UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 8 वाष्पन एवं संघनन

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 4वीं की विज्ञान एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 8 वाष्पन एवं संघनन pdf Download करे| up board solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 8 वाष्पन एवं संघनन notes will help you. NCERT Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 8 वाष्पन एवं संघनन pdf download, up board solutions for Class 4 Science.

यूपी बोर्ड कक्षा 4 science के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 4 science syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 8 वाष्पन एवं संघनन

वाष्पन एवं संघनन अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
वाष्पन किसे कहते हैं?
उत्तर:
जल (द्रव) के गर्म होकर वाष्प में बदलने की क्रिया को वाष्पन कहते हैं।

प्रश्न २.
संघनन किसे कहते हैं?
उत्तर:
जलवाष्प (गैस) के ठंडा होकर द्रव में बदलने की क्रिया को संघनन कहते हैं।

प्रश्न ३.
वाष्पन को प्रभावित करने वाले दो कारक बताएँ?
उत्तर:
(१) अधिक ताप पर वाष्पन तेजी से होता है।
(२) द्रव की सतह का फैलाव अधिक होने पर वाष्पन अधिक होता है।

प्रश्न ४.
रिक्त स्थान की पूर्ति करें (पूर्ति करके)
(क) कम ताप पर संघनन अधिक होता है।
(ख) अधिक ताप पर वाष्पन अधिक होता है।
(ग) तेज वायु में वाष्पन अधिक होता है।
(घ) भाप ठंडी होकर पानी की बूंदों में बदल जाती है।

प्रश्न ५.
कारण बताओ (पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र)चित्र देखकर बताओ कि किस परिस्थिति में कपड़े जल्दी सूखेंगे और क्यों?
उत्तर:
कपड़े सूर्य के प्रकाश में (प्रथम परिस्थिति के चित्र में) जल्दी सूखेंगे क्योंकि अधिक ताप पर व तेज वायु में वाष्पन अधिक होता है। • सही उत्तर का चयन करें

प्रश्न ६.
मौसम शुष्क होने पर वाष्पन होता है
उत्तर:
(अ) कम
(ब) अधिक (✓)
(स) बिल्कुल नहीं

प्रश्न ७.
समुद्र के जल के वाष्प बनकर उड़ने तथा बादलों के बरसने में कौन-सी क्रिया होती है?
उत्तर:
समुद्र के जल के वाष्प बनकर उड़ने से वाष्पन और बादलों के बरसने से संघनन क्रिया होती है।

प्रश्न ८.
संघनन को प्रभावित करने वाले दो कारक लिखो।
उत्तर:
(१) संघनन पर ताप का प्रभाव होता है। कम ताप पर अधिक संघनन और अधिक ताप पर कम संघनन होता है।
(२) बड़े तल क्षेत्र पर संघनन अधिक होता है।

प्रश्न ६.
यह कैसे पता करेंगे कि अधिक ताप में वाष्पन अधिक होता है?
उत्तर:
अधिक गर्मी या तेज धूप में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।

प्रश्न १०.
खण्ड ‘क’ के अधूरे वाक्यों को खण्ड ‘ख’ की सहायता से पूरा कीजिए-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 8 वाष्पन एवं संघनन 1

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 4 science

All Subject UP Board Solutions For Class 4 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 4 science NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *