UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण

यहां हमने यूपी बोर्ड कक्षा 4वीं की विज्ञान एनसीईआरटी सॉल्यूशंस को दिया हैं। यह solutions स्टूडेंट के परीक्षा में बहुत सहायक होंगे | Student up board solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण pdf Download करे| up board solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण notes will help you. NCERT Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण pdf download, up board solutions for Class 4 Science.

यूपी बोर्ड कक्षा 4 science के सभी प्रश्न के उत्तर को विस्तार से समझाया गया है जिससे स्टूडेंट को आसानी से समझ आ जाये | सभी प्रश्न उत्तर Latest UP board Class 4 science syllabus के आधार पर बताये गए है | यह सोलूशन्स को हिंदी मेडिअम के स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर बनाये गए है |

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना

एवं उनका पृथक्करण

निम्नलिखित सारणी को पूरा करें (सारणी पूरी करके)
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण 1

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण 1

पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
निम्नांकित विकल्पों में सही उत्तर के सामने सही (✓) का चिह्न लगाएँ
(क) नमक के विलयन से नमक प्राप्त करने की विधि है-
(१) निथारना
(२) छानना
(३) वाष्पन (✓)

(ख) विलेय ठोस पदार्थ के कण-
(१) संपूर्ण विलायक में फैल जाते हैं। (✓)
(२) विलायक में तैरते रहते हैं।
(३) विलायक में कहीं पर अधिक और कहीं पर कम होते हैं।

प्रश्न २.
निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उनके सामने दिए गए सही शब्दों से करें। (पूर्ति करके)
(क) पानी में घुले चॉक को छानकर अलग कर सकते हैं।
(ख) फिटकरी को जल से अलग करने के लिए वाष्पन विधि अपनाते हैं।

प्रश्न ३.
नीचे कुछ कथन लिखे हैं। इसमें सही कथन के सामने ‘सही’ और गलत कथन के सामने ‘गलत’ लिखें (सही-गलत लिखकर )

(क) लोहे की छीलन जल में अविलेय है। (सही)
(ख) मोम मिट्टी के तेल में विलेय है। (सही)
(ग) चीनी का पानी में विलयन समान रूप से मीठा होता है। (सही)
(घ) बालू जल में विलेय है। (गलत)

प्रश्न ४.
यदि नमक के विलयन में बालू मिला दी जाए तो नमक और बालू को कैसे पृथक् करेंगे?
उत्तर:
बालू को निथारकर और नमक को वाष्पन द्वारा पृथक् करेंगे।

प्रश्न ५.
वर्षा ऋतु का पानी इकट्ठा करें। चित्रों में दिए तरीकों में से कौन-सा तरीका उत्तम है और क्यों?
उत्तर:
फिल्टर पेपर- इससे अविलेय पदार्थ अलग हो जाते हैं।

प्रश्न ६.
चार पदार्थों के नाम बताएँ, जो जल में विलेय है।
उत्तर:
चीनी, नमक, फिटकरी, तूतिया।

प्रश्न ७.
दो पदार्थों के नाम बताएँ, जो मिट्टी के तेल में विलेय है।
उत्तर:
मोम तथा तारकोल।

प्रश्न ८.
एक बर्तन में भूल से बालू, नमक, संगमरमर के टुकड़े, लोहे की छीलन आपस में मिल गई हैं। उन्हें कैसे पृथक् करेंगे?
उत्तर:
चुंबक द्वारा लोहे की छीलन अलग की जाएगी। संगमरमर के टुकड़े द्रव में अविलेय हैं, जाली से छानकर पृथक् किया जाएगा। बालू जो द्रव में अविलेय है, नीचे बैठेगा, निथारकर अलग की जाएगी, फिर नमक के विलयन से वाष्पन विधि द्वारा नमक प्राप्त किया जाएगा।

कितना सीखा – ३

प्रश्न १.
दिए गए शब्दों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)अविलेय, पानी, काँच, नमक, गैस
(क) बालू पानी में अविलेय है।
(ख) शीशा पारदर्शी होता है।
(ग) कार्बन डाइऑक्साइड गैस है।
(घ) नमक के विलयन को गर्म करने पर पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है और बर्तन में नमक शेष रह जाता है।

प्रश्न २.
रिक्त स्थानों को उचित शब्दों की सहायता से भरिए।
(क) द्रव में किसी पदार्थ के घुलने पर प्राप्त होता है।
उत्तर:
विलयन।

(ख) अविलेय पदार्थों के द्रव में नीचे बैठने को कहते हैं।
उत्तर:
अवसाद।

(ग) द्रव में मिले विलेय अथवा अविलेय पदार्थों को द्रव से अलग करने को कहते हैं
उत्तर:
पृथक्करण।

(घ) नमक के विलयन से नमक को पृथक् करने की विधि है-
उत्तर:
वाष्पन।

(ङ) जिस द्रव में विलेय पदार्थ घुलता है, उस द्रव को कहते हैं।
उत्तर:
विलायक।।

प्रश्न ३.
सही कथन के आगे (✓) तथा गलत कथन के आगे (✗) चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)
(क) एक पदार्थ से कई वस्तुएँ बनती हैं। (✓)
(ख) ठोस पदार्थों की आकृति और आयतन अनिश्चित होता है। (✗)
(ग) पारदर्शी वस्तुओं से प्रकाश आर-पार जा सकता है। (✓)
(घ) अणु जिन सूक्ष्म कणों से मिलकर बने होते हैं, उन्हें परमाणु कहते हैं। (✓)
(ङ) एक पदार्थ के अणु दूसरे पदार्थ के अणुओं के समान होते हैं। (✗)

प्रश्न ४.
खण्ड ‘क’ के अधूरे वाक्यों को खण्ड ‘ख’ की सहायता से पूरा कीजिए (पूरा करके)खण्ड ‘क’
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण 2

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण 2

प्रश्न ५.
पदार्थों के तीन प्रमुख गुण लिखिए।
उत्तर:
(१) कोमल व कठोर,
(२) विलेय व अविलेय,
(३) सुचालक व कुचालक (ऊष्मा का)।

प्रश्न ६.
सुचालक और कुचालक से क्या अंतर है?
उत्तर:
ऊष्मा के सुचालक में ऊष्मा का प्रभाव होता है, जबकि कुचालक में ऊष्मा का प्रभाव नहीं होता है।

प्रश्न ७.
पारदर्शी, अपारदर्शी तथा पारभासी से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
पारदर्शी-जिसमें प्रकाश आर-पार जा सके, जैसे- काँच।
अपारदर्शी-जिसमें प्रकाश पार न जाए, जैसे- लोहा।।
पारभासी-जिसमें प्रकाश थोड़ा पार जा सके, जैसे- मोटा कपड़ा।

प्रोजेक्ट कार्य
भिन्न-भिन्न ठोस पदार्थों का संग्रह करें और उन्हें जल में घोल कर देखें। प्राप्त प्रेक्षणों की सहायता से निम्नलिखित तालिका पूरी करें-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 7 पदार्थों का घुलना एवं उनका पृथक्करण 3

————————————————————

All Chapter UP Board Solutions For Class 4 science

All Subject UP Board Solutions For Class 4 Hindi Medium

Remark:

हम उम्मीद रखते है कि यह UP Board Class 4 science NCERT Solutions in Hindi आपकी स्टडी में उपयोगी साबित हुए होंगे | अगर आप लोगो को इससे रिलेटेड कोई भी किसी भी प्रकार का डॉउट हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूंछ सकते है |

यदि इन नोट्स से आपको हेल्प मिली हो तो आप इन्हे अपने Classmates & Friends के साथ शेयर कर सकते है और HindiLearning.in को सोशल मीडिया में शेयर कर सकते है, जिससे हमारा मोटिवेशन बढ़ेगा और हम आप लोगो के लिए ऐसे ही और मैटेरियल अपलोड कर पाएंगे |

आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं!!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *