नांकित में से प्रत्येक का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
(i) 487 x 1008
हल :
487 x 1008
= 487 x (1000 + 8)
= 487 x 1000 + 487 x 8 (वितरण नियम से)
= 487000 + 3896 = 490896
(ii) 998 x 436
हल :
998 x 436 = (1000 – 2) x 436
= 1000 x 436 – 2 x 436 (वितरण नियम से)
= 436000 – 872 = 435128
(iii) 6754 x 94
हल :
6754 x 94
= 6754 x (100 – 6)
= 6754 x 100 – 6754 x 6 (वितरण नियम से)
= 675400 – 40524 = 634876
(iv) 26478 x 106
हल :
26478 x 106
= 26478 x (100 + 6)
= 26478 x 100 + 26478 x 6 (वितरण नियम से)
= 2647800 + 158868 = 2806668
अभ्यास 2(d)
प्रश्न 1.
संख्या रेखा द्वारा विभाजन तथ्यों को बताइए –
उत्तर-
12 ÷ 2 = 6
प्रश्न 2.
21 ÷ 3 = 7 के संगत गुणात्मक तथ्य 3 x 7 = 21 हैं अतः निम्नांकित तथ्यों के संगत गुणात्मक तथ्य बताइए।
(i) 56 ÷ 8 = 7
(ii) 66 ÷ 11 = 6
हल :
(i) 56 ÷ 8 = 7 के संगत गुणात्मक तथ्य 8 x 7 = 56
(ii) 66 ÷ 11 = 6 के संगत गुणात्मक तथ्य 11 x 6 = 66
प्रश्न 3.
117 को दो संख्याओं के गुणा के रूप में व्यक्त कीजिए जिसकी एक संख्या 13 है।
हल :
117 ÷ 13 = 9 अतः 117 = 13 x 9
प्रश्न 4.
क्या ऐसी कोई पूर्ण संख्या सम्भव है कि जिसको स्वयं से विभाजित करने पर वही संख्या प्राप्त होती है?
उत्तर-
हाँ, माना वह संख्या 1 है, तो 1 ÷ 1 = 1
प्रश्न 5.
क्या दो विभिन्न शून्येतर पूर्ण संख्याओं के लिए पहली संख्या को दूसरी संख्या से विभाजित करने पर तथा दूसरी संख्या को पहली संख्या से विभाजित करने पर समान भागफल प्राप्त होता है?
उत्तर-
नहीं।
————————————————————
All Chapter UP Board Solutions For Class 6 maths
All Subject UP Board Solutions For Class 6 Hindi Medium
Remark:
हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 6 maths NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |
यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |
आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!