UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 9 मौसम पर सूर्य का प्रभाव

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 4वीं की विज्ञान एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 9 मौसम पर सूर्य का प्रभाव pdf Download करे| up board solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 9 मौसम पर सूर्य का प्रभाव notes will help you. NCERT Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 9 मौसम पर सूर्य का प्रभाव pdf download, up board solutions for Class 4 Science.

यूपी बोर्ड कक्षा 4 science के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 4 science syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 9 मौसम पर सूर्य का प्रभाव

मौसम पर सूर्य का प्रभाव अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
ऋतुएँ क्यों बदलती हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने से ऋतुएँ बदलती हैं।

प्रश्न २.
मौसम को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से कारक हैं?
उत्तर:
मौसम को प्रभावित करने वाले कारक सूर्य की ऊष्मा, वायु की नमी, वायु की गति, बादलों का होना न होना, समुद्र की निकटता या दूरी आदि हैं।

प्रश्न ३.
ओले से हमारा जीवन कैसे प्रभावित होता है?
उत्तर:
ओले से खपरैल के मकान, पेड़-पौधे, फसलें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे बहुत से जीव जन्तु और पक्षी भी मर जाते हैं।

प्रश्न ४.
सही उत्तर के सामने सही (✓) का चिह्न लगाएँ (सही का चिह्न लगाकर)
(क) मौसम प्रभावित होता है।
(१) केवल नमी से
(२) केवल ताप से
(३) केवल वायु की गति से
(४) सभी से (✓)

(ख) जाड़े की ऋतु में घास तथा पत्तियों पर पड़ी पानी की बूंदों को कहते हैं-
(१) कोहरा
(२) ओस (✓)
(३) पाला
(४) ओला

(ग) भूमि के समीप जलवाष्प के संघनन के कारण धुआँ-सा दिखाई देता है, जिसे कहते हैं-
(१) हिमपात
(२) कोहरा (✓)
(३) पाला
(४) ओस

प्रश्न ५.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से करें (पूर्ति करके)
(क) गर्म वायु, ठंडी वायु की तुलना में हल्की होती है। (भारी, हल्की )
(ख) जलती मोमबत्ती की ज्वाला हमेशा ऊपर की ओर होती है। (ऊपर, नीचे)
(ग) हिमपात अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों में होता है। (मैदानी, पर्वतीय)
(घ) अधिक ठंड के कारण ओस और जलवाष्प के जम जाने से जमीन पर पाला पड़ने लगता है। (कोहरा, पाला)
(ङ) पाले से फसलें क्षतिग्रस्त होती हैं। (क्षतिग्रस्त, अच्छी)

प्रश्न ६.
दिए गए वाक्यों में सही कथन पर सही (✓) एवं गलत कथन पर (✗) का चिहन लगाएँ-
(क) जलवाष्प के संघनन से बनी छोटी-छोटी बूंदों को ओला कहते हैं। (✗)
(ख) अधिक ठंड होने पर धुएँ और धूल के कणों पर वायु की जलवाष्प का संघनन होने लगता है। यही कोहरे के रूप में दिखाई देता है। (✓)
(ग) ओलों से खपरैल के मकानों एवं फसलों को कोई नुकसान नहीं होता। (✗)
(घ) हिमपात से फसलें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। (✓)
(ङ) पाले से फसल को बचाने के लिए खेतों में पानी भर दिया जाता है। (✓)

प्रश्न ७.
जाड़े की ऋतु में कोहरा, पाला, ओस का अवलोकन करें और इसके बनने के कारण को अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखें।
उत्तर:
कोहरा-अधिक ठंड पड़ने पर वायु की जलवाष्प का धूल तथा धुएँ के कणों पर संघनन होने से कोहरा बनता है। पाला-अत्यधिक ठंड के कारण पौधों पर इकट्ठा जलवाष्प और ओस के बर्फ से बदलने से पाला पड़ता है। ओस-रजाड़ों की रातों में फूल, घास, पत्तियों आदि पर वायु में उपस्थित जलवाष्प के संघनन से ओस की बूंदें बनती हैं।

प्रश्न ८.
समान मात्रा में बालू एवं जल को धूप में रखने पर-क्या होता है? सही वाक्य पर सही (✓) का चिह्न लगाएँ (सही का चिह्न लगाकर)
(अ) बालू देर में गर्म होती है। (✓)
(ब) जल जल्दी गर्म होता है। (✗)
(स) बाल जल्दी गर्म होती है। (✓)
(द) दोनों जल्दी गर्म होते हैं। (✗)

प्रश्न ६.
समुद्र के पास गर्मी में मौसम ठंडा होता है, क्यों?
उत्तर:
गर्म बालू पर समुद्र के अपेक्षाकृत ठंडे पानी से प्रभावित ठंडी हवाएँ पृथ्वी पर नीचे आती हैं और मौसम ठंडा करती हैं।

प्रश्न १०.
दो समान कटोरियाँ लें दोनों को पानी से पूरा भरें। एक कटोरी को धूप में तथा दूसरी कटोरी को छाया में रखें। छः घंटे पश्चात् इनमें रखे जल की मात्रा का अवलोकन करें। क्या होता है? निष्कर्ष को अभ्यास पुस्तिका में लिखें। कारण भी लिखें।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें। प्रोजेक्ट कार्यनोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

कितना सीखा – ४

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए उपयुक्त शब्दों की सहायता से करें।
(क) मौसम सूर्य के कारण बदलता है। (चंद्रमा, सूर्य)
(ख) अधिक वाष्पन होता है, जब वायु शुष्क एवं गर्म होती है। (कम, अधिक)
(ग) वाष्पन तेजी से होता है, जब सुखाई जाने वाली वस्तु अधिक फैली होती है। (अधिक फैली, कम फैली)
(घ) जलवाष्प को ठंडा करने से वह पानी में बदल जाती है। (ठंडा, गर्म)

प्रश्न २.
खण्ड ‘क’ के अधूरे वाक्यों को खण्ड ‘ख’ की सहायता से पूरा कीजिए (पूरा करके)-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 9 मौसम पर सूर्य का प्रभाव 1

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 9 मौसम पर सूर्य का प्रभाव 1

प्रश्न ३.
सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न अंकित करें (अंकित करके)
(क) मौसम बदलने से हमारा जीवन प्रभावित होता है। (/)
(ख) जलवाष्प का जल में बदलना वाष्पन कहलाता है।
(ग) गर्म वायु ठंडी वायु से हल्की होती है। (/)
(घ) वर्षा ऋतु में वाष्पन की दर कम होती है। (/)
(ङ) सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं तो हमें ठंड अधिक लगती है। (x)

प्रश्न ४.
निम्नलिखित को स्पष्ट करें- वाष्पन, संघनन, ओस, कोहरा।
उत्तर:
वाष्पन-जल के गर्म होकर वाष्प में बदलने की क्रिया को वाष्पन कहते हैं। संघनन-जलवाष्प (गैस) के ठंडा होकर द्रव में बदलने की क्रिया को संघनन कहते हैं।
ओस-जाड़े की रातों में फूल, घास, पत्तियों आदि पर वायु में उपस्थित जलवाष्प के संघनन से ओस की बूंदें बनती हैं।
कोहरा-अधिक ठंड पड़ने पर वायु की जलवाष्प का धूल और धुएँ के कणों पर संघनन होने से कोहरा बनता है। यह जमीन के निकट धुआँ जैसा दिखाई देता है।

प्रश्न ५.
वर्षा ऋतु में गीले कपड़े देर से क्यों सूखते हैं?
उत्तर:
क्योंकि वर्षा ऋतु में वाष्पन कम होता है।

प्रश्न ६.
जाड़े की ऋतु से संबंधित चार वाक्य लिखिए।
उत्तर:
जाड़े की ऋतु में मौसम ठंडा होता है अधिक ठंड होने से ओस पड़ जाती है और अधिक ठंड से ओस जम जाती है, जिसे पाला कहते हैं। अधिक ठंड से कभी-कभी धूल और धूल के कणों पर जलवाष्प की संघनन होने से कोहरा पड़ जाता है तथा कुछ भी दिखाई नहीं देता।

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 4 science

All Subject UP Board Solutions For Class 4 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 4 science NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *