UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 6वीं की पर्यावरण एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव pdf Download करे| up board solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव notes will help you. NCERT Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव pdf download, up board solutions for Class 6 environment.

यूपी बोर्ड कक्षा 6 environment के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 6 environment syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

वन एवं वन्य जीव

अभ्यास

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव 1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) वनों से प्राप्त होने वाले औषधीय पेड़-पौधों के नाम और उनका उपयोग लिखिए।
उत्तर
वनों से प्राप्त होने वाले औषधीय पेड-पौधों के नाम और उनका उपयोग निम्नांकित हैं-

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव 1

(ख) वन क्षेत्र में मिट्टी का कटाव क्यों कम होता है ?
उत्तर
वन तेज वर्षा में मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। वन-क्षेत्र में पेड़-पौधे पानी के वेग को कम करते हैं तथा वायु की तीव्र गति को भी कम करते हैं, इससे वन-क्षेत्र में मिट्टी का कटाव कम होता है।

(ग) किन्हीं चार इमारती लकड़ियों के नाम लिखिए ?
उत्तर
चार इमारती लकड़ियों के नाम हैं– शीशम, साखू, सागौन और देवदार।

(घ) विलुप्त तथा संकटग्रस्त प्रजातियों में उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
वन्य जीवों की अधिकाधिक माँग और उनके अवैध शिकार ने कुछ वन्य जीवों को पूरी तरह , नष्ट कर दिया तो कुछ संकटग्रस्त हैं यानी विलुप्ति के कगार पर हैं। पशु-पक्षियों की जो प्रजातियाँ पूरी तरह विलुप्त हो चुकी है, उन्हें विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी में रखा जाता है, जैसे- डायनासौर मैमथ डोडो आदि। मनुष्य द्वारा अत्यधिक शिकार करने से जिन पशु-पक्षी की प्रजातियाँ खतरे में हैं यानी समाप्ति के कगार पर हैं उन्हें संकट ग्रस्त प्राणियों की श्रेणी में रखा गया हैं। जैसे- शेर, हाथी, बाघ, घोड़ा, चीता, मोर, आदि।

(ङ) उत्तर प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभ्यारण्य के नाम लिखिए।
उत्तर
उत्तर प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय उद्यान- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश में स्थित वन्यजीव अभ्यारण्य- चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य।

(च) वनों की संख्या कम होने के क्या कारण हैं ?
उत्तर
मनुष्य द्वारा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु, शहरीकरण और औद्योगीकरण के बढ़ते चलन के कारण वनों की अंधाधुंध कटाई की गई। जिससे वनों की संख्या कम हो गई।

(छ) राष्ट्रीय उद्याने तथा वन्य जीव अभ्यारण्य क्यों बनाए गए हैं ?
उत्तर
वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभ्यारण्य बनाए गए हैं।

(ज) वन जानवरों को किस प्रकार लाभ पहुँचाते हैं ?
उत्तर
वन जानवरों को भोजन, आश्रय और जीने की अनुकूल परिस्थितियाँ देकर उन्हें लाभ पहुँचाते हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) वनों से हमें उद्योगों के लिए कच्चा माल प्राप्त होता है।
(ख) वन जीव-जन्तुओं और पक्षियों के रहने का स्थान है।
(ग) वन को प्राकृतिक संसाधन कहते हैं।
(घ) 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है।
(ङ) चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य चन्दौली, उत्तर प्रदेश में स्थित है।
(च) कुकरैल वन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
(क) वन केवल जन्तुओं को लाभ पहुँचाते हैं।              (✗)
(ख) मनुष्य आदिकाल से ही वनों पर निर्भर था।              (✓)
(ग) सिनकोना से मलेरिया की दवा प्राप्त होती है।              (✓)
(घ) गिद्ध एक विलुप्त प्रजाति है।                                  (✗)
(ङ) सागौन इमारती लकड़ी है।                                    (✓)
(च) पशु-पक्षियों की प्रजातियाँ जो खत्म होने की कगार पर है, विलुप्त प्रजातियाँ कहलाती हैं।           (✗)
(छ) पेड़-पौधे वायु की गति बढ़ाने में सहायक होते हैं।                      (✗)
(ज) वन पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं।           (✓)
(झ) मानव के हस्तक्षेप से वनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।              (✓)

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 6 environment

All Subject UP Board Solutions For Class 6 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 6 environment NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *